भारतीय इतिहास | आधुनिक भारत का इतिहास | कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन

भारतीय इतिहास | आधुनिक भारत का इतिहास | कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन

1. निम्नलिखित में से किस एक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमें "पूर्ण स्वराज" का प्रस्ताव पारित हुआ था ?

दादाभाई नौरोजी
जवाहरलाल नेहरू
लाला लाजपत राय
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से किस एक की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने सर्वप्रथम की थी ?

लाहौर अधिवेशन, 1929
कलकत्ता अधिवेशन, 1928
लखनऊ अधिवेशन, 1936
रामगढ़ अधिवेशन, 1940

3. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, निम्नलिखित में से किसने प्रस्तावित किया कि स्वराज को सभी प्रकार के विदेशी नियंत्रण से मुक्त संपूर्ण स्वतंत्रता के रूप में परिभाषित किया जाए ?

मजहरूल हक
मौलाना हसरत मोहानी
हकीम अजमल खान
अबुल कलाम आजाद

4. निम्नलिखित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों में से किसमें कांग्रेस का लक्ष्य पूर्ण स्वराज घोषित किया गया ?

लाहौर
कराची
दिल्ली
बंबई

5. 'पूर्ण स्वराज' का प्रस्ताव लाहौर कांग्रेस में पारित किया गया, वर्ष-

1919 में
1929 में
1939 में
1942 में

6. स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में -

कांग्रेस के उद्देश्य के तौर पर स्व- शासन प्राप्ति की घोषणा की गई।
कांग्रेस के लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज प्राप्ति को स्वीकृत किया गया।
असहयोग आंदोलन आरंभ हुआ ।
लंदन में गोल मेज सम्मेलन में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया।

7. 31 दिसंबर, 1929 को अर्द्धरात्रि में भारतीय राष्ट्रध्वज को किसने फहराया था ?

मोतीलाल नेहरू ने
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने
महात्मा गांधी ने
जवाहरलाल नेहरू ने

8. निम्नांकित में से कौन - सा 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित संकल्प में शामिल नहीं था ?

भारत की विदेश नीति की घोषणा
पूर्ण स्वराज्य के लक्ष्य की घोषणा
सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने की तैयारी
अस्पृश्यता उन्मूलन