भूगोल | भारतीय अर्थव्यवस्था | उद्योग क्षेत्र

भूगोल | भारतीय अर्थव्यवस्था | उद्योग क्षेत्र

1. स्वतंत्र भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई थी-

1947 में
1948 में
1950 में
1956 में

2. लघु निर्माणी उद्योग में प्लांट एवं मशीनरी में विनियोग की मात्रा होनी चाहिए-

10 लाख रुपये से अधिक नहीं ।
10 लाख रुपये से ऊपर परंतु 25 लाख रुपये से अधिक नहीं ।
25 लाख रुपये से ऊपर परंतु 5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं।
5 करोड़ रुपये से ऊपर परंतु 10 करोड़ रुपये से अधिक नहीं ।

3. उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण की नई आर्थिक नीति घोषित की गई, प्रधानमंत्री-

राजीव गांधी द्वारा
विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा
नरसिम्हा राव द्वारा
अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा

4. भारत में औद्योगिक विकास हेतु 'संयुक्त क्षेत्र' का विचार किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव में रखा गया?

1948 की औद्योगिक नीति में
1956 की औद्योगिक नीति में
1980 की औद्योगिक नीति में
1991 की औद्योगिक नीति में

5. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेंसिंग प्रणाली का आधार था-

औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948
औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956
समाजवादी नमूने (पैटर्न) के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव
उद्योग अधिनियम, 1951

6. वर्ष 1991 की औद्योगिक नीति के अनुसार, कितने उद्योगों को लाइसेंसिंग के अंतर्गत रखा गया था?

6
10
14
18

7. निम्नलिखित वर्षों में से किस वर्ष में बी. एस. एन. एल. की स्थापना हुई थी?

2000 में
2001 में
2002 में
2003 में

8. हजीरा उर्वरक कारखाना किस पर आधारित है?

पेट्रोलियम पर
प्राकृतिक गैस पर
नेप्था पर
कोल पर

9. निम्नलिखित में से किस एक समिति ने उद्योग में लघु क्षेत्र के लिए वस्तुओं का आरक्षण समाप्त करने की सिफारिश की है?

आबिद हुसैन समिति
नरसिम्हन समिति
नायक समिति
राकेश मोहन समिति

10. श्रम गहन उद्योग वह है जहां-

कठिन मानव श्रम की आवश्यकता होती है।
श्रमिकों को पर्याप्त मजदूरी दी जाती है।
अधिक श्रमिकों को रखा जाता है।
श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध होती है।

11. कच्छ की खाड़ी में स्थित 'कांडला' निम्न में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

पानी के जहाज तोड़ने के उद्योग के लिए
हीरा काटने और पॉलिश करने के लिए
निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए
परम्परागत कला एवं शिल्प केंद्र के लिए

12. 'प्रारंभ में स्टार्ट-अप की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए नए युग के वित्तीय विकल्पों' हेतु सलाह दी है-

प्रणव मुखर्जी ने
नरेंद्र मोदी ने
अरुण जेटली ने
उपर्युक्त में से कोई नहीं

13. भारत सरकार की एक पहल 'SWAYAM' का लक्ष्य क्या है?

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
युवा नव प्रयासी (स्टार्ट-अप ) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना

14. भारत के किस उद्योग में अधिकतम श्रमिक लगे हुए हैं?

चीनी
कपड़ा उद्योग
जूट
लोहा एवं इस्पात

15. कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी संबंधी कानून सबसे पहले किस देश में बना?

अमेरिका
रूस
इंग्लैंड
भारत

16. भारत में लोक क्षेत्रक किस क्षेत्र में सर्वाधिक छाया हुआ है ?

इस्पात उत्पादन
नियत अवधि के लिए उधार देने वाली संगठित वित्तीय संस्थाएं
परिवहन
वाणिज्यिक बैंक कार्य

17. प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?

लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना ।
वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधियन (फंडिंग) करना

18. भारत जैसे विकासशील देश के लिए लघुस्तरीय व कुटीर उद्योगों को मुख्यतः इसलिए प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि वे -

संपत्ति का वितरण समान करते हैं ।
अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं।
कम लागत पर उत्पाद करते हैं।
कम पूंजी विनियोग की अपेक्षा करते हैं ।

19. निम्न में से किसके लिए 'उद्यमी' हेल्पलाइन स्थापित की गई है?

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के लिए
बड़ी पूंजी वाले उद्योगों के लिए
महिला उद्यमियों के लिए
कृषि में प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने वाले कृषकों के लिए

20. रेणुकूट स्थित एल्युमीनियम की फैक्ट्री, हिंडाल्को का वहां स्थित होने का मूल कारण है-

कच्चे माल की निकटता
बिजली की प्रचुर आपूर्ति
प्रभावी परिवहन नेटवर्क
बाजार की निकटता

21. 'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक' (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज) में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है ?

कोयला उत्पादन
विद्युत उत्पादन
उर्वरक उत्पादन
इस्पात उत्पादन

22. लघु एवं कुटीर उद्योग इसलिए महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि-

वे बहुतों को रोजगार प्रदान करते हैं
सरकार इनकी सहायता करती है
वे पारंपरिक हैं
उनका प्रबंध करना आसान है

23. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग है-

सूती कपड़ा
लोहा एवं इस्पात
जूट
कागज

24. निम्नलिखित में से कौन 'औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स नम्बर फॉर इंडिस्ट्रियल वर्कर्स) निकालता है?

भारतीय रिजर्व बैंक
आर्थिक कार्य विभाग
श्रम ब्योरो
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग

25. चीनी को नियंत्रण - मुक्त करने के लिए बनी समिति के अध्यक्ष थे-

एम.एस. अहलूवालिया
डी. सुब्बाराव
वाई. वी. रेड्डी
सी. रंगराजन

26. भारतीय हीरा संस्थान कहां स्थापित किया गया हैं?

नई दिल्ली में
मुंबई में
सूरत में
जयपुर में

27. भारत में सबसे महत्त्वपूर्ण लघु-स्तर उद्योग है-

वस्त्र उद्योग
कागज उद्योग
हथकरघा उद्योग
जूट उद्योग

28. भारत में 'गोल्डेन हैंड शेक योजना किससे संबंधित है?

स्वैच्छिक सेवानिवृति से ।
भारतीय स्वर्ण व्यापारियों से ।
भारत में विदेशी स्वर्ण व्यापारियों से ।
स्वर्ण व्यापार संवर्धन से ।

29. भारत में सबसे महत्त्वपूर्ण मत्स्य उद्योग हैं-

गहरे समुद्र में
अपतट में
सांस्कृतिक अंतः स्थलीय
प्राकृतिक अंतः स्थलीय

30. भारत में प्रथम उद्योग जिसका विकास हुआ वह है-

कुटीर उद्योग
सीमेंट उद्योग
आयरन और स्टील उद्योग
अभियांत्रिकी उद्योग

31. निम्नलिखित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से किस एक में सरकार की 100% शेयर पूंजी है?

बी. एस. एन. एल.
एन. टी. पी. सी.
बी. एच. ई. एल.
भारतीय स्टेट बैंक

32. यद्यपि कुछ गैस आधारित उद्योग स्थापित किए जा चुके है, फिर भी भारत में प्राकृतिक गैस के प्रभूत भंडार अप्रयुक्त पड़े हैं। प्राकृतिक गैस के इन विशाल संसाधनों का उपयोग किसके उत्पादन में किया जा सकता है?

उर्वरक
कार्बाइड
ग्रेफाइट
संश्लिष्ट पेट्रोलियम

33. हाल (HAL) उत्पादन से संबंधित है-

टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के
वायुयानों के
युद्ध मिसाइलों के
अंतरिक्ष मिसाइलों के

34. भारत के किस राज्य को 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है?

उत्तर प्रदेश
पंजाब
आन्ध्र प्रदेश
बिहार

35. निम्न में से कौन अब भारत में तेल की कीमतों का निर्धारण करता है?

वित्त मंत्रालय
संबंधित राज्य सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय
तेल कंपनियां

36. भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया?

आई.एल.ओ.
आई.एम.एफ.
यू.एन.सी.टी.ए.डी.
डब्ल्यू.टी.ओ.

37. नेपानगर जिस उद्योग के लिए जाना जाता है, वह है-

सीमेंट
उर्वरक
हथकरघा
अखबारी कागज

38. नवरत्न का विचार संबंधित है-

तकनीकी जनशक्ति के चयनित वर्ग
चयनित निर्यातोन्मुखी इकाइयां
चयनित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
सार्वजनिक क्षेत्र के चयनित उद्यम

39. देवास प्रसिद्ध है-

वस्त्र उद्योग के लिए
शहद उत्पादन के लिए
करेंसी नोट की छपाई के लिए
सिक्के की ढलाई के लिए

40. भारत सरकार ने निम्नलिखित एल्युमीनियम कंपनियों में किस एक को 'नवरत्न स्टेटस' प्रदान किया है?

नाल्को (NALCO)
बाल्को (BALCO)
हिंडाल्को ( HINDALCO)
माल्को (MALCO)

41. 'नवरत्न' में सम्मिलित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है-

सेल (SAIL)
गेल (GAIL)
एम. टी. एन. ल. (MTNL)
उपरोक्त सभी

42. निम्नलिखित उद्योगों में से कौन-सा भारत में पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है ?

अभियांत्रिकी
कागज और पल्प
टेक्सटाइल्स
तापीय ऊर्जा

43. मीरा सेठ समिति का संबंध किससे था?

हथकरघा के विकास से
रोजगार में लिंग भेद से
बालश्रम की समाप्ति से
कार्यरत महिलाओं के कल्याण से

44. भारत में उदार औद्योगिक नीति, जिस वर्ष अपनायी गई, वह था -

1948
1956
1985
1991

45. निम्न में से कौन एक भारत की सरकारी क्षेत्र में सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था है?

भारतीय खाद्य निगम
खनिज एवं धातु व्यापार निगम
खादी एवं ग्रामोद्योग निगम
भारतीय व्यापार मेला प्राधिकरण

46. भारत में विनिवेश आयोग की स्थापना की गई-

1996
1992
1994
1976

47. बी. आई. एफ. आर. संबंधित है-

रुग्ण इकाइयों के पुनर्निर्माण एवं वित्तीयन से
शेयर बाजार की प्रक्रियाओं के नियंत्रण से
उपभोक्ता संरक्षण से
बैकिंग क्रियाओं के नियमन से

48. भारत में पूँजी प्रधान उद्योग का सर्वोत्तम उदाहरण है-

वस्त्र उद्योग
इस्पात उद्योग
पर्यटन उद्योग
खेलकूद के सामान का उद्योग

49. 'कोर सेक्टर' का तात्पर्य है-

लौह इस्पात
रक्षा
कृषि
चयनित आधारभूत उद्योग

50. भारत में लघु उद्योग की परिभाषा किस पर आधारित है?

बाजार हिस्सेदारी के आधार पर
बिक्री की मात्रा पर
निवेश के आधार पर
उपर्युक्त में से कोई नहीं

51. 'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज) में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है?

कोयला उत्पादन
विद्युत उत्पादन
उर्वरक उत्पादन
इस्पात उत्पादन

52. लिमिटेड कम्पनी से तात्पर्य है-

पंजीकृत कम्पनी
सरकारी स्वामित्व की कम्पनी
जिसमें शेयर होल्डरों का दायित्व उनकी चुकता पूँजी की सीमा तक सीमित हो
उपर्युक्त में से कोई नहीं

53. बहुराष्ट्रीय कम्पनी से क्या तात्पर्य है?

ऐसा व्यक्ति जो कई देशों में जा चुका हो
ऐसी कम्पनी जो कई देशों में अपना कार्य संचालन करती है
ऐसा व्यक्ति जिसके पास कई देशों की नागरिकता है
विकासशील देशों की सहायता के लिए स्थापित संगठन

54. भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई?

2002 ई.
2003 ई.
2004 ई.
2005 ई.

55. कृषि आधारित भारत का द्वितीय सबसे बड़ा उद्योग कौन है?

चीनी उद्योग
जूट उद्योग
सूती उद्योग
इनमें कोई नहीं

56. कम्पनियों को नवरत्न का दर्जा दिया जाता है-

केन्द्रीय उद्योग मंत्री के द्वारा
प्रधानमंत्री के द्वारा
केन्द्रीय सचिवालय के द्वारा
केन्द्रीय लोक उद्यम विभाग के द्वारा

57. निम्नलिखित में से कौन एक तृतीय क्रियाकलाप है?

विपणन
विनिर्माण
वानिकी
कृषि

58. भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना कब की गई।

1 दिसम्बर 1970 ई.
1 अक्टूबर 1965 ई.
1 अक्टूबर 1960 ई.
1 अक्टूबर 1966 ई.

59. लघु उद्योग विकास संगठन (SIDO) की स्थापना कब की गई?

1956 ई.
1951 ई.
1950 ई.
1954 ई.

60. भारत में सबसे बड़ी तेलशोधनशाला कहाँ स्थित है।

जामनगर
बरौनी
मुम्बई
मथुरा

61. भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएँ लगी हुई है?

रबड़ उद्योग
वस्त्र उद्योग
चाय उद्योग
इनमें कोई नहीं

62. लौह इस्पात का सबसे बड़ा कारखाना कहाँ है?

बोकारो में
भिलाई में
दुर्गापुर में
राउरकेला में