भूगोल | भारत का भूगोल | कृषि | नकदी फसलें

भूगोल | भारत का भूगोल | कृषि | नकदी फसलें

1. "यह फसल उपोष्ण प्रकृति की है। उसके लिए कठोर पाला हानिकारक है । विकास के लिए उसे कम-से-कम 210 पाला रहित दिवसों और 50100 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता पड़ती है। हल्की सुअपवाहित मृदा जिसमें नमी धारण करने की क्षमता है उसकी खेती के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है ।" यह फसल निम्नलिखित में से कौन-सी है ?

कपास
जूट
गन्ना
चाय

2. भारत के निम्न राज्यों में से किसे 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है ?

उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
बिहार
हरियाणा

3. भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक है-

महाराष्ट्र
गुजरात
पंजाब
हरियाणा

4. महाराष्ट्र के काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास को गन्ने की फसल से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है-

इस क्षेत्र में कपास की उत्पादकता का घटना ।
क्षेत्र की जलवायु में सामान्य परिवर्तन ।
सिंचाई सुविधाओं के प्रसार के कारण इस क्षेत्र में गन्ने की फसल अधिक लाभप्रद है।
देश में चीनी की बढ़ती मांग ओर ऊंची कीमत ।

5. भारत में चार गन्ना उत्पादक राज्यों का घटते हुए क्रम (Decreasing Order) में सही अनुक्रम है-

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु

6. कौन-सा राज्य भारत का 'शक्कर का प्याला' कहलाता है?

आंध्र प्रदेश
बिहार
पंजाब
उत्तर प्रदेश

7. भारत के किस राज्य में गन्ने की खेती के अंतर्गत सबसे अधिक भूमि है?

महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
आंध्र प्रदेश
मध्य प्रदेश

8. भारत की निम्न फसलों में से किस फसल के अंतर्गत उसके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत है ?

गेहूं
चावल
तिलहन
गन्ना

9. 1903 में भारतवर्ष की प्रथम चीनी मिल स्थापित की गई-

प्रतापगढ में
प्रतापपुर में
मवाना में
बलरामपुर में

10. शक्कर नगर चीनी का एक प्रमुख उत्पादक केन्द्र है-

हरियाणा में
तेलंगाना में
महाराष्ट्र में
उत्तर प्रदेश में

11. गन्ने में शर्करा की मात्रा घट जाती है, यदि-

पौधा बढ़ाने की अवधि में अधिक वर्षा हो जाए
पकने की अवधि में पाला गिर जाए
पौधा बढ़ने की अवधि में तापमान में कमी - वृद्धि हो जाए
पकने की अवधि में तापमान बहुत अधिक हो

12. गन्ने का बीज उत्पादित किया जाता है

आई. आई. एस. आर., लखनऊ में
आइ. ए. आर. आई., नई दिल्ली में
बीज अनुसंधान निदेशालय, मऊ में
एस. बी. आई. कोयम्बटूर में