भारतीय इतिहास | आधुनिक भारत का इतिहास | संविधान सभा / अंतरिम सरकार का गठन

भारतीय इतिहास | आधुनिक भारत का इतिहास | संविधान सभा / अंतरिम सरकार का गठन

1. कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्येक प्रांत को आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था ?

8 लाख व्यक्ति
10 लाख व्यक्ति
11 लाख व्यक्ति
12 लाख व्यक्ति

2. इनमें से कौन भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष था ?

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
पं. जवाहरलाल नेहरू
सरदार पटेल
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

3. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्न में से सर्वप्रथम प्रस्तुत किया था-

स्वराज पार्टी ने 1935 में
कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
मुस्लिम लीग ने 1942 में
सर्वदल सम्मेलन ने 1946 में

4. संविधान सभा का पहला सत्र हुआ था-

16 अगस्त, 1947 को
26 जनवरी, 1948 को
9 दिसंबर, 1946 को
26 नवंबर, 1946 को

5. संविधान सभा जिसने भारतीय संविधान का निर्माण किया, का गठन किया गया था-

इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट के अंतर्गत
गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 के अंतर्गत
महारानी की घोषणा के अंतर्गत
कैबिनेट मिशन प्लान के अंतर्गत

6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

वर्ष 1946 में प्रांतीय सभाओं द्वारा भारत की संविधान सभा चुनी गई।
जवाहरलाल नेहरू, एम. ए. जिन्ना और सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की संविधान सभा के सदस्य थे ।
भारत की संविधान सभा (Constitutional Assembly) का प्रथम अधिवेशन (First Session) जनवरी, 1947 में हुआ ।
भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को अंगीकृत (Adopted) किया गया।

7. निम्न में से किसने ब्रिटिश युग की केन्द्रीय लेजिस्लेटिव असेम्बली तथा स्वतंत्र भारत की संसद में अध्यक्ष का पद संभाला ?

सर अब्दुर रहीम
जी. वी. मावलंकर
अनंतशयनम आयंगर
विट्ठलभाई पटेल

8. 1946 में बनी अंतरिम सरकार में डॉ राजेंद्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था ?

रक्षा
विदेश मामले राष्ट्रमंडल संबंध
खाद्य तथा कृषि
कोई भी नहीं

9. निम्नलिखित में से कौन सितंबर 2, 1946 को गठित अंतरिम सरकार में मंत्री नहीं थे ?

जवाहरलाल नेहरू
लियाकत अली खां
अबुल कलाम आजाद
डॉ राजेंद्र प्रसाद

10. अंतरिम सरकार (1946) में रेल मंत्रालय का कार्य कौन देखता था ?

बलदेव सिंह
टी टी चुंद्रीगर
आसफ अली
अब्दुल रब निस्तार

11. 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की ?

राजेंद्र प्रसाद
जवाहरलाल नेहरू
सरदार वल्लभभाई पटेल
राजगोपालाचारी

12. 1946 के चुनाव के पश्चात मुस्लिम लीग ने किस प्रांत में अपनी सरकार बनाई ?

बंगाल
उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत
पंजाब
बिहार

13. निम्नलिखित में से कौन-सी तिथि मुस्लिम लीग ने "सीधी कार्यवाही दिवस" हेतु सुनिश्चित की थी ?

13 अगस्त, 1946
14 अगस्त, 1946
15 अगस्त, 1946
16 अगस्त, 1946

14. पं जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था ?

जुलाई 1946 में
अगस्त 1946 में
सितंबर 1946 में
अक्टूबर 1946 में

15. जब 1946 में भारतीय मुस्लिम लीग को अंतरिम सरकार में सम्मिलित किया गया, तब लियाकत अली खां जो विभाग दिया गया, वह था-

विदेश
गृह
वित्त
रक्षा

16. निम्नलिखित में से कौन 'अंतरिम सरकार' का सदस्य' नहीं था ?

जवाहरलाल नेहरू
बलदेव सिंह
अली जहीर
बी आर अम्बेडकर