BPSC बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती 4.0 Mock Test | Tre 4 Mock Test | BPSC Tre 4 Online Test - 87

BPSC बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती 4.0 Mock Test | Tre 4 Mock Test | BPSC Tre 4 Online Test - 87

1. स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे ?

जवाहरलाल नेहरू
वल्लभभाई पटेल
बी० आर० अम्बेडकर
सरोजिनी नायडू

2. पंचवर्षीय योजना को स्वीकृति देने वाला सर्वोच्च निकाय है—

वित्त मंत्रालय
लोकसभा
राष्ट्रीय विकास परिषद्
राज्यसभा

3. प्राचीन भारत का सुप्रसिद्ध व्यक्ति पाणिनी था-

एक खगोलशास्त्री
एक व्याकरणशास्त्री
एक गणितज्ञ
एक दर्शनशास्त्री

4. निम्नलिखित में से किसने भारत पर सर्वप्रथम आक्रमण किया था ?

अफगानों
अरबों
मंगोलों
तुर्कों

5. 'सत्यार्थ प्रकाश' किसने लिखी ?

दयानंद सरस्वती
राजा राममोहन राय
स्वामी विवेकानन्द
रामकृष्ण परमहंस

6. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कौन-से अधिवेशन के अध्यक्ष गाँधीजी थे ?

बम्बई
सूरत
बेलगाम
नागपुर

7. भारत की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज की संकल्पना मूलतः किसने प्रस्तुत की ?

रासबिहारी बोस
सुभाषचन्द्र बोस
महात्मा गाँधी
अबुल कलाम आजाद

8. एक विशाल सार्वजनिक स्नानागार (ग्रेट बाथ ) सिंधु घाटी सभ्यता के कौन से स्थल से मिला है ?

हड़प्पा
कालीबंगन
चन्हुदरो
मोहनजोदड़ो

9. संयुक्त राष्ट्र महासभा का कार्यालय है—

वियेना
पेरिस
न्यूयॉर्क
ज्यूरिख

10. 'स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना' का संबंध किसके विकास से है ?

उद्योगों
पॉवर ग्रिड
खनिज
राजमार्ग

11. विश्व का सबसे बड़ा समुद्री पुल स्थित है-

चीन में
जर्मनी में
म्यांमार में
तिब्बत में

12. इंग्लैंड ने अमेरिका पर स्टाम्प एक्ट किस वर्ष लागू किया था ?

1764 ई०
1765 ई०
1766 ई०
1767 ई०

13. 'सुदर्शन झील' का निर्माण किस शासक के काल में हुआ ?

अशोक
बिन्दुसार
समुद्रगुप्त
चन्द्रगुप्त

14. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 का संबंध किससे है ?

देश में आपातकाल से
जम्मू कश्मीर से
राष्ट्रपति शासन से
संविधान संशोधन से

15. " सात टीलों का शहर " ( सिटी ऑफ सेवन हिल्स) है-

न्यूयॉर्क में
रोम में
बेल्जियम में
सान फ्रांसिस्को में

16. निम्न में से कौन व्यक्तित्व के गुण सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है ?

फ्रॉयड
आइसेक
कैटल
आलपोर्ट

17. ब्रूनर की प्रतिबिम्बात्मक अवस्था पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था से मिलती-जुलती है ?

औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
संवेगात्मक गामक अवस्था
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

18. क्षेत्र विशेष में बालक की विशिष्ट योग्यता तथा विशिष्ट क्षमता को कहते हैं-

मूल्य
रूचि
अभिक्षमता
अभिप्रेरणा

19. 'मन्दितमना' बालकों की शिक्षा हेतु कौन-सा उपागम उपयुक्त कहा जा सकता है ?

वैयक्तिक अनुदेशन
उच्चस्तरीय पाठ्यचर्या
संवर्धन उपागम
त्वरण उपागम

20. एक प्राथमिक कक्षाकक्ष में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?

उदाहरण एवं गैर उदाहरण दोनों देने चाहिए
उदाहरण या गैर-उदाहरण दोनों नहीं देने चाहिए
केवल उदाहरण देने चाहिए
केवल गैर-उदाहरण देने चाहिए

21. निम्नलिखित रणनीतियों में से कौन-सी बच्चों में अर्थ निर्माण को बढ़ावा देगी ?

दंडात्मक साधनों का प्रयोग करना
एकरूप एवं मानकीकृत परीक्षण
अन्वेषण एवं परिचर्चा
सूचनाओं का संचरण

22. निम्न में से कौन-सी शिक्षण विधि प्रगतिवादी सिद्धान्तों पर आधारित है ?

आगमन
निगमन
प्रश्नोत्तर
समस्या समाधान

23. इनमें से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का एक उदाहरण है ?

"गृहकार्य करने से मैं अपनी अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ पाती हूँ"
“मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ, क्योंकि शिक्षक प्रत्येक नियत कार्य के लिए हमें अंक देते हैं"
“मैं अपना गृहकार्य करना पसंद करती हूँ क्योंकि यह बहुत आनन्ददायक है "
"मैं बहुत अधिक सीखती हूँ जब मैं अपना गृहकार्य करती हूँ"

24. अपनी कक्षा में सहयोगात्मक अधिगम का प्रयोग करते समय एक शिक्षक की भूमिका किस प्रकार की होती है ?

सहयोगात्मक होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना
उस समूह का सहयोग करना जिसमें 'होनहार' एवं प्रतिभाशाली बच्चे हैं
एक मूक दर्शक होना तथा बच्चे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने देना
कक्षा को छोड़ देना तथा बच्चों को स्वयं कार्य करने देना

25. बच्चों की लतियाँ एवं भ्रांत-धारणाएँ .........

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अनदेखी करनी चाहिए
सूचित करती हैं कि बच्चों की क्षमताएँ वयस्कों की तुलना में बहुत निम्न स्तर की हैं
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण कदम हैं
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए रुकावट एवं विघ्न हैं

26. संरचनात्मक ढांचे में बच्चे को किस रूप में देखा जाता है ?

एक 'निष्क्रिय प्राणी' जिसे अनुबंधन के द्वारा किसी भी रूप में आकार दिया जा सकता है तथा ढाला जा सकता है।
एक 'समस्या समाधान करने वाला' तथा 'वैज्ञानिक अन्वेषक' के रूप में
'लघु वयस्क' के रूप में जो सभी पक्षों जैसे आकार, संज्ञान तथा संवेग में वयस्क की तुलना में कम है
'कोरी पटिया' या 'खाली स्लेट' जिसके जीवन को अनुभव के द्वारा पूर्ण रूप से आकार दिया जाता है

27. "एक उचित प्रश्न / सुझाव के द्वारा बच्ची की समझ को उस बिंदु से बहुत आगे ले जाया जा सकता है जिस पर वह अकेले पहुँच सकती है ।" निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना उपरोक्त कथन को प्रकाशित करती है ?

संरक्षण
बुद्धि
समीपस्थ/निकटस्थ विकास का क्षेत्र
साम्यधारण

28. लेव वायगोट्स्की के अनुसार, आधारभूत : मानसिक क्षमताओं को मुख्य रूप से किसके द्वारा उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में बदला जाता है ?

उद्दीपन - अनुक्रिया संबंध
अनुकूलन एवं संघटन
पुरस्कार एवं दण्ड
सामाजिक पारस्परिक क्रिया

29. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा विकास एवं अधिगम के बीच संबंध को सही तरीके से सूचित करता है ?

अधिगम की दर विकास की दर से काफी अधिक होती है
विकास एवं अधिगम अंत: संबंधित और अंतः निर्भर होते हैं
विकास एवं अधिगम संबंधित नहीं हैं
अधिगम विकास का ध्यान किए बिना घटित होता है

30. पियाजे के अनुसार, विशिष्ट मनोवैज्ञानिक संरचनाएँ (अनुभव से सही अर्थ निकालने के व्यवस्थित तरीके) को क्या कहा जाता है ?

प्रतिमान
मानसिक मैप
मानसिक उपकरण
स्कीमा