भारतीय इतिहास - प्राचीन भारत का इतिहास - सैन्धव सभ्यता

भारतीय इतिहास - प्राचीन भारत का इतिहास - सैन्धव सभ्यता

1. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी क्योंकि-

इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएँ थीं
इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी
इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रों के ज्ञान का अभाव था
उपर्युक्त सभी

2. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से संबद्ध है ?

सुमेरियन सभ्यता
सिंधु घाटी सभ्यता
वैदिक सभ्यता
मेसोपोटामिया सभ्यता

3. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था?

त्रिभुजाकार
वर्गाकार
आयाताकार
इनमें से कोई नहीं

4. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे । यह खोज कहाँ पर हुई ?

कालीबंगन
हड़प्पा
चन्हुदड़ो
लोथल

5. वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किया गयाः

मिस्र में
मेसोपोटामिया में
मध्य अमेरिका में
भारत में

6. कौन-सा हड़प्पीय (Harappan) नगर तीन भागों में विभक्त है?

लोथल
कालीबंगा
धौलावीरा
सुरकोटाड़ा

7. वह हड़प्पीय नगर, जिसका प्रतिनिधित्व लोथल का पुरातात्विक स्थल करता है, किस नदी पर स्थित है?

नर्मदा
माही
भोगवा
भीमा

8. धौलावीरा जिस राज्य में स्थित है, वह है-

गुजरात
हरियाणा
पंजाब
राजस्थान

9. सिन्धु घाटी सभ्यता की पहचान निम्न से है-

सुन्दर मूर्तियाँ
धर्म और दर्शनशास्त्र
आर्थिक और सामाजिक सुधार
शहर-योजना प्रणाली

10. एक उन्नत जल प्रबंधन व्यवस्था का साक्ष्य प्राप्त हुआ है-

आलमगीरपुर से
धौलावीरा से
लोथल एवं कालीबंगा से
इनमें से कोई नहीं

11. निम्न में से कौन-सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है?

आलमगीरपुर
लोथल
मोहनजोदडो
बनावली

12. निम्नलिखित में से 'किसे मृतकों का टीला' नाम से जाना जाता है?

हड़प्पा
मोहनजोदड़ो
कालीबंगा
बनवाली

13. किस सिन्धु स्थल से बेलनाकार मुहर प्राप्त हुई ?

कालीबंगा
हड़प्पा
भांडा
राखीगढी

14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा का बंदरगाह है?

सिकंदरिया
लोथल
महास्थानगढ़
नागापट्टनम

15. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

रोपड़
लोथल
कालीबंगा
बनवाली

16. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहाँ पर स्थित है ?

भारत के गुजरात राज्य में
भारत के पंजाब राज्य में
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
अफगानिस्तान में

17. सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे-

पशुपति की
इंद्र और वरुण की
ब्रह्मा की
विष्णु की

18. सिन्धु सभ्यता के घरों के दरवाजे और खिड़कियाँ सड़क की ओर न खुलकर पिछवाड़े की ओर खुलते थे। किस नगर के घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे?

हड़प्पा
लोथल
मोहनजोदडो
रोपड़

19. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी?

1935 ई.
1942 ई.
1901 ई.
1921 ई.

20. सिंधु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थान अब पाकिस्तान में है ?

कालीबंगा
हड़प्पा
लोथल
आलमगीरपुर

21. निम्नलिखित में से किसने हड़प्पा संस्कृति के विघटन के लिए 'इन्द्र' को उत्तरदायी माना है?

सर जॉन मार्शल
सर मार्टिनर हीलर
सर आरेल स्टीन
एम० एस० वत्स

22. मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे-

लॉर्ड मैकाले
सर जॉन मार्शल
क्लाइव
कर्नल टाड

23. मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है-

बनावली से
कालीबंगा से
लोथल से
सुरकोटडा से

24. हड़प्पा सभ्यता में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?

लाल
नीला-हरा
पांडु
नीला

25. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहाँ से प्राप्त हुआ है ?

मोहनजोदड़ो
हड़प्पा
लोथल
कालीबंगा

26. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-

हड़प्पा संस्कृति में
पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में
वैदिक संहिताओं में
चांदी के आहत सिक्कों में

27. किस हड़प्पा स्थल से चावल उगाने का साक्ष्य सूचित हुआ है?

मोहनजोदड़ो
हड़प्पा
रंगपुर
बनवाली

28. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे-

आत्मा और ब्रह्म में
कर्मकांड में
यज्ञ प्रणाली में
मातृ शक्ति में

29. भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है-

आलमगीरपुर
कालीबंगा
लोथल
धौलाविरा

30. सिंधु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है?

हड़प्पा
मोहनजोदड़ो
लोथल
उपरोक्त में से कोई नहीं

31. सिन्धु घाटी की खुदाई में मिले अवशेषों में तत्कालीन व्यापारिक और आर्थिक विकास के द्योतक निम्न में से कौन-से हैं ?

मिट्टी के बर्तन
मुद्राएँ
नावें
मकान

32. दधेरी एक परवर्ती हड़ीप्पीय पुरास्थल है-

जम्मू का
पंजाब का
हरियाणा का
उत्तर प्रदेश का

33. हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले हैं?

कालीबंगा
धौलावीरा
कोटडीजी
आम्री

34. सिन्धु घाटी के लोगों की एक महत्त्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति थी?

नटराज
नृत्य करती हुई बालिका
बुद्ध
नरसिम्हा

35. हड़प्पा सभ्यता स्थल-लोथल, स्थित है-

गुजरात में
पंजाब में
राजस्थान में
सिंध में