BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test Post - 64

BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test

1. मानव-समाज में कौन-सा समास है?

तत्पुरुष समास
कर्मधारय समास
बहुब्रीहि समास
उपर्युक्त में से कोई नहीं

2. जो अतिथि का सत्कार करे, उसे कहेंगे-

अतिथि
आतिथेय
अमर्यादित
उपर्युक्त में से कोई नहीं

3. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो 'सिर पर पाँव रखकर भागना' मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

धीरे-धीरे चलना
पाँव सिर के ऊपर रखकर भागना
बहुत तेज भागना
उपर्युक्त में से कोई नहीं

4. 'गूलर का फूल होना' मुहावरे का अर्थ है-

दुर्लभ होना
सुलभ होना
दीन-हीन होना
उपर्युक्त में से कोई नहीं

5. स्थायी भावों की संख्या कितनी होती है?

6
5
9
8

6. महादेवी वर्मा की कृति 'यामा' है—

रेखाचित्र संग्रह
काव्य संग्रह
कथा संग्रह
उपर्युक्त में से कोई नहीं

7. भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई कहलाती है—

वर्ण
शब्द
ध्वनि
उपर्युक्त में से कोई नहीं

8. 'पर्वत की तलहटी' के लिए एक शब्द का चयन करें-

घाटी
उपत्यका
बेसिन
उपर्युक्त में से कोई नहीं

9. मराठी, नेपाली और नेवारी भाषाओं की लिपि क्या है?

खरोष्ठी
मागधी
देवनागरी
उपर्युक्त में से कोई नहीं

10. दो संख्याएँ 6 : 11 के अनुपात में है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 28 है, तो इन दो संख्याओं का योग क्या है?

476
448
392
376

11. सबसे छोटी भाज्य और छोटी अभाज्य संख्या का म. स. कितना होगा?

1
2
4
3

12. तिर्यक रेखा के एक ही ओर बने अन्तः कोणों का योग होता है?

360°
90°
180°
उपर्युक्त में से कोई नहीं

13. कमला और सुषमा की वर्तमान आयु में अनुपात 4 : 5 है। 5 वर्ष के बाद उनकी आयु में अनुपात 8 : 9 होगा। कमला की वर्तमान आयु क्या है?

45 वर्ष
5 वर्ष
35 वर्ष
25 वर्ष

14. 8 सेमी त्रिज्या वाले एक गोले से 1 सेमी त्रिज्या वाली कितनी गोलियाँ बनाई जा सकती है?

512
64
848
612

15. A अकेला किसी काम को 25 दिनों में और B अकेला उसी काम को 20 दिनों में पूरा कर सकता है। वे एक साथ 5 दिनों तक काम करते है और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। बचे हुए काम को B कितने दिनों में पूरा कर पाएगा?

10 दिन
11 दिन
12 दिन
13 दिन

16. 'रामू थोड़ी-सी मिठाई खाओ।'—इस वाक्य में 'थोड़ी-सी' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?

'स्थानवाचक क्रियाविशेषण
परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
रीतिवाचक क्रियाविशेषण
उपर्युक्त में से कोई नहीं

17. इनमें से कौन-सा शब्द 'अंधकार' का पर्यायवाची है?

धनञ्जय
कानन
ध्वान्त
उपर्युक्त में से कोई नहीं

18. 'शांति' का विलोम शब्द क्या है?

प्रशांति
युद्ध
भलाई
उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. 'Underdeveloped (अंडरडेवेलप्ड) का हिन्दी पर्याय क्या है?

विवादग्रस्त
अतिविकसित
अल्पविकसित
उपर्युक्त में से कोई नहीं

20. जिस समास में पूर्व पद विशेषण और उत्तर पद विशेष्य हो, तो वह किस प्रकार का समास कहलाता है?

द्विगु समास
बहुब्रीहि समास
कर्मधारय समास
उपर्युक्त में से कोई नहीं

21. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में 24 घंटे का समय लेती है। सूर्य के सापेक्ष पृथ्वी से देखे जाने पर 1° विस्थापित होने में कितना समय लगता है ?

4 मिनट
15 मिनट
2 घंटे
4 घंटे

22. निम्नलिखित पदार्थों में से किसका अपवर्तनांक (Refractive Index) सर्वाधिक होता है?

जल
क्राउन काँच
हीरा
सघन फ्लिंट काँच

23. अणुओं के द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering) के गहन अध्ययन के लिये सी. वी. रमन को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया?

1920
1930
1955
1915

24. प्रकाश – विद्युत धारा पर प्रकाश की तीव्रता के प्रभाव के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?

आपतित विकिरण की आवृत्ति तथा विभव को स्थिर रखते हुए, प्रकाश की तीव्रता को परिवर्तित किया जाता है और परिणामी प्रकाश-विद्युत धारा को प्रत्येक बार मापा जाता है।
प्रकाश की तीव्रता को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
उत्सर्जित होने वाले प्रति सेकेंड प्रकाशिक इलेक्ट्रॉनों की संख्या आपतित विकिरण की तीव्रता के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
इनमें से कोई नहीं

25. निम्नलिखित में से ‘लेज़र (LASER)’ का पूर्ण रूप क्या है?

विकिरण के अर्द्धचालक उत्सर्जन द्वारा प्रकाश प्रवर्धन
विकिरण के उद्दीप्त उत्सर्जन द्वारा प्रकाश प्रवर्धन
विकिरण के अर्द्धचालक उत्सर्जन द्वारा लेज़र प्रवर्धन
विकिरण के उद्दीप्त उत्सर्जन द्वारा प्रकाश प्रवर्धन

26. समस्थानिक (Isotopes ) क्या हैं?

एक ही तत्त्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती हैं, परंतु परमाणु भार अलग-अलग होता है।
एक ही तत्त्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या तथा परमाणु भार दोनों समान होते हैं।
एक ही तत्त्व के परमाणु जिनके परमाणु भार समान लेकिन परमाणु संख्या अलग-अलग होती है।
इनमें से कोई नहीं।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक मूलभूत गेट है ?

NOT गेट
OR गेट
AND गेट
NAND गेट

28. जिन पंक्तियों में एक या अनेक वर्णों की एक ही क्रम में एक बार आवृत्ति हो तो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

श्रुत्यनुप्रास अलंकार
वृत्यानुप्रास अलंकार
छेकानुप्रास अलंकार
उपर्युक्त में से कोई नहीं

29. 'आनंद घर आया थोड़ी देर रुका और चला गया' इस वाक्य में उचित विराम चिह्न कौन-सा होगा ?

अर्द्ध विराम
प्रश्न चिह्न
अल्प विराम
उपर्युक्त में से कोई नहीं

30. रामू 25% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 64,000 रुपये उधार लेता है। प्रत्येक वर्ष के अंत में वह 3200 रुपये चुकाता है। ऐसी तीन किश्तों को चुकाने के बाद उस पर कितना बकाया है?

12,500 रुपये
1, 12, 800 रुपये
12,800 रुपये
उपर्युक्त में से कोई नहीं