BPSC TRE 2.0 SOCIAL SCIENCE CLASS 9TH GEOGRAPHY OBJECTIVE | भारत: भूमि और लोग

NCERT एवं BSTBPC (SCERT) के कक्षा 9 के पाठ्यक्रम पर आधारित MCQs

BPSC TRE 2.0 SOCIAL SCIENCE CLASS 9TH GEOGRAPHY OBJECTIVE | भारत: भूमि और लोग

BPSC TRE 2.0 SOCIAL SCIENCE CLASS 9TH GEOGRAPHY OBJECTIVE | भारत: भूमि और लोग

स्थिति एवं विस्तार

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
(1) 7वाँ
(2) 9वाँ
(3) 5वाँ
(4) 8वाँ
2. भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है?
(1) 45°
(2) 40°
(3) 30°
(4) 35° 
3. भारत की स्थलीय सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा के लगभग कितनी बड़ी है?
(1) आधी
(2) दोगुनी
(3) तिगुनी
(4) चौगुनी 
4. भारत एवं चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम है-
(1) रेडक्लिफ लाइन
(2) मैकमोहन लाइन
(3) ग्रीनवीच लाइन
(4) इनमें से कोई नहीं
5. 23½° उत्तरी अक्षांश को क्या कहते हैं?
(1) कर्क रेखा
(2) मकर रेखा
(3) देशांतर रेखा
(4) इनमें से कोई नहीं
6. भारतीय मानक समय ग्रीनवीच स्टैंडर्ड टाइम से कितने घंटे का अंतर है?
(1) 5½ घंटे आगे
(2) 4½ घंटे पीछे
(3) 30 मिनट
(4) 5 घंटा
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन-सा है?
(1) कनाडा
(2) चीन
(3) रूस
(4) भारत
8. भारत में कुल कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं?
(1) 7
(2) 8
(3) 9
(4) 6
9. भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय सीमा में कितने घंटों का अंतर है?
(1) 2 घंटा
(2) 3 घंटा
(3) 4 घंटा
(4) 5 घंटा
10. भारत की स्थल सीमा कितने देशों को छूती है?
(1) 9
(2) 8
(3) 19
(4) 7
11. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है।
(1) कोसी
(2) गंगा
(3) यमुना
(4) गंडक 
12. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संघराज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु है ?
(1) इंदिरा कॉल
(2) कन्याकुमारी
(3) इंदिरा पॉइंट
(4) पॉइंट पेड्रो
13. निम्नलिखित में से क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य क्रमशः कौन-सा है?
(1) गुजरात, सिक्किम
(2) उत्तर प्रदेश, गोवा
(3) राजस्थान, गोवा
(4) मध्य प्रदेश, त्रिपुरा

भौतिक स्वरूप

1. भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भू-भाग मैदानी है।
(1) 11%
(2) 18%
(3) 28%
(4) 43%
2. पूर्व में भूमंडल पर केवल एक ही भूखण्ड था जिसे किस नाम से जाना जाता है। 
(1) अंगारा लैंड 
(2) गोंडवाना लैंड
(3) पैंजिया
(4) उपरोक्त सभी
3. शिपकिला दर्रा भारत के किस राज्य में है।
(1) बिहार 
(2) हिमाचल प्रदेश
(3) सिक्किम
(4) गोवा
4. नाथुला दर्रा किस राज्य में स्थित है।
(1) सिक्किम
(2) उत्तराखंड
(3) उत्तर प्रदेश
(4) पंजाब
5. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई वर्तमान में कितनी है?
(1) 8861 मी.
(2) 8850 मी.
(3) 8849 मी.
(4) 6464 मी.
6. भारत की सबसे लंबी चोटी का क्या नाम है?
(1) कंचनजंगा 
(2) माउंट एवरेस्ट
(3) K2
(4) मकालू
7. भारत के दक्षिणतम बिन्दु को क्या कहा जाता है?
(1) इन्दिरा कॉल
(2) इंदिरा प्वाइंट
(3) किबिथु
(4) उपरोक्त सभी
8. विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा एवं कुल्लू घाटी स्थित हैं -
(1) महान हिमालय या आंतरिक हिमालय में
(2) मध्य हिमालय या लघु हिमालय में
(3) ट्रांस हिमालय में
(4) शिवालिक में
9. विश्व प्रसिद्ध कश्मीर घाटी और डल झील अभ्यारण्य अवस्थित है -
(1) काराकोरम और जास्कर के बीच।
(2) वृहद् हिमालय और जास्कर के बीच।
(3) वृहद् हिमालय और पीरपंजाल के बीच।
(4) लघु हिमालय और शिवालिक के बीच।
10. कश्मीर हिमालय में हिमनद चिकनी मिट्टी के मोटे निक्षेप तथा दूसरे पदार्थों का हिमोढ़ (Moraines) के रूप में जमाव को क्या कहा जाता है?
(1) दोआब
(2) दून
(3) करेवा
(4) बुग्याल 
11. हिमालय की तीनों मुख्य पर्वत शृंखलाएं - वृहद् हिमालय, लघु हिमालय और शिवालिक श्रेणी हिमालय के किस खंड में अवस्थित हैं?
(1) कश्मीर हिमालय
(2) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
(3) अरुणाचल हिमालय
(4) हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय
12. प्रसिद्ध 'फूलों की घाटी' निम्न में से किस पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है?
(1) उत्तराखंड हिमालय
(2) अरुणाचल प्रदेश
(3) कश्मीर हिमालय या उत्तर-पश्चिम हिमालय
(4) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय

अपवाह स्वरूप 

1. लद्दाख में सिंधु नदी गॉर्ज का निर्माण करती है, क्या नाम है?
(1) गिलगिट गॉर्ज
(2) दिहांग गॉर्ज
(3) दिबांग गॉर्ज
(4) उपरोक्त सभी
2. सिंधु नदी की कुल लंबाई कितनी है ?
(1) 2880 किमी.
(2) 2900 किमी.
(3) 2950 किमी.
(4) 3000 किमी.
3. गांधी सेतु का निर्माण कब हुआ? 
(1) 1985 ई.
(2) 1984 ई.
(3) 1983 ई.
(4) 1982 ई.
4. लक्ष्मीसागर झील किस राज्य में स्थित है?
(1) मध्य प्रदेश
(2) उत्तर प्रदेश
(3) बिहार
(4) झारखंड 
5. निम्नलिखित में से भारत में किस नदी का अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है?
(1) सिंधु
(2) गंगा
(3) ब्रह्मपुत्र
(4) गोदावरी
6. यह नदी 'चंद्रा' और 'भागा' दो सरिताओं के मिलने से बनती है। ये सरिताएँ हिमाचल प्रदेश में केलांग के निकट तांडी में आपस में मिलती हैं। इसलिये इसे 'चंद्रभागा' के नाम से भी जाना जाता है।
उपर्युक्त विवरण किस नदी के संबंध में है?
(1) झेलम
(2) चेनाब
(3) सतलुज
(4) रावी
7. भाखड़ा नांगल परियोजना अवस्थित है-
(1) रावी नदी पर
(2) नर्मदा नदी पर
(3) सतलुज नदी पर
(4) चेनाब नदी पर
8. गंगा नदी का उद्गम स्रोत है-
(1) पिंडारी हिमनद
(2) गंगोत्री हिमनद
(3) चेमायुंगडुंग ग्लेशियर
(4) सतोपंथ हिमनद
9. भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का संगम किस जगह पर होता है ?
(1) देव प्रयाग
(2) विष्णु प्रयाग 
(3) प्रयाग
(4) नंदप्रयाग
10. यह नदी दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विंध्याचल श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी में बहती हुई संगमरमर की चट्टानों खूबसूरत महाखड्ड बनाती है। उपर्युक्त कथन किस नदी से संबंधित है ?
(1) नर्मदा
(2) कृष्णा
(3) लूनी
(4) गोदावरी
11. 'सरदार सरोवर' परियोजना अवस्थित है -
(1) साबरमती नदी पर
(2) सतलुज नदी पर
(3) नर्मदा नदी पर
(4) महानदी पर

जलवायु

1. भारत की जलवायु कैसी है?
(1) मानसूनी
(2) उष्ण
(3) विषुवतीय
(4) सभी
2. आधियों को किस राज्य में “आम की बौछार" कहा जाता है?
(1) कर्नाटक
(2) बिहार
(3) आंध्र प्रदेश
(4) पंजाब
3. विश्व में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में होती है?
(1) मेघालय
(2) मणिपुर
(3) त्रिपुरा
(4) असम
4. भारत में भौगोलिक दृष्टि से ऋतुएँ मुख्यतः कितने प्रकार की होती हैं?
(1) छः
(2) पांच
(3) चार
(4) तीन
5. सुंदरवन डेल्टा कहां स्थित है ?
(1) असम
(2) राजस्थान
(3) उड़िसा
(4) पश्चिम बंगाल
6. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर पश्चिमी भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिये उत्तरदायी है?
(1) चक्रवाती अवदाब
(2) पश्चिमी विक्षोभ
(3) दक्षिण-पश्चिम मानसून
(4) मानसून की वापसी
7. भारत में मानसून के प्रस्फोट (फटने) के लिये निम्नलिखित में से किसे जिम्मेदार माना जाता है?
(1) पश्चिमी जेट धाराएँ
(2) व्यापारिक पवनें
(3) पूर्वी जेट प्रवाह
(4) ला - नीना
8. भारतीय मानसून की अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शार मिलती है-
(1) नीलगिरी की पहाड़ियों पर
(2) गंगा के मैदान के उत्तर पश्चिमी भाग में
(3) पूर्वी हिमालय क्षेत्र में
(4) दोनों शाखाएँ कभी आपसमें नहीं मिलती हैं।
9. मराठवाड़ा, पुणे और बंगलुरु में कम वर्षा होने के प्रमुख कारण हैं-
(1) यहाँ वनों का प्रतिशत बहुत कम है।
(2) यह क्षेत्र पश्चिमी घाट के वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित हैं।
(3) इन क्षेत्रों में प्रदूषण का अत्यधिक होना।
(4) कारण स्पष्ट नहीं है।
10. तमिलनाडु में वर्षा होती है-
(1) उत्तरी-पूर्वी मानसूनी पवनों द्वारा ।
(2) दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी पवनों द्वारा।
(3) पूर्वी विक्षोभ के कारण
(4) वर्षा का कारण स्पष्ट नहीं है।
11. भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून के निवर्तन का प्रमुख कारण क्या है?
(1) बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती अवदाब
(2) पूर्वी जेट स्ट्रीम
(3) पश्चिमी विक्षोभ
(4) सूर्य का दक्षिणायन होना
12. 'कार्तिक मास की ऊष्मा' का संबंध किससे है?
(1) मानसून के निवर्तन से
(2) मानसून के प्रस्फोट (फटने) से
(3) मानसून विच्छेद से
(4) मानसून के आगमन से
13. शीत ऋतु में गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के डेल्टाई प्रदेशों में आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात किस सागर/ महासागर में उत्पन्न होते हैं? 
(1) दक्षिणी चीन सागर
(2) अरब सागर
(3) अंडमान सागर
(4) हिंद महासागर

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्यप्राणी

1. जन्म के आधार पर वनस्पति को कितने भागों में बांटा गया है ?
(1) दो
(2) तीन 
(3) चार
(4) पांच
2. सिनकोना की छाल का उपयोग किस रोग के लिए किया जाता है?
(1) मधुमेह
(2) टी.बी.
(3) खसरा
(4) मलेरिया
3. कॉवर झील बिहार के किस जिले में स्थित है?
(1) पटना
(2) बेगूसराय
(3) समस्तीपुर 
(4) भागलपुर
4. वह वनस्पति जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होती है और लंबे समय तक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उगती है, इस प्रकार की वनस्पति को कहते हैं-
(1) देशज वनस्पति (Endemic or Indigenous Vegetation)
(2) अक्षत वनस्पति (Virgin Vegetation)
(3) विदेशज वनस्पति (Exotic Vegetation)
(4) इनमें से कोई नहीं
5. भारत में सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार के वनों का विस्तार है ?
(1) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(2) कँटीले वन
(3) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
(4) पर्वतीय वन
6. चंदन, आँवला, महुआ, सागौन, बाँस आदि प्रजातियों के वृक्ष किस प्रकार के वनों में पाये जाते हैं? 
(1) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(2) शीतोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(3) शुष्क पर्णपाती वन
(4) आर्द्र पर्णपाती वन
7. बहुमूल्य वृक्ष प्रजाति 'देवदार के वन' पाये जाते हैं-
(1) पूर्वी हिमालय में
(2) पश्चिमी घाट में
(3) पश्चिमी हिमालय में
(4) नीलगिरी पर्वत श्रृंखला में
8. नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा कथन सामाजिक वानिकी को परिभाषित करता है ?
(1) किसानों द्वारा अपनी खाली पड़ी भूमि में वृक्षारोपण करना ।
(2) मरुस्थलीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर वनों का विकास करना।
(3) पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबंध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि पर वनारोपण |
(4) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में मृदा अपरदन को कम करने के लिये वनों का विकास।
9. ये विशेष प्रकार के भौतिक और तटीय पारिस्थितिक तंत्र हैं, जिन्हें यूनेस्को (UNESCO) के मानव और जैवमंडल प्रोग्राम (MAB) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।
उपर्युक्त विवरण संबंधित है-
(1) नेशनल पार्क
(2) वन्यजीव अभ्यारण्य
(3) पक्षी अभ्यारण्य
(4) जैवमंडल निचय (आरक्षित क्षेत्र)
10. भारत का पहला जैवमंडल निचय कौन-सा है?
(1) पंचमढ़ी जैवमंडल निचय
(2) नीलगिरी जैवमंडल निचय
(3) नंदादेवी जैवमंडल निचय
(4) मानस जैवमंडल निचय
11. नोकरेक जैवमंडल निचय मेघालय की निम्नलिखित में से किन पहाड़ियों का हिस्सा है?
(1) खासी
(2) गारो
(3) जयंतिया
(4) इनमें से कोई नहीं

जनसंख्या

1. भारत में सर्वप्रथम जनगणना कब हुई थी?
(1) 1981 ई.
(2) 1872 ई.
(3) 1971 ई.
(4) 1987 ई.
2. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की लिंगानुपात है -
(1) 929
(2) 933
(3) 943
(4) 930
3. जनसंख्या के अध्ययन को क्या कहते हैं?
(1) डेमोग्राफी
(3) डेंड्रोलॉजी
(2) मॉर्फोलॉजी
(4) पैडोलॉजी

भारत के पड़ोसी देश

1. पशुपतिनाथ मंदिर कहाँ स्थित है ? 
(1) भूटान
(2) तिब्बत
(3) नेपाल
(4) म्यांमार
2. नेपाल की सीमा भारत के किस राज्य से मिलती है?
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) मणिपुर
(3) सिक्किम
(4) पंजाब
3. भारत के सात पड़ोसी देश कौन-कौन से हैं :
(1) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, म्यांमार, भारत
(2) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, रूस, बांग्लादेश
(3) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, म्यांमार बांग्लादेश
(4) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, ईरान, म्यांमार, बांग्लादेश
4. पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले कितने राज्य हैं?
(1) 5
(2) 3 
(3) 6
(4) 4
5. अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाला एकमात्र राज्य कौन-सा है ?
(1) लद्दाख
(2) पंजाब
(3) जम्मू कश्मीर
(4) हरियाणा
6. भारत सबसे कम सीमा साझा किस से देश के साथ करता है?
(1) भूटान
(2) अफगानिस्तान
(3) चीन
(4) बांग्लादेश
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here