भूगोल | भारत का भूगोल | मृदा

भूगोल | भारत का भूगोल | मृदा

1. बिहार के निम्न जिलों में से किस जिले में ही पीडमाँट स्वैम्प मिट्टी पायी जाती है?

मधुबनी
भागलपुर
पश्चिम चंपारण
सीतामढ़ी

2. लावा मिट्टियां पाई जाती है-

छत्तीसगढ़ मैदान
सरयूपार मैदान में
मालवा पठार में
शिलांग पठार में

3. भारत की निम्नलिखित मिट्टियों में से कपास की खेती के लिए कौन-सी सर्वाधिक उपयुक्त है ?

रेगुर मिट्टी
लैटेराइट मिट्टी
जलोढ़ (अल्यूवियल) मिट्टी
लाल मिट्टी

4. भारत की निम्न मिट्टियों में से कौन बेसाल्ट लावा के उपक्षय से निर्मित हुई है ?

जलोढ़ मिट्टियां
लेटराइट मिट्टियां
लाल मिट्टियां
रेगुर मिट्टियां

5. मालवा पठार की प्रमुख मिट्टी है-

काली मिट्टी
जलोढ़ मिट्टी
लाल मिट्टी
लैटेराइट मिट्टी

6. 'रेगुर' (Regur) किसका नाम है ?

लाल मिट्टी
जलोढ़ मिट्टी
काली मिट्टी
लैटेराइट मिट्टी

7. इस मृदा को सिंचाई की कम आवश्यकता होती है, क्योंकि वह नमी रोक कर रखती है। यह कौन-सी है?

लाल
काली
लैटेराइट
जलोढ

8. 12. लैटेराइट मिट्टी मिलती है -

उत्तर प्रदेश में
हिमाचल प्रदेश में
पंजाब में
महाराष्ट्र में

9. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा प्रारूप लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होता जा रहा है ?

मरूस्थलीय बालू
जलोढ
पॉडजोलिक
लैटेराइट

10. निम्नांकित में से मिट्टी का कौन सा वर्ग भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर फैला है?

जलोढ़
काली मिट्टियां
लाल मिट्टियां
जंगली मिट्टियां

11. भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है ?

लाल मृदा
काली मृदा
जलोढ़ मृदा
चूनेदार मृदा

12. दुम्मटी (लोम) मिट्टी में मिट्टी का कौन-सा कण मिलता है?

बालू कण
चिकना कण
पांशु कण
सभी प्रकार के कण

13. भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है-

लाल मिट्टी
काली मिट्टी
बलुई मिट्टी
कछारी मिट्टी

14. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सी फसल उगाई जाती है ?

गेहूं
चावल
उड़द
गन्ना

15. भारतीय मृदाओं में जिस सूक्ष्म तत्त्व की सर्वाधिक कमी है, वह है-

तांबा
लोहा
मैंगनीज
जस्ता

16. पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी में किसकी मात्रा अधिक है ?

एल्यूमीनियम
कैल्शियम
नाइट्रोजन
फॉस्फोरस

17. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?

आलू
सोर्घम
सूरजमुखी
मटर

18. निम्नलिखित में से किस कण का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है ?

मृत्तिका
गाद
महीन बालू
उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. भारत के कुछ भागों में यात्रा करते हुए आप देखेंगे कि कहीं-कहीं लाल मिट्टी पाई जाती है। मिट्टी के इस रंग का प्रमुख कारण क्या है ?

मैगनीशियम का बाहुल्य
संचित ह्यूमस
फेरिक ऑक्साइड की विद्यमानता
फॉस्फेटों की बाहुल्य

20. पौधों को सबसे अधिक पानी किस मिट्टी में मिलता है ?

चिकनी मिट्टी
पाशु मिट्टी
बलुई मिट्टी
लोम मिट्टी

21. भारत में सर्वाधिक क्षारीय क्षेत्र पाया जाता है-

गुजरात राज्य में
हरियाणा राज्य में
पंजाब राज्य में
उत्तर प्रदेश राज्य में

22. निम्नलिखित में कौन-सी मिट्टी चाय बागानों के लिए उपयुक्त है ?

अम्लीय
क्षारीय
जलोढ़ (कछारी)
रेगड

23. सामान्य फसलें उगाने के लिए उर्वर भूमि का pH मान कितना होने की संभावना है ?

तीन
चार
छः से सात
नौ से दस

24. भारत में लवणीय मृदा का सर्वाधिक क्षेत्रफल है

उत्तर प्रदेश में
हरियाणा में
गुजरात में
महाराष्ट्र में

25. तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है?

लाइम
जिप्सम
कैल्शियम
वेजिटेबल कॉम्पोस्ट

26. मृदा का लवणीकरण मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवण का क्या प्रभाव पड़ता है ?

यह फसलों के उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि लाता है ।
यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है।
यह भौम जलस्तर को ऊपर ले आता है।
यह मृदा के वायु अवकाशों को जल से भर देता है ।

27. मिट्टी में खारापन एवं क्षारीयता की समस्या का समाधान है-

शुष्क - कृषि विधि
खेतों में जिप्सम का उपयोग
वृक्षारोपन
समोच्च रेखाओं के अनुसार कृषि

28. चम्बल घाटी के खोह - खड्डों के निर्माण का कारण निम्नलिखित में से किस प्रारूप का अपरदन है ?

आस्फालन
चादरी
क्षुद्र सरिता
अवनालिका

29. फसल चक्र आवश्यक हैं-

पादपों में प्रोटीन वृद्धि हेतु
विभिन्न फसलों की प्राप्ति हेतु
मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हेतु
मृदा की नमी को बनाए रखने हेतु

30. निम्नलिखित में से मृदा अपरदन प्रक्रियाओं (Processes of Soil- Erosion) के सही क्रम को पहचानिए-

आस्फाल अपरदन, परत अपरदन, रिल अपरदन, अवनालिका अपरदन
परत अपरदन, आस्फाल अपरदन, अवनालिका अपरदन, रिल अपरदन
रिल अपरदन, अवनालिका अपरदन, परत अपरदन, आस्फाल अपरदन
अवनालिका अपरदन, रिल अपरदन, परत अपरदन, आस्फाल अपरदन

31. भारत में निम्न में से किस क्षेत्र में मृदा अपरदन (Soil Erosion) की समस्या गंभीर है ?

मालवा पठार
शिवालिक पहाड़ियों के पाद क्षेत्र
दण्डकारण्य
मेघालय पठार

32. मृदा अपरदन रोका जा सकता है-

अति चराई द्वारा
वनस्पति के उन्मूलन द्वारा
वनारोपन द्वारा
पक्षी - संख्या में वृद्धि करके

33. निम्नलिखित में भारत का कौन-सा क्षेत्र मृदा अपरदन ( इरोजन) में अत्यधिक प्रभावित है ?

मालवा पठार
उ.प्र. तराई
आंध्र तटीय क्षेत्र
चम्बल घाटी

34. कौन - सा तरीका मिट्टी की उर्वरता प्राप्त करने का नहीं है-

फसल चक्र
मिश्रित खेती
बीज संशोधन
बहुफसली खेती