BPSC बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती 4.0 Mock Test | Tre 4 Mock Test | BPSC Tre 4 Online Test - 83

BPSC बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती 4.0 Mock Test | Tre 4 Mock Test | BPSC Tre 4 Online Test - 83

1. सिन्धु नदी की लम्बाई उतनी ही है जितनी ब्रह्मपुत्र नदी की । यह लम्बाई कितनी है ?

2700 किमी०
2900 किमी०
3300 किमी०
इनमें से कोई नहीं

2. भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष कौन होता है ?

प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति
मुख्य सचिव
एटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया

3. कौन-सी विश्व निकाय 1920 ई० में स्थापित हुई और 1946 ई० में भंग हो गई ?

नोर्डिक एलायन्स
बाल्कान एलायन्स
लीग ऑफ नेशन्स
एशियन काउन्सिल

4. भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्य हैं-

9
10
11
15

5. भारत है एक-

धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र
हिन्दू राष्ट्र
हिन्दू-मुस्लिम राष्ट्र
इनमें से कोई नहीं

6. पुराने लिच्छिवी राज्य की राजधानी थी-

पाटलिपुत्र
नालन्दा
वैशाली
गया

7. जो सदस्य लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं, वे होते हैं-

पार्लियामेंट के
मंत्रिमण्डल के
राज्यसभा के
लोकसभा के

8. भारत के राष्ट्रपति जिन सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं, वे होते हैं-

लोकसभा के
राज्यसभा के
पार्लियामेंट एवं राज्यों की विधान सभाओं के
जनता के प्रतिनिधियों के

9. पंचायती राज लागू किया गया-

1950 में
1952 में
1957 में
1959 में

10. उप-चुनाव कराया जाता है-

5 साल के बाद
3 साल के बाद
2 साल के बाद
कभी भी

11. भारत में वन्यजीव संरक्षक अधिनियम जिस वर्ष लागू किया गया, वह है-

1952 ई०
1972 ई०
1960 ई०
1980 ई०

12. निम्नलिखित में से जम्मू एवं कश्मीर में खारे पानी की झील कौन-सी है ?

डल
वूलर
सोमुरी
नागिन (नगीन )

13. निम्नलिखित में से दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?

गुरुशिखर
K2
अनाईमुडी
दोदाबेटा

14. लास्की के विचार से संप्रभुता-

बहुलवादी है
असीमित है
एकात्मक है
नैतिक रूप से मान्य है

15. टी. ए. बी. का टीका किस रोग से बचाव करता है ?

तपेदिक
डिप्थीरिया
मियादी बुखार
काली खाँसी

16. हाल ही में पाठ्यचर्या में ऐसी कहानियों को शामिल करने के लिए विवेकशील प्रयास किया गया है जिसमें पिता घर के कार्यों में लगा रहता है और माता साहसी गतिविधियों को करती है । यह कदम किसलिए महत्त्वपूर्ण है ?

यह जेंडर पक्षपात को सशक्त बनाता है
यह जेंडर रूढ़िवादिता को समाप्त करता है
यह जेंडर स्थिरता को प्रोत्साहित करता है
यह जेंडर विभेदीकरण को बढ़ाता है

17. वायगोट्स्की के अनुसार, जब एक वयस्क बच्चे के निष्पादन के वर्तमान स्तर को सहयोग द्वारा विस्तारित करता है तो इसे क्या कहते हैं ?

खोजपूर्ण अधिगम
समीपस्थ विकास का क्षेत्र
पाड़ (ढांचा)
अंत: व्यक्तिनिष्ठता

18. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, परिकल्पित निगमात्मक तर्क किस अवधि में विकसित होता है ?

संवेदी - चालक अवस्था
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

19. बच्चों के अधिगम में शारीरिक स्वास्थ्य और सांवेगिक अवस्था-

का कोई आपसी संबंध नहीं है
की भूमिका नगण्य है
का कोई प्रभाव नहीं होता है
की एक महत्वपूर्ण भूमिका है

20. निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए अभिप्रेरित करने के लिए प्रभावशाली पद्धति है ?

वे कार्य देना जो कि बहुत सरल हों
प्रतियोगिताओं के लिए बहुत से अवसर उत्पन्न कराना
पाड़ (Scaffolding) उपलब्ध कराना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हों
सीखने से ज्यादा कार्य पूर्ण करने पर बल देना

21. अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य बनाने के लिए अध्यापिका को अपनी कक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषीय विविधता को .......... चाहिए ।

समझना
अनदेखा करना
टालना
उपेक्षित करना

22. एक ............. कक्षा में अध्यापिका अपनी शिक्षा-शास्त्र व आकलन की विधियों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार परिवर्तित करती है ।

पाठ्य-पुस्तक केन्द्रित
व्यवहारवादी
अध्यापक-केन्द्रित
प्रगतिशील

23. बच्चों का विद्यालय में असफल होना-

साबित करता है कि इन बच्चों में आनुवंशिक पैदाइशी कमियाँ हैं और इन्हें विद्यालय से निकाल देना चाहिए
सूचित करता है कि अभिभावकों में अपने बच्चों के अधिगम में सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है
प्रस्तावित करता है कि वचित पृष्ठभूमि वाले बच्चों में अधिगम का सामर्थ्य नहीं होता है
निर्दिष्ट करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है

24. समूह में एक-दूसरे को पढ़ाने और सहायता करने से-

बच्चों का ध्यान भंग हो सकता है और यह एक प्रभावशाली शैक्षिक पद्धति नहीं है
बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न : होती है, जो कि अधिगम में विघ्न / रुकावट पैदा करती है
बच्चे स्वयं की चिंतन प्रक्रिया पर आक्षेप कर सकते हैं और संज्ञानात्मक क्रियाकलाप के उच्च स्तर पर पहुँच सकते हैं
बच्चों में भ्रांति उत्पन्न हो सकती है, जो उनके अधिगम में हस्तक्षेप करती है

25. बच्चों के समाजीकरण में विद्यालय-

प्राथमिक कारक है
द्वितीयक कारक है
की कोई भूमिका नहीं है
की बहुत कम भूमिका है

26. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया है कि बच्चों का चिंतन गुणात्मक रूप से वयस्कों की अपेक्षा अलग होता है ?

हॉवर्ड गार्डनर
लॉरेंस कोलबर्ग
जीन पियाजे
लेव वायगोत्स्की

27. विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

विकास सुरुचिपूर्ण, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिश्चित आनुवंशिक घटकों के कारण होता है
विकास एक सरल और एक-दिशीय प्रक्रिया है
बच्चों के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती हैं
संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय से होता है

28. निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य प्रमाण चिह्न कौन-सा है ?

पेशीय कौशल और समग्र शारीरिक वृद्धि का तेजी से विकास
वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास
प्रतीकात्मक खेल का उभारना
तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त हैं

29. जीन पियाजे के अनुसार बच्चे अमूर्त सक्रियात्मक अवस्था में-

संरक्षण, वर्गीकरण व श्रेणीबद्धता करने में सक्षम नहीं हैं
प्रतीकात्मक और सांकेतिक खेलों में भाग लेना प्रारंभ करते हैं
परिकल्पित निगमनात्मक तर्क और प्रतिज्ञप्ति चिंतन करने में समर्थ हैं
केन्द्रीकरण और अनुत्क्रमणीय सोच से आबद्ध हैं

30. लॉरेंस कोलबर्ग की नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति किस अवस्था में है जब वह विश्वास करता है कि वर्तमान सामाजिक प्रणाली को सक्रियतापूर्वक बनाए रखने से धनात्मक मानवीय संबंध और सामाजिक वर्ग सुरक्षित रहता है ?

यंत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास
सार्वभौम नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
दंड और आज्ञापालन अभिविन्यास
सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास