Bihar Police Online Exam Test | बिहार दारोगा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा - Post - 45

Bihar Police Online Exam Test | बिहार दारोगा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा

1. "लेडी विथ द लैंप" के नाम से कौन विख्यात है ?

सरोजिनी नायडू
फ्लोरेंस नाइटिंगेल
इंदिरा गाँधी
सी. वी. रमन

2. परमाणु बम के विस्फोट में भारी मात्रा में ऊर्जा किसके कारण निकलती है ?

द्रव्य का ऊर्जा में परिवर्तन
रासायनिक ऊर्जा का ताप ऊर्जा में परिवर्तन
यांत्रिक ऊर्जा का नाभिकीय ऊर्जा में परिवर्तन
न्यूट्रॉन का प्रोटॉन में परिवर्तन

3. किसी सिग्नल के तरंग रूप का अध्ययन किसके द्वारा किया जा सकता है ?

स्पेक्ट्रम मापी
कैथोड किरण दोलनदर्शी (ऑसिलोस्कोप)
p-n जंक्शन डायोड
स्वरमापी / सोनोमीटर

4. लोहे में जंग लगना क्या है ?

भौतिक परिवर्तन
विद्युत् - रसायन परिवर्तन
वैद्युत परिवर्तन
उपर्युक्त में से कोई नहीं

5. वातावरण में सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा को किसके प्रयोग से कम किया जा सकता है ?

अधिक कार्यदक्ष कार इंजन
उद्योग में उत्प्रेरक परिवर्तक
फैक्टरी की चिमनियों में इसे आकर्षित करने वाली स्थैतिक विद्युत्
कम सल्फर वाले ईंधन

6. 19वीं शताब्दी के अंत में कौन-सा देश सबसे बड़ी औपनिवेशिक शक्ति के रूप में उभरा ?

फ्रांस
स्पेन
ब्रिटेन
जर्मनी

7. अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) की शुरुआत निम्नलिखित में किस वर्ष शुरू की गई थी ?

2000 ई०
2002 ई०
2004 ई०
2006 ई०

8. किस 'भारत सरकार अधिनियम' के तहत पहली बार विधायिका में कुछ निर्वाचित प्रतिनिधित्व की मंजूरी दी गई ?

भारत सरकार अधिनियम, 1858
भारत सरकार अधिनियम, 1909
भारत सरकार अधिनियम, 1919
भारत सरकार अधिनियम, 1935

9. राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है ?

अनुच्छेद 26-46
अनुच्छेद 31-50
अनुच्छेद 36-51
अनुच्छेद 38-52

10. निम्नलिखित में से पहली बार किसने बिहार के बोध गया में महाबोधि मंदिर का निर्माण करवाया था ?

चन्द्रगुप्त मौर्य
अशोक
कनिष्क
हर्षवर्धन

11. निम्नलिखित में से भारत की किस संरचना या स्मारक में पहली बार भवन निर्माण के इस्लामी सिद्धांतों और सजावट का प्रयोग हुआ था ?

कुतुब मीनार
कुव्वत - अल-इस्लाम मस्जिद
इल्तुतमिश का मकबरा
अलाई दरवाजा

12. दाल देने वाले पौधों को निम्नलिखित में से किस कुल (क्लास) में रखा जाता है ?

सोलेनेसी
मालवेसी
लेग्युमिनेसी
लिलीएसी

13. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का उत्पाद निम्नलिखित में से कौन-स - सा है ?

अमोनिया
क्लोरीन
ऑक्सीजन
कार्बन डाईऑक्साइड

14. पौधों में द्वितीयक वृद्धि के निम्नलिखित में से कौन-से ऊतक उत्तरदायी होते हैं ?

कार्टेक्स
कैम्बियम
फ्लोएम
जाइलम

15. एक जूल में लगभग कितनी कैलोरी होती है ?

0.24
0.48
0.72
0.96

16. आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर में किस पद्धति का प्रयोग किया जाता है ?

अनुरूप गणना पद्धति
दशमलव अंक पद्धति
द्विआधारी अंक पद्धति
कोई भी विकल्प सही नहीं हैं

17. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऊर्जा बचत में सबसे अधिक सहायक है ?

इन्कैंडिसेंट बल्ब
फ्लोरोसेंट ट्यूबलाइट
कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप
एल इ डी बल्ब

18. सर सी. वी. रमण ने सन् 1928 में 'रमण प्रभाव' की खोज की, जिसका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है ?

प्रकाशिकी
चुम्बकत्व
ध्वनि
ऊष्मा

19. निम्नलिखित में से गोल्डमैन पुरस्कार किससे संबंधित है ?

पर्यावरण
वैज्ञानिक शोध
चिकित्सा विज्ञान
कृषि विज्ञान

20. सार्क (SAARC) का पहला शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था ?

ढाका
नई दिल्ली
इस्लामाबाद
कोलम्बो

21. भारत सरकार के अधिकतम कर आय की प्राप्ति निम्नलिखित में से किससे होती है ?

आय कर
सीमा शुल्क
सम्पति कर
निगम कर

22. 'राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग' की स्थापना कब हुई ?

1963 ई०
1973 ई०
1983 ई०
1993 ई०

23. भारतीय संविधान के अनुसार कार्यपालिका का प्रमुख कौन है ?

प्रधानमंत्री
भारत सरकार का मुख्य सचिव
राष्ट्रपति
केन्द्रीय गृह मंत्री

24. निम्नलिखित में से किसे 'लड़ाकू पेशवा' कहा जाता था ?

बाजीराव प्रथम
बाजीराव द्वितीय
बालाजी बाजीराव
बालाजी विश्वनाथ

25. 82.5° पूर्व देशांतर भारत के लिए क्या महत्वपूर्ण है ?

यह भारत का जलवायु पर प्रभाव डालता है
यह भारतीय मानक समय का निर्धारण करता है
इस देशांतर के पास इलाहाबाद स्थित है
यह भारत के रीति-रिवाजों पर प्रभाव डालता है

26. यूरेनस के कितने उपग्रह हैं ?

16
33
27
24

27. ग्रेगर मेंडल ने किस पौधे पर संकरण का प्रयोग किया था ?

आलू
मटर
चुकंदर
सेब

28. कान्हा किसली अभ्यारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में अवस्थित है ?

छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश
तेलंगाना
उत्तर प्रदेश

29. दक्षिण भारत की सबसे प्राचीन भाषा कौन-सी है ?

मलयालम
तमिल
तेलुगु
कन्नड़

30. 'भीमबेटका गुफा' किस राज्य में है ?

तेलंगाना
कर्नाटक
ओडिशा
मध्य प्रदेश