NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | आजाद हिन्द फौज, वैवेल योजना तथा शाही नौसेना विद्रोह

आजाद हिन्द फौज, वैवेल योजना तथा शाही नौसेना विद्रोह

NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | आजाद हिन्द फौज, वैवेल योजना तथा शाही नौसेना विद्रोह

NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | आजाद हिन्द फौज, वैवेल योजना तथा शाही नौसेना विद्रोह

आजाद हिन्द फौज का गठन किस वर्ष किया गया?
वर्ष 1942 में
आजाद हिन्द फौज का विचार सर्वप्रथम किसने सुझाया था ?
मोहन सिंह
जुलाई 1943 में रासबिहारी बोस ने आजाद हिन्द फौज की कमान किसे सौंपी थी ?
सुभाष चन्द्र बोस को
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की अस्थायी सेना का गठन कहाँ पर किया ?
सिंगापुर में
किस देश के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस को अण्डमान एवं निकोबार द्वीप सौंपा?
जापान
सुभाष चन्द्र बोस द्वारा अण्डमान तथा निकोबार का नया नामकरण क्या किया गया?
क्रमश: शहीद द्वीप एवं स्वराज द्वीप
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान, किसने द फ्री इंडियन लीजन नामक सेना बनाई थी ?
सुभाष चंद्र बोस ने
दिल्ली चलो, जय हिन्द तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा का नारा किसके द्वारा दिया गया ?
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा
सुभाष चन्द्र बोस को देश नायक की उपाधि किसके द्वारा प्रदान की गई थी? 
रवीन्द्रनाथ टैगोर
वर्ष 1945 सरकार के प्रति निष्ठा न रखने के आरोप में किसके ऊपर लाल किला मुकदमा चलाया गया ?
आजाद हिन्द फौज पर
किस वायसराय के द्वारा आजाद हिन्द फौज के अभियुक्तों को क्षमा कर दिया गया ?
लार्ड वैवेल
वर्ष 1944 में सी. आर. फार्मूला किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया?
सी राजगोपालाचारी के द्वारा
भारतीय राजनीति गतिरोधों को दूर करने के लिए वैवेल योजना कब प्रस्तुत की गई?
14 जून, 1945 को
वैवेल योजना पर विचार करने के लिए आयोजित शिमला सम्मेलन में काँग्रेस की ओर से किसने प्रतिनिधित्व किया?
मौलाना अबुल कलाम आजाद
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लगातार छह वर्षों तक अध्यक्ष रहने वाले व्यक्ति कौन थे? 
मौलाना अबुल कलाम आजाद
आजाद हिन्द फौज के विरुद्ध मुकदमे में कांग्रेस द्वारा गठित आजाद हिन्द फौज बचाव समिति का अध्यक्ष कौन था ?
भूला भाई देसाई
आजाद हिन्द फौज दिवस कब मनाया गया ?
12 नवम्बर, 1945

शाही नौसेना विद्रोह (18-23 फरवरी, 1946)

  • रॉयल इंडियन नेवी के विद्रोह की शुरुआत 18 फरवरी को हुई, जब बम्बई में नौसैनिक जहाज़ एच.एम.आई.एस. तलवार के 1100 नाविकों ने नस्लवादी भेदभाव और खराब भोजन के प्रतिवाद में हड़ताल कर दी।
  • सैनिकों की माँग यह भी थी कि नाविक बी.सी. दत्त को (जिसे जहाज़ की दीवारों पर भारत छोड़ो लिखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया) रिहा किया जाए।
  • इस देशव्यापी विस्फोट की स्थिति में वल्लभभाई पटेल ने हस्तक्षेप किया। पटेल व जिन्ना ने उन्हें आत्मसमर्पण की सलाह दी। विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि, हम भारत के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं, ब्रिटेन के सामने नहीं। 
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here