BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test Post - 60

BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test

1. पौधों में क्षीण विकास के लक्षण हैं-

क्लोरोसिस (Chlorosis)
पुष्पन में देरी (Delay in Flowering)
नेक्रोसिस (Necrosis)
उपर्युक्त सभी

2. पौधों द्वारा खनिजों का अवशोषण निम्नलिखित में से किसके द्वारा होता है ?

एपोप्लास्ट पथ (Apoplast Pathway) के द्वारा
सिमप्लास्ट पथ (Symplast Pathway) के द्वारा
(a) और (b) दोनों द्वारा
उपर्युक्त में से कोई नहीं

3. पौधों में नाइट्रोजन किसका मुख्य संघटक है?

प्रोटीन
हार्मोन
(a) तथा (b) दोनों
इनमें से कोई नहीं

4. पत्तियों का हरा रंग किस वर्णक (Pigment) के कारण दिखाई देता है?

क्लोरोफिल
जैन्थोफिल
कैरोटीनॉयड्स
उपर्युक्त सभी

5. चक्रीय फोटो- फॉस्फोरीलेशन कब होता है?

जब प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 680nm से अधिक हो ।
जब प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 690nm से अधिक हो ।
जब प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 650 nm से कम हो।
जब प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 680 nm कम हो।

6. केल्विन चक्र को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?

1
2
3
5

7. ग्लाइकोलिसिस सजीवों में कहाँ संपन्न होता है?

केंद्रक
त्वचा
ऊतक
कोशिका द्रव्य

8. पौधों जैसे- कपास, धनिया एवं लार्कस्पर में विभिन्न आकार की पत्तियों में पत्तियों का आकार किशोरावस्था एवं परिपक्व अवस्था में भिन्न होता है। विषमपर्णता का यह दृश्य उदाहरण है-

प्लास्टिसिटी (Plasticity)
शिखाग्र प्रधान्यता (Apical dominance)
प्रत्यास्थता (Elasticity)
विभेदन (Differentiation)

9. ‘बैकेन’ (फूलिश सीडलिंग) धान के पौधे की बीमारी है, यह किसके द्वारा होती है?

जीवाणु
कवक
विषाणु
प्रोटोजोआ

10. फलों को पकाने में उपयोगी है-

एथीलीन
एब्सीसिक एसिड
ऑक्सिंस (Auxins)
इनमें से कोई नहीं

11. भारत के प्रमुख भाषा समूह कौन-से हैं?

इंडो यूरोपीय
द्रविड़
'a' और 'b' दोनों
इनमें से कोई नहीं

12. मुगलकाल में किस भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था ?

अरबी
उर्दू
फारसी
हिंदी

13. आरंभिक बौद्ध साहित्य किस भाषा में लिखे गए हैं?

पालि
प्राकृत
अर्द्धमागधी प्राकृत
अपभ्रंश

14. मिलिंदपह्नों एक बौद्ध ग्रंथ है, इसमें किस-किस के बीच संवाद वर्णित है?

विश्वामित्र - गार्गी के मध्य संवाद
बुद्ध के शिष्यों के मध्य संवाद
मिनांडर तथा नागसेन के मध्य संवाद
मनु तथा शुक्राचार्य के मध्य संवाद

15. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा द्रविड़ वर्ग में शामिल नहीं है?

मराठी
कन्नड़
तेलुगू
तमिल

16. प्रसिद्ध महाकाव्य 'कुरल' की रचना किसने की थी ?

तिरुवल्लुवर
सीतलैसत्तकार
विष्णु शर्मा
शंकराचार्य

17. तमिल रामायण की रचना किसने की थी ?

कुलशेखर
पोन्ना
रन्ना
कंबन

18. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना अमीर खुसरो की है ?

किरानुल-सदायन
नूह सिपिहर
आशिका
उपर्युक्त सभी

19. वर्ष 1632 में बिहार के पटना शहर में कौन-सी कम्पनी ने अपनी फैक्टरी स्थापित की ?

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी
डच ईस्ट इंडिया कंपनी
पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कंपनी
उपर्युक्त में से कोई नहीं

20. गाँव आधारित उद्योगों की व्यापक दृष्टि वाली पुस्तक 'हिंद स्वराज' किसने लिखी थी ?

अबुल कलाम आजाद
दादा भाई नौरोजी
महात्मा गाँधी
उपर्युक्त में से कोई नहीं

21. जलियाँवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए बनाई गई समिति का नाम था:

साइमन कमीशन
हण्टर कमीशन
रेमण्ड कमीशन
उपर्युक्त में से कोई नहीं

22. भारत छोड़ो आन्दोलन 1942 ई. के किस महीने में आरंभ हुआ था ?

जनवरी में
जुलाई में
अगस्त में
उपर्युक्त में से कोई नहीं

23. मूर्तिकला की गांधार शैली किसका मिश्रण था ?

भारतीय और यूनानी शैली
भारतीय और फारसी शैली
मूल रूप से विशुद्ध भारतीय
उपर्युक्त में से कोई नहीं

24. सर टॉमस रो ने किस मुगल सम्राट से भारत में व्यापार करने की अनुमति प्राप्त की थी ?

अकबर से
जहाँगीर से
शाहजहाँ से
उपर्युक्त में से कोई नहीं

25. शिवाजी के मंत्रिमंडल 'अष्टप्रधान' की एक विशेषता थी:

इसके सभी मंत्री ब्राह्मण होते थे
इसके सात मंत्री ब्राह्मण होते थे
इसका सिर्फ मंत्री ब्राह्मण होता एक था
उपर्युक्त में से कोई नहीं

26. गौतमी पुत्र शतकर्णी किस वंश का शासक था ?

शिशुनाग वंश
सप्तकर्ण वंश
सातवाहन वंश
उपर्युक्त में से कोई नहीं

27. आगरा शहर का निर्माण करवाया था:

कुतुबुद्दीन ऐबक ने
रजिया सुल्तान ने
सिकंदर लोदी ने
उपर्युक्त में से कोई नहीं

28. किस गवर्नर जनरल के शासन के दौरान 'सती प्रथा' को अवैध घोषित किया गया था ?

लॉर्ड विलियम बेंटिक
लॉर्ड डलहौजी
लॉर्ड कैंनिग
उपर्युक्त में से कोई नहीं

29. 'मास्टर दा' के नाम से विख्यात स्वतंत्रता सेनानी का मूल नाम था:

जतिन मोहन सेन
सूर्य सेन
रास बिहारी बोस
उपर्युक्त में से कोई नहीं

30. जब इब्नबतूता भारत आया तो उस समय भारत का शासक कौन था ?

इब्राहिम लोदी
मुहम्मद गोरी
मुहम्मद बिन तुगलक
उपर्युक्त में से कोई नहीं