BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test Post - 46

BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test

1. निम्नलिखित में से तापमान का S.I. मात्रक कौन – सा है ?

फारेनहाइट
केल्विन
पास्कल
सेल्सियस

2. किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?

वाष्पीकरण (Evaporation)
विसरण (Diffusion)
ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
इनमें से कोई नहीं

3. निम्नलिखित में से किसको शुष्क बर्फ कहते हैं?

ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
द्रवित कार्बन डाइऑक्साइड
ठोस कार्बन मोनोऑक्साइड
इनमें से कोई नहीं

4. जब कमरे में किसी छोटे छिद्र से प्रकाश की किरण आती है तो कमरे की धूल और कार्बन कणों द्वारा फैला दी जाती है जिससे किरण का मार्ग दिखाई देता है। यह घटना निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

टिन्डल प्रभाव
प्रकाश – विद्युत प्रभाव
प्रकाश का विकिरण
इनमें से कोई नहीं

5. निम्नलिखित में से किसे परमाणु सिद्धांत के प्रस्तुतकर्त्ता के रूप में जाना जाता है?

महर्षि कणाद
जॉन डाल्टन
डेमोक्रिटस
लिथुसीपस

6. दो परमाणुओं को समस्थानिक ( Isotope ) कहा जाता है, यदि-

उनकी परमाणु संख्या समान परंतु द्रव्यमान संख्या भिन्न हो ।
उनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान परंतु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न हो ।
उनकी परमाणु संख्या भिन्न परंतु द्रव्यमान संख्या समान हो ।
उनमें न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न परंतु द्रव्यमान संख्या समान हो ।

7. एन्डोसाइटोसिस (Endocytosis) का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

यह किसी कोशिका के बाह्य पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण करने की प्रक्रिया है।
यह किसी कोशिका द्वारा अपशिष्ट उत्सर्जन की प्रक्रिया है।
यह पादप कोशिकाओं में होने वाला एक रोग है।
इनमें से किसी से नहीं ।

8. निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन संश्लेषण से संबंधित है ?

राइबोसोम
लाइसोसोम
गॉल्जी उपकरण
इनमें से कोई नहीं

9. रसधानियों (Vacuoles) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

जंतु कोशिकाओं में ये छोटी, जबकि पादप कोशिकाओं में बहुत बड़ी होती हैं।
ये केवल पादप कोशिकाओं में उपस्थित होती हैं।
ये एककोशिक जीवों में अनुपस्थित होती हैं।
इनमें से कोई नहीं ।

10. पौधों के तनों की परिधि में वृद्धि निम्नलिखित में से किसके कारण होती है?

शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical meristem)
पार्श्व विभज्योतक (lateral meristem) अथवा कबियम
अंतर्विष्ट विभज्योतक (Intercalary meristem)
इनमें से किसी के कारण नहीं।

11. 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया

उत्तर प्रदेश एवं बिहार
बंगाल एवं ओडिशा
गोरखा, सिख तथा पंजाब
मद्रास प्रेसीडेंसी एवं मराठा

12. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी ?

1 नवंबर, 1858
31 दिसंबर, 1957
6 जनवरी, 1958
17 नवंबर, 1859

13. 1857 के विद्रोह के बाद प्रशासन में कौन-से परिवर्तन किए गए थे?

गवर्नर जनरल को वायसराय की उपाधि दी गई।
गवर्नर जनरल की परिषद् का विस्तार किया गया।
'a' और 'b' दोनों
उपर्युक्त में से कोई नहीं

14. किस वर्ष बजट की प्रणाली भारत में 1857 के विद्रोह के बाद प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक कदम के रूप में पेश की गई थी?

1858 ई.
1859 ई.
1860 ई.
1862 ई.

15. हिंदू-मुस्लिम एकता 1857 के विद्रोह का मुख्य स्तंभ था। दोनों समुदायों के बीच फूट और दरार पैदा करने के लिए अंग्रेजों ने क्या उपाय किए?

प्रारंभिक वर्षों में मुस्लिमों के साथ सेवा में भेदभाव किया जाता था।
उन्हें हिंदुओं के संचालक के रूप में दिखाया गया था।
यह प्रचारित किया गया था कि ब्रिटिश शासन के प्रति वफादार होने पर ही हिंदुओं का हित है।
उपर्युक्त सभी

16. ' यात्रा वृतांत' किसने लिखा जिसमें लेखक ने मुसलमानों के जीवन का वर्णन किया ?

जवाहरलाल नेहरू
लाल बहादुर शास्त्री
इब्नबतूता
इंदिरा गाँधी

17. तिब्बत के लोग किस धर्म के अनुयायी है ?

इस्लाम
बौद्ध
इस्लाम व बौद्ध
इनमें से कोई नहीं

18. केरल भारत के किस कोने में स्थित है ?

दक्षिण-पश्चिम
दक्षिण-पूर्व
उत्तर-पूर्व
इनमें से कोई नहीं

19. भारत का वर्णन करने के लिए 'विविधता में एकता' वाक्यांश किसने गढ़ा ?

लाल बहादुर शास्त्री
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
इंदिरा गाँधी
पं. जवाहरलाल नेहरू

20. निम्न में से किसे 'छोटा तिब्बत' भी कहा जाता है ?

लद्दाख
कारगिल
नेपाल
भूटान

21. 'विकलांग' लोगों को दिया गया नया नाम है-

विकलांग
दिव्यांग
अपरांग
विभिन्न अंग

22. निम्न में से किन्हें 'दलितों का नेता' कहा जाता है ?

पंड़ित जवाहर लाल नेहरू
भीमसेन जोशी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर
राजेन्द्र प्रसाद

23. भारत में सबसे वंचित सामाजिक-आर्थिक समूहों में से एक है :

सामान्य
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति

24. झगड़ों का निपटारा करने वाली सरकारी अंग कौन-सा है ?

कार्यपालिका
विधानपालिका
न्यायपालिका
उपरोक्त सभी

25. लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किस प्रक्रिया द्वारा करते हैं ?

प्रत्यक्ष चुनाव
अप्रत्यक्ष चुनाव
वंशानुगत प्रक्रिया द्वारा
इनमें से कोई नहीं

26. सफ्रेज मूवमेंट किससे संबंधित है ?

आजादी से
रोज़गार से
महिला मताधिकार से
समानता से

27. शहर, गाँव या मोहल्ले में सरकार के स्तर को क्या कहा जाता है ?

स्थानीय स्तर
राज्य स्तर
राष्ट्रीय स्तर
इनमें से कोई नहीं

28. भारत में किस प्रकार की सरकार है ?

लोकतांत्रिक सरकार
राजतांत्रिक सरकार
तानाशाही सरकार
समाजवादी सरकार

29. लोगों का सरकार पर नियंत्रण किस प्रकार से बना रहता है ?

हड़ताल से
नियमित चुनाव
कानून द्वारा
प्रदर्शन द्वारा

30. रंग-भेद के विरूद्ध लम्बा संघर्ष करने वाले अफ्रीकी नेता कौन थे ?

नेल्सन मंडेला
महात्मा गाँधी
जॉन निकल्सन
डॉ. भीमराव अम्बेडकर