NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | पंचायती राज एवं नगरपालिका (Panchayati Raj and Municipality)
पंचायती राज किस सूची का विषय है?
⇒ राज्य सूची का
संविधान के 73वें संशोधन द्वारा पंचायतों को निर्दिष्ट किए जाने वाले कार्य किस अनुसूची में वर्णित हैं?
⇒ ग्यारहवीं अनुसूची में
पंचायत चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?
⇒ राज्य सरकार द्वारा
भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतों के लिए कुल कितने विषय निर्धारित किए गए हैं?
⇒ 29
पंचायत चुनाव (Panchayat Election) कितने अंतराल पर होते हैं?
⇒ प्रत्येक पाँच वर्षों में
किस अनुच्छेद के अंतर्गत पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है?
⇒ अनुच्छेद 243 के अंतर्गत
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
⇒ 24 अप्रैल
भारत में सर्वप्रथम पंचायती राज प्रणाली का शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ?
⇒ 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान) में
त्रि-स्तरीय पंचायती राज प्रणाली स्थापित करने की अनुशंसा सर्वप्रथम किस समिति द्वारा की गई थी?
⇒ बलवन्त राय मेहता समिति द्वारा
अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज के लिए किस प्रतिमान (Model) की संस्तुति की थी ?
⇒ द्वि-स्तरीय
पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के सम्बंध में भारतीय संविधान में किस वर्ष प्रावधान किया गया?
⇒ वर्ष 1993 में
पंचायती राज को किस संशोधन द्वारा स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित किया गया?
⇒ भारतीय संविधान के 73वें संशोधन द्वारा
पंचायती राज व्यवस्था से सम्बंधित : समितियाँ
1. बलवंत राय मेहता समिति |
1957 |
2. अशोक मेहता समिति |
1977 |
3. जी. वी. के. राव समिति |
1985 |
4. एल. एम. सिंघवी समिति |
1986 |
5. संथानम समिति |
1962 |
6. सादिक अली समिति |
1964 |
पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति किस समिति द्वारा की गई थी?
⇒ एल. एम. सिंघवी समिति
किन राज्यों में पंचायत समितियों तथा जिला परिषदों को भी करारोपण की शक्तियाँ दी गयी हैं?
⇒ गुजरात, महाराष्ट्र एवं राजस्थान
ब्लॉक स्तर (Block Level) पर पंचायत समिति का क्या स्वरूप है?
⇒ प्रशासनिक प्राधिकरण (Administrative authority)
यदि पंचायत भंग होती है, तो कितनी अवधि के भीतर निर्वाचन कराना अनिवार्य है?
⇒ 6 माह
पंचायतों में किन वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है?
⇒ महिलाओं, अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए
अन्य पिछड़ा वर्ग को रक्षण देने का प्रावधान करने के लिए किसे शक्ति प्रदान की गई है?
⇒ राज्य विधानमण्डलों को
तीन स्तरीय पंचायतों का गठन किन राज्यों में किया जाता है ?
⇒ 20 लाख से अधिक जनसंख्या वाले
ग्यारहवीं अनुसूची
(Eleventh Schedule)
|
इसमें पंचायतों की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं। इस सूची में 29 विषय हैं। इस अनुसूची को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़ा गया था। |
अनुच्छेद 243 (छ)
[Art. 243 G) ]
|
बारहवीं अनुसूची
(Twelth Schedule)
|
इसमें नगरपालिकाओं (Muncipalities) की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व बताई गई हैं। इस सूची में 18 विषय हैं। इस अनुसूची को 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़ा गया था। |
अनुच्छेद 243 (ब)
[Art. 243 (W)]
|
विभिन्न राज्यों में पंचायतीराज संस्थाएँ
पंचायतों के स्तर |
एक स्तरीय |
दो स्तरीय |
तीन स्तरीय |
चार स्तरीय |
संस्थाएँ |
ग्राम पंचायत |
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति |
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद् |
ग्राम पंचायत, अंचल पंचायत, आंचलिक परिषद्, जिला परिषद् |
राज्य |
केरल, जम्मू-कश्मीर त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम |
असम, ओडिशा, कर्नाटक, हरियाणा |
उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आन्ध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश |
पश्चिम बंगाल |
- गुजरात की त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाएँ, ग्राम पंचायत, तालुका समिति तथा जिला परिषद् हैं। मेघालय, मिजोरम तथा नागालैण्ड में पंचायतों का गठन नहीं किया गया है। इन राज्यों में एक स्तरीय जनजातीय परिषदें कार्यरत हैं।
73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम का क्या उद्देश्य है?
⇒ देश में सशक्त एवं जीवंत पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना करना
भारत के किस राज्य पंचायती राज से सम्बंधित मामलों की सुनवाई के लिए पृथक अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन किया गया है ?
⇒ केरल
अनुसूचित जनजातियों (ST) से परिपूर्ण किस राज्य में अनुसूचित जातियों (SC) हेतु आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है?
⇒ अरुणाचल प्रदेश
नगरपालिका किस संविधान संशोधन से सम्बंधित है ?
⇒ 74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
73वाँ संविधान संशोधन किस व्यवस्था को प्रोत्साहित करता है?
⇒ स्वशासन की व्यवस्था को
राज्य वित्त आयोग का गठन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है?
⇒ अनुच्छेद 243 ( I ) के अन्तर्गत
पंचायत समिति ( Panchayat Committee) के सदस्य किस चुनाव पद्धति से चुने जाते हैं?
⇒ जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आयोजना बनाने, सम्पादन करने व क्रियान्वयन का उत्तरदायित्व किसका है?
⇒ ग्राम पंचायतों का
भारत के किस राज्य में पंचायतों में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण प्राप्त है?
⇒ आन्ध्र प्रदेश
पंचायती राज से सम्बंधित समितियाँ
(संवैधानीकरण के बाद)
समिति का नाम |
अध्यक्ष |
वर्ष |
पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों तथा प्रकार्यों के हस्तांतरण के लिए गठित टास्क फोर्स (कार्यदल) |
ललित माथुर |
2001 |
निम्नतम (Grassroot) स्तर पर नियोजन के लिए गठित विशेषज्ञ समूह |
वी. रामचंद्रन |
2005 |
जिला-स्तर नियोजन की नियमावली तैयार करने का कार्यदल |
श्रीमती राजवंत संधु |
2008 |
DRDA - जिला ग्रामीण एजेंसी के पुनर्गठन के लिए गठित समिति |
वी. रामचंद्रन |
2010 |
आम वस्तुओं एंव सेवाओं की कुशल आपूर्ति के लिए पंचायतों के उत्तोलन (Leveraging) की विशेषज्ञ समिति |
मणिशंकर अय्यर |
2012 |
नगरपालिकाओं को बारहवीं अनुसूची में वर्णित कुल 18 विषयों पर विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..