भूगोल | भारतीय अर्थव्यवस्था | मानव विकास

भूगोल | भारतीय अर्थव्यवस्था | मानव विकास

1. संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

महबूब -उल-हक
जगदीश भागवती
जोसेफ - स्टिग्लिज
अमर्त्य सेन

2. मानव विकास सूचकांक के अंतर्गत आते हैं, साक्षरता दर जन्म के समय आयु संभावित तथा-

यू. एस. डॉलर में प्रति व्यक्ति सकल देशी उत्पाद
वास्तविक क्रय शक्ति पर प्रति व्यक्ति सकल देशी उत्पादन
यू. एस. डॉलरों में सकल राष्ट्रीय उत्पादन
यू. एस. डॉलरों में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय

3. प्रथम भारतीय राज्य जिसने मानव विकास रिपोर्ट तैयार करवाई और अमर्त्य सेन से दिल्ली में विमोचन कराया वह है-

पश्चिम बंगाल
केरल
मध्य प्रदेश
आंध्र प्रदेश

4. मानव निर्धनता सूचकांक किस वर्ष की मानव विकास रिपोर्ट में प्रस्तुत किया गया था ?

1994
1995
1996
1997

5. निम्न में कौन-सा मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स) में शामिल नहीं है?

जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी)
वास्तविक प्रति व्यक्ति आय
सामाजिक असमानता
प्रौढ़ साक्षरता

6. मानव विकास सूचकांक एक संयुक्त सूचकांक है-

पोषण संबंधी स्थिति, जीवन की गुणवत्ता एवं प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
निर्धनता, जीवन प्रत्याशा एवं शैक्षिक उपलब्धि
जीवन प्रत्याशा, शैक्षिक उपलब्धि एवं प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद

7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन गलत है?

भारत के अतिरिक्त सभी देशों में शिक्षा का प्रतिशत 80 से अधिक है।
मलेशिया तथा कोरिया की आयु संभाविता (Life Expetancy) अन्य सभी देशों से अपेक्षाकृत अधिक है।
वयस्क शिक्षा जितनी ही अधिक होगी, शिशु मृत्यु दर उतनी ही कम होगी ।
जन्म पर आयु संभाविता (Life Expectancy) भारत में लगभग उतनी ही है जितनी इंडानेशिया की ।

8. मानव विकास सूचकांक का आधार क्या है ?

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जीवन स्तर
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार
स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर
शिक्षा, रोजगार, जीवन स्तर

9. य. एन. डी. पी. का बहुआयामी निर्धनता सूचकांक कितने प्रत्ययों (इन्डिकेटर्स) से बना है?

आठ
दस
बारह
चौदह

10. 'मानव विकास सूचकांक' (HDI) किसने बनाया था?

UNCTAD
ASEAN
IBRD
UNDP

11. निम्नलिखित में से किसने सकल राष्ट्रीय सुख को प्रगति का सूचक चुना है?

भूटान
जापान
स्वीडन
स्विट्जरलैंड

12. हरित सूचकांक (ग्रीन इंडेक्स) किसके द्वारा विकसित किया गया था?

विश्व बैंक का पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुस्थिर विकास प्रभाग (वर्ल्ड बैंक एनवायरमेंटली एंड सोशली सस्टेनेबल डेवलपमेंट डिवीजन)
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम)
क्योटो प्रोटोकॉल