भूगोल | विश्व का भूगोल | वायुमण्डल

भूगोल | विश्व का भूगोल | वायुमण्डल

1. अधिकांश मौसम गतिविधियां जिस वायुमण्डलीय परत में होती हैं, वह है-

ओजोनमण्डल
आयनमण्डल
क्षोभमण्डल
बहिर्मण्डल

2. 'ओजोन परत' बताती है-

अंटार्कटिका की वायुमण्डलीय स्थिति
शनि ग्रह पर की गई एक आधुनिक खोज
पृथ्वी की सतह से लगभग 10-20 किमी. नीचे की परत
पृथ्वी की सतह से 15-20 किलोमीटर ऊपर वायुमण्डल की परत

3. उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश के लिए वायुमण्डल की कौन-सी परत जिम्मेदार है?

क्षोभमंडल
तापमण्डल
आयनमण्डल
बहिर्मण्डल

4. वायुमण्डल कई प्रकार की गैसों के मिश्रण से बना है। पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल में मुख्यतः पाई जाती हैं-

नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन
नाइट्रोजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
एथेन एवं ऑक्सीजन

5. वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?

कार्बन
नाइट्रोजन
ऑक्सीजन
हाइड्रोजन

6. निम्नलिखित में से कौन-सा 'एलबीडो' से संबंधित है ?

संचार शक्ति
अवशोषित शक्ति
उत्सर्जक शक्ति
वापसी की शक्ति

7. पृथ्वी पर सबसे उच्चतम तापक्रम रिकॉर्ड किए जाते हैं-

भूमध्यरेखा पर
10° उत्तरी अक्षांश पर
20° उत्तरी अक्षांश पर
25° उत्तरी अक्षांश पर

8. साफ रात मेघीय रातों की अपेक्षा अधिक ठंडी होती है-

संघनन के कारण
विकिरण के कारण
आपतन के कारण
चालन के कारण

9. निम्न में से किसे आप सामान्य रूप से 'टॉरनेडो' से सम्बद्ध करेंगे?

मेक्सिको की खाड़ी
चीन सागर
हिन्द महासागर
यू. एस. ए.

10. बैरोमीटर में पारे के तल की अचानक गिरावट सूचक है-

साफ मौसम का
तूफान का
बर्फबारी का
भारी वर्षा का

11. निम्नलिखित में से कौन-सा मापक टॉरनेडो की तीव्रता के मापन हेतु प्रयोग में लाया जाता है?

मरकेली स्केल
फुजीटा स्केल
साफिर - सैम्पसन स्केल
रिक्टर स्केल

12. ग्रीष्मकाल में आर्द्र ऊष्मा (Humid Heat) का अनुभव होता है, जब मौसम-

अपक्व (Raw) होता है |
तीक्ष्ण (Keen) होता है ।
झुलसाने वाला (Scorching) होता है I
उमस वाला (Muggy) होता है।

13. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, कुछ वैज्ञानिक पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक तथा समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय अंतः क्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?

कुछ क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा करवाने के लिए
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बारंबारता और तीव्रता को कम करने के लिए
पृथ्वी पर सौर पवनों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए
भूमंडलीय तापन को कम करने के लिए

14. मेघाच्छादित रात में ओस की बूंदें क्यों नहीं बनती ?

भूपृष्ट से निर्मुक्त विकिरण को बादल अवशोषित कर लेते हैं ।
पृथ्वी के विकिरण को बादल अवशोषित कर लेते हैं।
मेघाच्छादित रातों में भूपृष्ठ का तापमान कम होता हैं।
बादल बहते हुए पवन को भूमितल की ओर विक्षेपित कर देते हैं।

15. टाइफून नामक चक्रवात से निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र अधिक प्रभावित होता है?

ऑस्ट्रेलिया
चीन सागर
एशिया
अमेरिका

16. उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली पवनें होती हैं-

पछुआ हवाएं
व्यापारिक पवनें
मानसून पवनें
समुद्री पवनें

17. दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन के बायीं ओर विचलन का क्या कारण है?

तापमान
चुम्बकीय क्षेत्र
पृथ्वी का घूर्णन
दाब

18. 'रोरिंग फोर्टीज' शब्द प्रयुक्त होता है इनके लिए-

सशक्त समुद्री हवाएं 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य
सशक्त समुद्री ज्वार तरंगे 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य
नाविको द्वारा सुनी जाने वाली ऊंची तूफानी आवाजें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य
समुद्र में ज्वालामुखी विस्फोटों की ऊंची आवाजें 400 से 60 दक्षिणांश के मध्य

19. पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है?

भूमध्य रेखीय जलवायु
भूमध्य सागरीय जलवायु
मानसून जलवायु
उपर्युक्त सभी जलवायु

20. संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य मैदानों पर चीनूक हवाओं का क्या प्रभाव पड़ता है?

जाड़े का तापमान बढ़ जाता है ।
गर्मी का तापमान कम हो जाता है ।
समान तापमान रहता है।
तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता है |

21. निम्न स्थानों में किस एक में रुधिर वर्षा' होती है?

इटली
फ्रांस
कनाडा
स्पेन

22. 'फॉन' एक स्थानीय पवन है-

चीन की
कोरिया की
जापान की
स्वीट्जरलैंड की