भूगोल | विश्व का भूगोल | पृथ्वी

भूगोल | विश्व का भूगोल | पृथ्वी

1. शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशान्तर अवस्थित है-

अटलांटिक महासागर में
आर्कटिक महासागर में
हिन्द महासागर में
प्रशान्त महासागर में

2. एक विमान 30° उत्तरी अक्षांश, 50° पूर्वी देशान्तर से उड़ान भरता है और पृथ्वी पर विपरीत सिरे पर नीचे उतरता है। वह कहां उतरेगा ?

30° उत्तरी अक्षांश, 50° पश्चिमी देशान्तर
30° दक्षिणी अक्षांश, 50° पश्चिमी देशान्तर
50° उत्तरी अक्षांश, 30° पश्चिमी देशान्तर
30° दक्षिणी अक्षांश, 130° पश्चिमी देशान्तर

3. जब I.S. T याम्योत्तर (Meridian) पर दोपहर होती है तब धरती पर एक अन्य स्थान पर लोग अपनी सुबह 6.00 बजे की चाय ले रहे होते हैं उस स्थान का देशान्तर (Longitude) है-

170° 30'E
70° 30'W
172° 30'E
90°W

4. काहिरा का समय ग्रीनविच से दो घंटा आगे है, अतः यह स्थित है-

30° पश्चिमी देशान्तर पर
30° पूर्व देशान्तर पर
28° पूर्व देशान्तर पर
28° पश्चिमी देशान्तर पर

5. ग्रीनविच से दोपहर 12.00 बजे एक तार भेजा गया। तार संप्रेषित करने में 12 मिनट का समय लगा। वह एक नगर में 6.00 बजे सायं को पहुंचा । नगर का देशान्तर होगा-

97° पू.
87° पू.
87° प.
97° प.

6. निम्नलिखित नगरों में से कौन दूरतम उत्तर में अवस्थित है?

बीजिंग
नई दिल्ली
न्यूयॉर्क
रोम

7. यदि दो स्थानों की स्थिति में 90 डिग्री देशान्तर का अन्तर है, तब दोनों स्थानों के बीच समयान्तर होगा-

3 घंटे
6 घंटे
9 घंटे
12 घंटे

8. अतंर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा (Internationl Date Line) खींची जाती है-

अफ्रीका से होकर
एशिया से होकर
प्रशान्त महासागर से होकर
अटलांटिक महासागर से होकर

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जलडमरूमध्य अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के सर्वाधिक निकट है?

मलक्का जलडमरूमध्य
बेरिंग जलडमरूमध्य
फ्लोरिडा जलडमरूमध्य
जिब्राल्टर जलडमरूमध्य

10. पश्चिम की ओर यात्रा करने वाले एक जहाज के कैप्टन ने 90° पश्चिम देशान्तर पर स्थानीय समय 10.00 बजे सोमवार लिखा है। यदि उसके जहाज की गति वही है जो पृथ्वी के घूर्णन की है, ता अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर वह किस स्थानीय समय और दिन को प्राप्त करेगा-

04.00 सोमवार
10.00 सोमवार
10.00 मंगलवार
16.00 मंगलवार

11. पृथ्वी की भूमध्य रेखा की कुल लम्बाई है लगभग-

6,400 किमी.
12,800 किमी.
40,000 किमी.
5,000 किमी.

12. जिस अक्षांश पर वार्षिक तापान्तर (Annual Range of Temperature) न्यूतनम होता है, वह है-

भूमध्य रेखा
कर्क रेखा
मकर रेखा
उत्तरी ध्रुव वृत्त

13. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों निम्न में से किस एक महाद्वीप से गुजरती है ?

अफ्रीका
एशिया
उत्तरी अमेरिका
दक्षिणी अमेरिका

14. किसी स्थान का मानक समय (Standard Time) निर्धारित करने का आधार होता है-

देशान्तर रेखा (Longitude)
अक्षांश रेखा (Latitude)
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
प्रधान मध्यान्ह रेखा

15. निम्नलिखत समूहों में से किस एक के देशों में से भूमध्यरेखा गुजरती है?

ब्राजील, जाम्बिया और मलेशिया
कोलम्बिया, केन्या और इंडोनेशिया
ब्राजील, सूडान और मलेशिया
वेनेजुएला, इथिओपिया और इंडोनेशिया

16. निम्नलिखित नगरों में से कौन-सा एक भूमध्य रेखा के सर्वाधिक निकट है?

कोलम्बो
जकार्ता
मनीला
सिंगापुर

17. भूमध्यरेखा गुजरती है-

कैमरून से
कोस्टारिका से
केन्या से
वेनेजुएला से

18. कर्क रेखा कुल कितने महाद्वीपों से होकर गुजरती है ?

2
3
4
5

19. जब सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लंबवत् चमकती है तब भारत में निम्नांकित में से कौन-सी घटना घटित होती है?

उत्तर-पश्चिम भारत में उच्च वायुदाब विकसित होता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में निम्न वायुदाब विकसित होता I
उत्तर-पश्चिम भारत में वायुदाब में परिवर्तन नहीं होता ।
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ जाता है ।

20. वर्ष भर रात और दिन कहां बराबर होते हैं?

उत्तरी ध्रुव
दक्षिण ध्रुव
भूमध्य रेखा
कहीं नहीं

21. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है-

21 सितंबर
22 दिसंबर
21 जून
22 जून

22. दक्षिण गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन है-

22 जून
22 दिसंबर
21 मार्च
22 सितंबर

23. किस तिथि को रात और दिन बराबर होते हैं?

22 जून
23 सितंबर
22 दिसंबर
21 फरवरी

24. पृथ्वी की आयु निर्धारित करने में निम्नलिखित में से कौन-सी विधि का प्रयोग करते हैं?

कार्बन डेटिंग जीवाश्मों की आयु
जर्मेनियम डेटिंग
यूरेनियम डेटिंग
उपर्युक्त सभी

25. किस तारीख को सबसे बड़ा दिन होगा?

22 जुलाई
25 दिसंबर
21 जून
23 मार्च

26. निम्नलिखित तिथियों में से किस में दोपहर को आप की छाया सबसे छोटी होती है?

दिसंबर 25
मार्च 21
जून 21
फरवरी 14

27. विषुव या इक्विनाक्स (Equinox ) वर्ष के दो काल, जब दिन और रात बराबर होते हैं, होता है-

21 मार्च और 23 सितंबर को
22 फरवरी और 23 अगस्त को
15 अक्टूबर और 23 अप्रैल को
22 जुलाई और 22 दिसंबर को

28. उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क संक्रान्ति के समय 12 घंटे का दिन होगा-

कर्क रेखा पर
मकर रेखा पर
आर्कटिक वृत्त पर
विषुवत रेखा पर

29. निम्न विद्वानों में से किसने सुझाव दिया है कि पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूलकणों से हुई है?

जेम्स जीन्स
एच. आल्फावेन
एफ. होयल
ओ. श्मिड

30. महान हिम युग का सम्बन्ध किससे है ?

प्लीस्टोसीन
ओलिगोसीन
होलोसीन
इओसीन

31. निम्न कालों में से किसे प्रायः 'लघु हिमकाल' माना गया है?

750 ई. से 850 ई.
950 ई. से 1250 ई.
1650 ई. से 1870 ई.
आज से 8000 से 10,000 वर्ष पूर्व

32. बलुआ पत्थर एक परतदार चट्टान है, क्योंकि वह-

मरुस्थल में बनती है
गर्मी से बनती है
पानी के नीचे बनती है
पहाड़ के ऊपर बनती है

33. डायनासोर का काल आज से कितने वर्ष पहले था ?

पांच करोड़ वर्ष पूर्व
अठारह करोड़ वर्ष पूर्व
चालीस करोड़ वर्ष पूर्व
अस्सी करोड़ वर्ष पूर्व

34. महाद्वीप अलग कैसे हुए?

ज्वालामुखी फूटने से
विवर्तनिक क्रिया से
चट्टानों के वलन और भ्रंशन से
उपर्युक्त सभी

35. पृथ्वी पर मूलतः एक ही विशाल भूखंड था जिसे कहते हैं-

पैंथालसा
पैंजिया
लॉरेशिया
गोंडवानालैंड

36. रूपांतरित चट्टानों की उत्पत्ति ........... चट्टानों से होती है-

आग्नेय
तलछटी
आग्नेय तथा तलछटी दोनों
उपर्युक्त में से कोई नहीं

37. आग्नेय चट्टानों के लिए निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है?

उनमें पुराजीवाश्म बहुत कम होते हैं I
वे जल के लिए सरंध्र होती हैं।
वे क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों ही होती हैं।
इन चट्टानों में सिलिका नहीं होता है।