विज्ञान | जीव विज्ञान | आनुवांशिक इंजीनियरिंग

विज्ञान | जीव विज्ञान | आनुवांशिक इंजीनियरिंग

1. मानव प्रजनन तकनीकी में अभिनव प्रगति के संदर्भ में " प्राक्केन्द्रिक स्थानांतरण' (Pronuclear Transfer) का प्रयोग किस लिए होता है?

इन विट्रो अंड के निषेचन के लिए दाता शुक्राणु का उपयोग
शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं का आनुवंशिक रूपांतरण
स्टेम (Stem ) कोशिकाओं का कार्यात्मक भ्रूणों में विकास
संतानों में सूत्र कणिका वाले रोगों का निरोध

2. जीन के भीतर अनुक्रम आधार में परिवर्तन कहलाता है ।

उत्परिवर्तन
प्रतिरूपण
संयोजन
प्रतिरूपण

3. इनजॉज नाम है विश्व के प्रथमतः क्लोन-

ऊंट का
बकरी का
सुअर का
भेंड़ का

4. एन.डी.आर.आई. करनाल (हरियाणा) के वैज्ञानिकों ने निम्नलिखित में से किस जानवर का दूसरा क्लोन विकसित किया?

भेड़
भैंस
गाय
बकरा

5. डी.एन.ए. की निम्नलिखित में से किस विशिष्टता ने उसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आनुवंशिक सूचना संग्रह करने और प्रेषण करने के लिए अद्वितीय रूप से उपयुक्त बनाया है?

दो रज्जुकों (Two strands ) की पूरकता
द्वि कुडलिनी (Double Helix)
प्रति मोड़क्षरक युग्मों की संख्या
शर्करा - फास्फेद बैकबोन

6. 'परखनली शिशु' के मामले में-

निषेचन परखनली के अंदर होता है ।
शिशु का परिवर्धन परखनली के अंदर होता है
निषेचन माता के शरीर के बाहर होता है।
अनिषेचित अंड का परखनली के अंदर परिवर्धन होता है ।

7. बैगन की आनुवांशिक अभियांत्रिकी से उसकी एक नई किस्म Bt- बैंगन विकसित की गई है। इसका लक्ष्य है-

इसे नाशकजीव -सह बनाना है
इसे अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना है
इसे जलाभाव -सह बनाना है
इसकी निधानी आयु बढ़ाना है।

8. सुनहरी (गोल्डन ) चावल है

चावल की एक जंगली किस्म जिसमें पीले रंग के चावल होते हैं।
चीन की पीली नदी के तट पर उगाई गई चावल की एक किस्म
लम्बे समय के उपरांत पीली आभा (टिन्ट) वाले चावल
एक ट्रांसजेनिक चावल की किस्म जिसमें कैरोटीन के लिए जीन उपलब्ध है |

9. गोल्डेन धान में सर्वाधिक मात्रा होती है-

विटामिन ए की
विटामिन बी की
विटामिन सी की
विटामिन के की

10. जेनेटिक-इंजीनियरिंग में निम्न में से किसका प्रयोग होता है?

प्लास्टिड
प्लास्मिड
माइटोकॉण्ड्रिया
राइबोसोम

11. एमनियोसेण्टीसिस एक तरीका है, जो बताता है-

भ्रूण के लिंग को
अमीनो एसिड के प्रकार को
प्रोटीन में अमीनो एसिड के अनुक्रम को
हारमोन के प्रकार को

12. किस देश में पहला ट्रांसजीनी दमकता हुआ सुअर उत्पन्न किया गया जो अंदर बाहर सब हरा है ?

कोरिया
जापान
सिंगापुर
ताइवान

13. डी.एन.ए. के द्विहेलिक्स प्रारूप को पहली बार किसने प्रस्तावित किया था ?

वाटसन तथा क्रिक ने
फिशर तथा हालडानी ने
लेमार्क तथा डार्विन
ह्यूगो डि व्रीज ने

14. विकसित देशों द्वारा समर्पित टर्मिनेट तकनीक उपलब्ध कराती है-

जैव तकनीकी द्वारा बीजों की उन्नत किस्मों को जो दूसरी पीढ़ी के लिए बन्ध बीजों को उत्पन्न करने के लिए सुनिश्चित की गई है।
ट्रांन्सजनिक बीजों को जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरन्तर उत्तम गुणों को संचारित करती रहेगी।
फसलों के रोगों को चयनित समाप्ति हेतु ।
संकर बीजों को जो खाये तो जा सकते हैं किन्तु उगाये नहीं जा सकते ।

15. लैंगिक जनन से आनुवंशिक विचरण कैसे होता है ?

जीन के सम्मिश्रण (ब्लेन्डिंग) से
क्रोमोसोम में बदलाव से
जीन के मिश्रण (शिफलिंग) से
उपर्युक्त सभी

16. जैनिको प्रौद्योगिकी है-

एड्स से बचने की रक्षा पद्धति
खाद्य फसलों की प्रजातियों को विकसित करने की विधि
आनुवांशिक रोगों से पूर्व सूचना प्राप्त करने की तकनीक
मोतियाबिन्द से बचाव की तकनीक

17. मनुष्य में कौन से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्म होता है ?

पुरुष का X और स्त्री का X
पुरुष का X और स्त्री का Y
पुरुष का Y और स्त्री का X
पुरुष का XYऔर स्त्री का Y

18. साधारणतः ओरोबैंकी खरपतवार पाया जाता है-

तंबाकू के खेत में
चने के खेत में
धान के खेत में
गेहूं के खेत में

19. बायोचिप में क्या होता है?

RNA
DNA
RNA तथा DNA
RNA, DNA तथा प्रोटीन

20. निम्नलिखित में कौन परजीनी पादप है?

बक व्हीट
मैकेरोनी व्हीट
गोल्डेन राइस
ट्रिटिकेल

21. डी. एन. ए. को किसने अंतःपात्र में बनाया?

आर्थर कोर्नबर्ग
रॉबर्ट हुक
एडवर्ड जेनर
जोसेफ लिस्टर

22. विश्व स्तर के प्रोग्राम ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट' का सम्बन्ध है-

सुपर- मानव के समाज की स्थापना से ।
रंगभेद पर आधारित नस्लों की पहचान करने से ।
मानव नस्लों के आनुवंशिक सुधारों से ।
मानव जीनों और उनके अनुक्रमों की पहचान और मानचित्रण से ।

23. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइन्फॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों / गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद 'ट्रांसक्रिप्टोम' (Transcriptome) किसे निर्दिष्ट करता है?

जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
कोशिकाओं में होने वाले आनुवांशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि

24. जीन अभियंत्रण में नवीनतम तकनीकी विकसित हुई है :

जीन विश्लेषण
जीन प्रतिचित्रण
जीन समबंधन
जीन संश्लेषण

25. निम्नलिखित में से कौन-सा पहला सफल क्लोन जंतु था?

भेड
ऊलक
खरगोश
उपर्युक्त में से कोई नहीं

26. नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स डी. वाट्सन को किस कार्यक्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाना जाता है?

धातु विज्ञान
मौसम विज्ञान
पर्यावरण संरक्षण
आनुवांशिकी

27. हाइब्रिडोमा प्रौद्योगिकी (Hybridoma Technology ) एक नया जीव प्रौद्योगिकीय उपागम (Biotechnological approach) है-

एकक्लोनी प्रतिरक्षियों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए
इंटरफेरोन के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए
एंटिबायोटिकों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए
एल्कोहल के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए

28. यदि मानव वृद्धि हार्मोन जीन का प्रयोग करके ऐसे चूहा पैदा किया जाए जो चूहे के सामान्य आकार से आठ गुना बड़ा हो तो इस तकनीक को कहेंगे-

संकरण
आनुवांशिक इंजीनियरी
उत्परिवर्तन प्रजनन
हार्मोनी भरण

29. कौन ट्रान्सजेनिक्स द्वारा नहीं पाया जा सकता है-

जैव- निम्नीकरणयी प्लास्टिक का उत्पादन
खाने योग्य टीकों का उत्पादन
क्लोनीकृत जन्तुओं का उत्पादन
ट्रान्सजीनी फसलों का उत्पादन

30. बन्थरा में प्लाण्ट फील्ड जीन बैंक-

संकटापन्न वर्ग के पौधों को सुरक्षित रखेगा
जैविक -विभिन्नता की दस्युता (Piracy) को रोकेगा
आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण पौधों की पहचान करेगा
उपर्युक्त सभी पर ध्यान देगा

31. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सजीव जीवों में एक नई जाति की उत्पति के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटक है?

पार्थक्य
उत्परिवर्तन
प्राकृतिक वरण
लैंगिक जनन

32. जीन चिकित्सा में, एक त्रुटिपूर्ण जीन के कार्य को ठीक करने हेतु :

त्रुटिपूर्ण जीन को हटाया जाता है ।
कोई दूसरे सही जीन को प्रविष्ट किया जाता है।
त्रुटिपूर्ण जीन को कार्य करने से रोका जाता है।
पूरे त्रुटिपूर्ण जीन को सही जीन से बदला जाता है।

33. शिशु का पितृत्व स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से किस एक तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है?

प्रोटीन विश्लेषण
गुण सूत्र गणन
DNA का मात्रात्मक विश्लेषण
DNA फिंगर प्रिंटिंग

34. कपास के कीट-रोधी आनुवांशिक इंजीनियरी द्वारा एक जीन को निविष्ट कर निर्मित किए गए हैं जो लिया गया है-

विषाणु से
जीवाणु से
कीट से
पौधे से

35. पैतृकता सिद्ध करने के लिए निम्न में से कौन सहायक हैं?

जीन थेरेपी
जीन क्लोनिंग
डी.एन.ए. रिकॉम्बिनेन्ट प्रौद्योगिकी
डी. एन. ए. अंगुलिछाप

36. विश्व में लगभग 250 लाख बच्चों को प्रभावित करने वाली विटामिन - A हीनता से लड़ने की क्षमता वाले 'गोल्डन राइस की प्रमुख उपयोगिता उसके दाने में जिसकी प्रचुरता के कारण होती है, वह है-

बीटा कैरोटीन
थायमिन
ऐस्कॉर्बिक अम्ल
कैल्सिफेरॉल

37. मानवों की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी आधारित अत्याधुनिक तकनीक को काम में लाया जाता है :

बायोमिट्रिक्स अन्वेषण
जीनोम अनुक्रमण
डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग
गुणसूत्र प्रारूपण

38. सूक्ष्मजीव, जो बीटी कपास के उत्पादन से संबंधित है, वह है, एक-

फफूंद
जीवाणु
नील हरित शैवाल
विषाणु