भूगोल | भारत का भूगोल | परिवहन | नौ / वायु परिवहन

भूगोल | भारत का भूगोल | परिवहन | नौ / वायु परिवहन

1. भारत का 13वाँ प्रधान बंदरगाह किस राज्य में स्थापित किया जाने वाला है?

केरल
गुजरात
महाराष्ट
तमिलनाडु

2. मध्य प्रदेश का कौन-सा हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है?

खजुराहो
पन्ना
जबलपुर
ग्वालियर

3. निम्नलिखित में से कौन एक आंध्र प्रदेश का बंदरगाह नगर है ?

काकीनाडा
नेल्लौर
आनगोले
विजयानगरम

4. निम्न में से कौन - सा तट 'कोच्चि बंदरगाह से सम्बन्धित है?

मालाबार तट
कोंकण तट
कोरोमंडल तट
उत्तरी सरकार तट

5. भारत का कोयले को संचालित करने वाला बारहवां प्रमुख पत्तन विकसित हो रहा है-

चेन्नई के निकट
पारादीप के निकट
काकीनाडा के निकट
विशाखापट्टनम के निकट

6. निम्नलिखित में से कौन गुजरात का बंदरगाह कस्बा नहीं है?

जामनगर
ओखा
पोरबंदर
वेरावल

7. पत्तन जहां एल. एन. जी. टर्मिनल नहीं है, है-

दाहेज
हजीरा
कोच्चि
कांडला

8. भारत में बंदरगाह, प्रमुख और अप्रमुख बंदरगाहों के रूप में वर्गीकृत किए गए हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक अप्रमुख बंदरगाह है ?

कोच्चि (कोचीन)
दाहेज
पारादीप
न्यू मंगलोर

9. राष्ट्रीय अन्तर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI) अवस्थित है-

पटना में
कोलकाता में
गोवा में
गोमुख, उत्तराखंड में

10. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट का नहीं है?

चेन्नई
कांडला
पाराद्वीप
तूतीकोरिन

11. निम्नांकित में से किस स्थान पर तीन अर्द्ध-चन्द्राकार समुद्र तट मिलते हैं?

मर्मुगाओ में
बालेश्वर में
कोवलम में
कन्याकुमारी में

12. भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों में कौन-सा एक खुला सागरीय बंदरगाह है?

हल्दिया
मुंबई
चेन्नई
विशाखापट्टनम

13. पाराद्वीप का विकास जिन बंदरगाहों का भार कम करने के लिए किया गया था, वे हैं-

कोलकाता - विशाखापट्टनम
कोलकाता - मुम्बई
मुम्बई - कोचीन
चेन्नई - विशाखापट्टनम

14. निम्नांकित में से कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग कोट्टापुरम तथा कोल्लम को जोड़ता है?

गंगा-भागीरथी- हुगली जलमार्ग
ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग
केरल तटीय नहर जलमार्ग
गोदावरी-कृष्णा बेसिन जलमार्ग

15. कांडला बंदरगाह स्थित है-

खंभात की खाडी
कर्क रेखा
कच्छ का रन
कच्छ की खाड़ी

16. भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन-सा एक ओडिशा तट पर अवस्थित है-

हल्दिया
मुंबई
पारादीप
विशाखापट्टनम

17. निम्नलिखित में से कौन-सा 'बाह्य पत्तन' का विशिष्ट उदाहरण है?

पोरबंदर
हल्दिया
पणजी
विशाखापट्टनम

18. निम्नलिखित में से देश का सबसे लम्बा आंतरिक जलमार्ग कौन-सा है ?

काकीनाडा - मरक्कम
कोल्लम - कोट्टापुरम
सदिया - धुबरी
इलाहाबाद - हल्दिया

19. मर्मुगाओ पत्तन स्थित है-

ओडिशा में
तमिलनाडु में
गोवा में
केरल में

20. सेतुसमुद्रम परियोजना में नौपरिवहन नहर की लम्बाई कितनी है ?

166 किलोमीटर
167 किलोमीटर
168 किलोमीटर
169 किलोमीटर

21. गंगा नदी के निम्नलिखित में से किस भाग को राष्ट्रीय जल मार्ग घोषित किया गया है?

इलाहाबाद से हल्दिया तक
हरिद्वार से कानपुर तक
कानपुर से इलाहाबाद तक
नरोरा से पटना तक

22. सेतुसमुद्रम परियोजना, जिन्हें जोड़ती है, वे हैं -

पाक खाड़ी और पाक जल संधि
पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी
कुमारी अन्तरीप और मन्नार की खाड़ी
मन्नार की खाड़ी और पाक स्ट्रेट

23. भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन-सा एक आयात नौभार (Import Cargo) का उच्चतम टन भार संभालता है?

कोलकाता
कांडला
मुंबई
विशाखापट्टनम

24. कृष्णापट्टनम बंदरगाह के संवर्धन से निम्न राज्यों में से सर्वाधिक लाभान्वित होगा-

आंध्र प्रदेश
कर्नाटक
केरल
तमिलनाडु

25. सार्वजनिक सीमित कंपनी के स्वामित्व वाला भारत का सर्वप्रथम विमानपत्तन निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

डबोलिम विमानपत्तन गोवा
कोचीन विमानपत्तन
हैदराबाद विमानपत्तन
बंगलुरु विमानपत्तन

26. निम्नांकित में से कौन भारत के पश्चिम तट पर स्थित नहीं है?

दमन
जंजीरा
कारीकल
रत्नागिरी

27. भारत का सबसे बड़ा जहाज तोड़ने का यार्ड गुजरात में किस स्थान पर स्थित है?

अलंग
कांडला
पोरबंदर
ओखा

28. राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां है?

हैदराबाद
नागपुर
अमृतसर
चेन्नई

29. वर्तमान मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने के लिए कौन-से पत्तन का निर्माण किया गया?

एन्नोर
हल्दिया
पारादीप
न्हावा शेवा (ज. ल. न. पत्तन )

30. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत का प्राकृतिक बंदरगाह नहीं है?

कांडला
चेन्नई
पाराद्वीप
मुंबई