NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | अकबर (1556- 1605 ई.)

अकबर (1556- 1605 ई.)

NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | अकबर (1556- 1605 ई.)

NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | अकबर (1556- 1605 ई.)

15 अक्टूबर, 1542 को अकबर का जन्म किसके यहाँ हुआ था?
अमरकोट के राणा वीरसाल के महल में
हुमायूँ के असामयिक मृत्यु के पश्चात् अकबर का  राज्याभिषेक कहाँ पर किया गया ?
कलानौर (पंजाब) में
अकबर ने अपने संरक्षक बैरम खाँ को कौन सी उपाधि प्रदान की ?
खान-ए-खाना
अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक सम्बंध किस राजपूत वंश से स्थापित किए?
कछवाहों से
किस सूफी संत के दर्शन हेतु अकबर उसके दरबार अजमेर जाया करते थे?
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती
अकबर के शासनकाल में प्रचलित भू-राजस्व व्यवस्था की एक प्रसिद्ध नीति आइन-ए-दहसाला पद्धति किसके द्वारा स्थापित की गई थी?
टोडरमल
अकबर द्वारा सभी धर्मों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए वर्ष 1582 में किस धर्म की स्थापना की गई ?
दीन-ए-इलाही
दीन-ए-इलाही धर्म को स्वीकार करने वाला एकमात्र हिन्दू कौन था ?
बीरबल
वर्ष 1578 में अकबर द्वारा इबादत खाने की स्थापना किस स्थान पर की गई ?
फतेहपुर सीकरी

अकबर की विजय

गोण्डवाना विजय 1564 ई.
चित्तौड़ विजय 1568 ई.
कालिंजर विजय 1570 ई.
आमेर से संधि 1562 ई.
मारवाड़ विजय 1570 ई.
हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई.
असीरगढ़ का युद्ध 1601 ई.

अकबर के समकालीन शासक

देश शासक कार्यकाल
इंग्लैंड महारानी एलिजाबेथ 1558-1603 ई.
फ्रांस सम्राट हेनरी - IV 1553-1610 ई.
ईरान शाह अब्बास 1588-1629 ई.
रूस जारईवान बेसिल येविच 1530-1584 ई.
अकबर ने बंगाल तथा बिहार को किस वर्ष मुगल साम्राज्य में सम्मिलित किया ?
1576 ई. में
किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से फतवा जारी किया गया था?
अकबर
अकबर द्वारा श्रेष्ठतम इमारतें कहाँ पर निर्मित करवायी गई?
फतेहपुर सीकरी में
अकबरनामा की रचना किसके द्वारा की गई?
अबुल फजल
किस जैन संत को अकबर द्वारा जगत गुरु की उपाधि दी गई?
आचार्य हरिविजय सूरी
अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण किस विजय के उपलक्ष्य में करवाया गया ?
गुजरात विजय
अमेरिका की खोज का उल्लेख किस मध्यकालीन भारतीय लेखक ने किया है ?
अबुल फजल
अकबर के दीन-ए-इलाही धर्म का मुख्य पुरोहित कौन था?
अबुल फलज

अकबर के महत्वपूर्ण कार्य

दास प्रथा का अन्त 1562 ई.
अकबर को हरमदल से मुक्ति 1562 ई.
तीर्थयात्रा कर समाप्त 1563 ई.
जजिया कर की समाप्ति 1564 ई.
राजधानी आगरा से फतेहपुर सीकरी स्थानान्तरण 1571 ई.
इबादतखाने की स्थापना 1575 ई.
इबादतखाने में सभी धर्मों का प्रवेश 1578 ई.
मजहर की घोषणा 1579 ई.
दीन-ए-इलाही की स्थापना 1582 ई.
इलाही संवत् की शुरुआत 1583 ई.
राजधानी लाहौर स्थानांतरित 1585 ई.
प्रसिद्ध चित्रकार दसवंत किस मुगल सम्राट दरबार से सम्बंधित है?
अकबर
जब्ती प्रणाली किस मुगल शासक के द्वारा प्रारम्भ की गई ?
अकबर द्वारा
वर्ष 1601 में अकबर ने अन्तिम सैन्य अभियान कहाँ पर किया?
असीरगढ़ का किला (खानदेश)
अकबर ने किस प्रसिद्ध चित्रकार को शीरी कलम की उपाधि प्रदान की? 
अब्दुस्समद
बीरबल के बचपन का नाम क्या था?
महेशदास
ग्वालियर में स्थित गुजरी महल किसके द्वारा बनवाया गया था?
मानसिंह  
अकबर के दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था ?
⇒ रॉल्फ फिंच
अकबर ने जरी कलम की उपाधि किसे प्रदान की थी?
मोहम्मद हुसैन
लीलावती नामक गणित की पुस्तक का फारसी भाषा में अनुवाद किसने किया था ?
फैजी 
ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना के समय भारत का शासक कौन था ?
अकबर
अबुल फजल की हत्या किसके द्वारा करवाई गयी थी?
जहाँगीर के द्वारा
वर्ष 1582 में टोडरमल को कौन सा पद दिया गया था?
दीवान-ए-अशरफ
सुलह-एकुल सिद्धांत का प्रतिपादक मुगल बादशाह कौन था?
अकबर
अकबर की प्रमुख विजयें
1. पानीपत का द्वितीय युद्ध (1556 ई.) 2. गोण्डवाना विजय (1564 ई.) 3. चित्तौड़ विजय (1568 ई.) 4. मारवाड़ विजय (1570 ई.) 5. हल्दीघाटी का युद्ध (1576 ई.) 6. असीरगढ़ा का युद्ध (1601 ई.)

अकबर के नवरत्न

बीरबल (कविप्रिय) नवरत्नों में सबसे बुद्धिमान माना जाता था। इनका जन्म 1528 ई. में कालपी के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
अबुल फजल ये सूफी शेख मुबारक के पुत्र थे। इनका जन्म 1550 ई. में हुआ था। इन्होंने अकबरनामा व आइने-अकबरी जैसे महत्वपूर्ण ग्रन्थों की रचना की।
तानसेन (रामतनु पाण्डेय) मिर्जा तानसेन का जन्म ग्वालियर में हुआ था। ये संगीत कला में अत्यधिक निपुण थे। तानसेन को संगीत - सम्राट भी कहा जाता है। अकबर ने इन्हें कण्ठाभरण वाणी विलास की उपाधि से सम्मानित किया था।
अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना ये बैरम खाँ के पुत्र थे। इन्होंने तुर्की में लिखे बाबरनामा का फारसी में अनुवाद किया था। अकबर ने इन्हें खान-ए-खाना की उपाधि से सम्मानित किया था।
मानसिंह ये आमेर के राजा भारमल के पौत्र तथा भगवानदास के पुत्र थे। इन्होंने अकबर के साम्राज्य विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी मृत्यु 1611 ई. में हुई थी।
राजा टोडरमल इनका जन्म अवध के जिला सीतापुर के ( लहरपुर तहसील) में हुआ था। इनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण इनके द्वारा किये गये भूमि सुधार थे। दीवान-ए-अशरफ के पद पर रहकर इन्होंने भूमि सुधार की सफल योजना चलायी।
फैजी ये अबुल फजल के बड़े भाई थे। इन्होंने महाभारत व श्री मद्भगवत गीता का फारसी अनुवाद किया था तथा अकबरनामा नामक ग्रंथ की रचना की थी।
फकीर अजियोद्दीन ये अकबर के निजी हकीम (चिकित्सक) एवं मित्र थे। अकबर ने प्रसन्न होकर इन्हें अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया था।
मुल्ला- दो-प्याजा अपनी बुद्धिमानी व वाक्पटुता के कारण ये नवरत्नों में शामिल किए गए। इनको खाने में दो प्याजा व्यंजन अत्यधिक पसन्द होने के कारण इनका नाम अकबर ने मुल्ला-दो-प्याजा कर दिया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here