General Competition | Geography | भारत की जलवायु
- भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय मॉनसूनी जलवायु है।
- जलवायु : किसी भी क्षेत्र में लंबे समय तक जो मौसम की स्थिति होती है, उसे ही जलवायु कहते हैं।
- मौसम : किसी भी क्षेत्र में कुछ घंटा, कुछ दिन या कुछ सप्ताह तक जो वायुमंडलीय दशा होती है, उसे ही मौसम कहा जाता है।
- मॉनसून : मॉनसून अरबी भाषा के मोसिम से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ ऋतु होता है।
- मॉनसूनी पवन : मॉनसूनी पवन उस पवन को कहते हैं जो ऋतु में परिवर्तन के साथ अपनी दिशा में परिवर्तन कर लेती है । भारत में दो प्रकार की मॉनसूनी पवन हैं-
- दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून
- उत्तरी-पूर्वी मॉनसून
-
- दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून : इस मॉनसून की उत्पत्ति भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग से होती है जिस कारण इसे दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून कहते हैं । इस पवन की उत्पत्ति ग्रीष्म ऋतु में हिंद महासागर अर्थात् जलीय भाग से होती है जिस कारण इस पवन में नमी की मात्रा होती है इसलिए यह पवन भारत में वर्षा कराती है।
- Note : भारत में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून से ही होता है।
- मॉनसून प्रस्फोट (मॉनसून ब्रस्ट ) : भारत में मॉनसून का आगमन जून के प्रथम सप्ताह में केरल के तट पर होता है इसी घटना को मॉनसून प्रस्फोट कहते हैं।
- मॉनसून विच्छेद : वर्षा ऋतु में वर्षा का रुक-रुक कर होना मॉनसून विच्छेद कहलाता है ।
- उत्तरी-पूर्वी मॉनसून : इसकी उत्पत्ति भारत के उत्तरी-पूर्वी भाग से होती है जिस कारण इसे उत्तरी-पूर्वी मॉनसून कहते हैं। इसकी उत्पत्ति हिमालय पर्वत से होती है अर्थात् स्थलीय भाग से होती है जिस कारण इसमें नमी नहीं होता है इसलिए यह मॉनसूनी पवन वर्षा नहीं कराती है।
- मॉनसून निवर्तन : मॉनसून के लौटने की घटना को मानसून निवर्तन कहते है।
- दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून जलीय भाग से स्थलीय भाग की ओर चलती है तथा उत्तरी-पूर्वी मॉनसून स्थलीय भाग से जलीय भाग की ओर चलती है।
- भारत में शरद ऋतु या शीत ऋतु में वर्षा दो क्षेत्रों में होता है।
1. उत्तरी-पश्चिमी भारत
2. दक्षिणी-पूर्वी भारत ।
- पश्चिमी विक्षोभ (जेट प्रवाह) : इसकी उत्पत्ति भूमध्य सागर से होती है। यह पूरब की ओर बहती है तथा काला सागर और कैस्पियन सागर से नमी प्राप्त करती है। यह भारत में प्रवेश उत्तरी-पश्चिमी भाग से करती है। यही मॉनसूनी पवन शरद या शीत ऋतु में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में वर्षा कराती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में शरद ऋतु में हिमपात होता है ।
- Note : पश्चिमी विक्षोभ रबी के फसल (गेहूँ, चना, मटर, सरसों, आलू) के लिए लाभदायक होता है।
- तमिलनाडु : शरद ऋतु में तमिलनाडु के तट पर वर्षा उत्तरी-पूर्वी मॉनसून या लौटते हुए मॉनसून के कारण होता है।
- हिमालय पर्वत : हिमालय पर्वत के कारण ही दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून से भारत में वर्षा होती है। अगर हिमालय पर्वत नहीं होता तो भारत में सूखा की स्थिति होती । हिमालय पर्वत ध्रुवीय अथवा साइबेरियाई क्षेत्र से आने वाली ठंडी पवनों को रोक लेती है और भारत के नागरिकों को कड़ाके की ठंड से बचाती है।
- Note : हिमालय पर्वत भारतीय जलवायु को प्रभावित करती हैं तथा जलवायु विभाजक के रूप में काम करती है।
- जो स्थान समुद्र के जितना नजदीक होता है वहाँ उतना अधिक बारिश होता है तथा जो स्थान समुद्र के जितना दूर होता है वहाँ उतना कम बारिश होता है । जैसे- कोलकाता में 119 cm वर्षा, पटना में 105 cm वर्षा, प्रयागराज ( इलाहाबाद) में 76 cm वर्षा, दिल्ली में 56 cm वर्षा ।
- भारत तथा विश्व में सर्वाधिक वर्षा मेघालय के मॉसिनराम में होता है। मॉसिनराम में वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के बंगाल की खाड़ी शाखा से होता है । ( 1141 cm)
- भारत में औसत वार्षिक वर्षा 125 cm होता है ।
- भारत में सबसे कम वर्षा लद्दाख के लेह में होता है। ( 30-40 cm)
- भारत का सबसे गर्म स्थान राजस्थान के बीकानेर का ब्रियावली है।
- भारत का सबसे ठंडा स्थान द्रास ( लद्दाख ) है ।
- एलनीनो और भारतीय मॉनसून : एलनीनो एक गर्म जलधारा है इसकी उत्पत्ति दक्षिणी प्रशांत महासागर में पेरू के तट पर प्रत्येक चार से पाँच वर्ष की अवधि पर क्रिसमस के आसपास होती है। एलनीनो का शाब्दिक अर्थ बालकईशा होता है। एलनीनो जलधारा की उत्पत्ति होने से भारतीय मॉनसून पर निम्न प्रभाव पड़ता है-
- भारत में सूखा की स्थिति उत्पन्न होती है।
- भारत में मॉनसून का आगमन 10 से 15 दिन देर से पहुँचता है।
- लानीनो : यह एक ठंडी जलधारा है इसकी उत्पत्ति प्रशांत महासागर से होती है। इस जलधारा का भारतीय मॉनसून पर प्रभाव पड़ता है। इसके कारण भारत में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है।
- समुद्र देर से ठंडा और देर से गर्म होता है।
- स्थल तुरंत ठंडा और तुरंत गर्म होता है।
- वायु हमेशा उच्च दाब से निम्न दाब (L.P.) की ओर चलती है।
- जलधारा दो प्रकार की होती है-.
1. गर्म
2. ठंडी।
- गर्म जलधारा : विषुवत रेखीय क्षेत्र में ध्रुव की ओर चलने वाली जलधारा को गर्म जलधारा कहते हैं।
- ठंडी जलधारा : ध्रुव से विषुवत रेखा की ओर चलने वाली जलधारा को ठंडी जलधारा कहते हैं।
- गर्म जलधारा अपने मार्ग में आने वाले जल को गर्म बना देती है और ठंडी जलधारा अपने मार्ग में आने वाले जल को ठंडी बना देती है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर
1. भारतीय जलवायु की क्या विशेषता है ?
(a) जाड़ा और गर्मी की दो स्पष्ट ऋतुओं का होना
(b) वर्षा का मुख्य रूप से ग्रीष्मऋतु में होना
(c) जलवायु का मौसमी हवाओं से प्रभावित होना
(d) इनमें सभी
2. इनमें कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(a) राजस्थान भारत का सबसे गर्म क्षेत्र है
(b) मेघालय भारत का सबसे अधिक वर्षा
(c) केरल में सालोभर समान तापमान मिलता है,
(d) बिहार में वर्षा जाड़े की ऋतु हुआ करती का क्षेत्र है
3. भारत का कौन-सा भाग वृष्टि - छाया में पड़ता है ?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) पश्चिमी घाट का सम्मुख भाग
(c) पश्चिमी घाट का विमुख भाग
(d) छोटानागपुर
4. अक्टूबर से मध्य नवंबर तक कौन ऋतु मिलती है ?
(a) वसंत
(b) शरद
(c) वर्षा
(d) ग्रीष्म
5. इनमें सबसे कम वर्षा का क्षेत्र कौन है ?
(a) बिहार
(b) झारखंड
(c) पंजाब
(d) केरल
6. गर्मी के दिनों में सबसे अधिक तापमान इनमें कहाँ मिलता है ?
(a) चेन्नई
(b) जोधपुर
(c) भोपाल
(d) पटना
7. भारत में औसतन कितनी वार्षिक वर्षा होती है ?
(a) 118 सेंटीमीटर
(b) 320 सेंटीमीटर
(c) 720 सेंटीमीटर
(d) 1,392 सेंटीमीटर
8. चेरापूँजी कहाँ स्थित है ?
(a) हिमाचल प्रदेश में
(b) पश्चिम बंगाल में
(c) मेघालय में
(d ) अरुणाचल प्रदेश में
9. जून से सितंबर के बीच भारत में कौन-सी ऋतु रहती है ?
(a) शरद
(b) ग्रीष्म
(c) वर्षा
(d) शीत
10. जाड़े में किस दिशा से चक्रवात आकर भारत में वर्षा करते हैं ?
(a) उत्तर- पूर्व से
(b) उत्तर-पश्चिम से
(c) दक्षिण - पूर्व से
(d) दक्षिण-पश्चिम से
11. इनमें सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है ?
(a) मंगलुरु में
(b) चेरापूँजी में
(c) मासिनराम में
(d) निकोबार द्वीप में
12. भारत में उष्ण कटिबंधीय चक्रवात प्राय: कहाँ आते हैं ?
(a) गुजरात में
(b) असम में
(c) ओडिशा में
(d) पंजाब में
13. इनमें कौन अत्यल्प वर्षा का क्षेत्र हैं ?
(a) लेह
(b) केरल
(c) नागपुर
(d) कन्याकुमारी
14. तमिलनाडु में जाड़क में वर्षा कराने का श्रेय किसे है ?
(a) दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून को
(b) चक्रवात को
(c) लौटते मॉनसून को
(d) इनमें कोई नहीं
15. उत्तर भारत में चलनेवाली धूलभरी आंधी को क्या कहा जाता है ?
(a) काल बैसाखी
(b) लू
(c) चक्रवात
(d) व्यापारिक भवन
16. भारत में औसतन वार्षिक वर्षा कितनी होती है ?
(a) 150 सेंटीमीटर
(b) 200 सेंटीमीटर
(c) 118 सेंटीमीटर
(d) 300 सेंटीमीटर
17. मानसून के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द से हुई है।
2. मानसून का अर्थ, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है / हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
18. नीचे दिये गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये-
1. मौसम एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमंडल की अवस्था को बताता है।
2. जलवायु अपेक्षाकृत लंबे समय की एक विशाल क्षेत्र की मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं का औसत योग है।
3. मौसम तथा जलवायु दोनों के तत्त्व एक ही होते हैं। उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सत्य है / हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
19. एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु मुख्यतः पाई जाती है-
1. दक्षिण एशिया में
2. पश्चिमी एशिया में
3. दक्षिण - पूर्वी एशिय में
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
20. भारतीय वर्षण की प्रादेशिक विविधताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. हिमालय में वर्षण मुख्यतः हिमपात के रूप में होता है।
2. तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा शरद ऋतु के आरंभ में होती है।
3. उत्तरी मैदान में वर्षा की मात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर घटती जाती है। Raush
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
21. किसी क्षेत्र की जलवायु को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक हैं-
1. अक्षांश
2. समुद्र से दूरी
3. देशांतर
4. वायुदाब
5. तुंगता (ऊंचाई)
कूट :
(a) केवल 1, 2 और 5
(b) केवल 2, 3, 4 और 5
(c) कंवल 1, 2, 4 और 5
(d) उपर्युक्त सभी
22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. मानसूनी जलवायु की क्षेत्रीय विभिन्नता अनेक प्रकार की फसलों को उगाने में सहायक है।
2. मानसून का अचानक प्रस्फोट देश के व्यापक क्षेत्रों में मृदा अपरदन की समस्या उत्पन्न कर देता है।
3. भारत की जलवायु की विभिन्नता के कारण यहाँ के भोजन, वस्त्र और आवास में विविधता उजागर होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
23. निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है / हैं ?
1. भारत की जलवायु में उष्ण कटिबंधीय एवं शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों-जलवायु की विशेषताएँ उपस्थित हैं।
2. भारत में कर्क रेखा के उत्तरी भाग में कम दैनिक एवं वार्षिक तापांतर पाया जाता है।
3. भारत के दक्षिणी भाग में उच्च दैनिक तथा वार्षिक तापांतर के साथ विषम जलवायु पाई जाती है।
कूट:
(a) केवल 1
(b) कंवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1 और 3
24. भारतीय जलवायु के संबंध में हिमालय पर्वत की भूमिका से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. हिमालय पर्वत एक जलवायु विभाजक की भाँति कार्य करता है।
2. हिमालय पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा का कारण बनता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है / हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
25. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है ?
(a) चक्रवाती अवदाब
(b) मानसून की वापसी
(c) दक्षिण-पश्चिम मानूसन
(d) पश्चिमी विक्षोभ
26. पश्चिमी विक्षोभ के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये.
1. पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन सागर में उत्पन्न होते हैं।
2. भारत में इनका प्रवेश पश्चिमी जेट प्रवाह द्वारा होता है।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सत्य है / हैं ?
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
27. ये पवनें तिब्बत के पठार के समानांतर हिमालय के उत्तर में एशिया महाद्वीप पर चलती हैं। तिब्बत की उच्चभूमि इन पवनों के प्रवाहों के मार्ग में अवरोधक का काम करती है, जिसके परिणामस्वरूप ये पवनें दो भागों में बँट जाती हैं। इसकी एक शाखा तिब्बत के पठार के उत्तर में तथा दूसरी शाखा हिमालय के दक्षिण में पूर्व की ओर बहती है।
उपर्युक्त विवरण संबंधित है-
(a) जेट प्रवाह से
(b) पश्चिमी विक्षोभ से
(c) दक्षिण-पश्चिम मानसून से
(d) इनमें से कोई नहीं
28. अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र ( आई. टी. सी. जेड ) के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. यह विषुवतीय अक्षांशों में विस्तृत गर्त एवं निम्न दाब का क्षेत्र होता है।
2. सूर्य की स्थिति में परिवर्तन के साथ यह क्षेत्र उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
29. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारक भारतीय जलवायु को प्रभावित करता है / करते हैं ?
1. एल-नीनो
2. पश्चिमी जेट धाराएँ
3. तिब्बत का पठार
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) उपयुक्त सभी
30. भारत में मानसून के प्रस्फोट ( फटने) के लिए निम्नलिखित में से किसे जिम्मेदार माना जाता है ?
(a) पश्चिमी जेट धाराएँ
(b) पूर्वी जेट प्रवाह
(c) व्यापारिक पवनें
(d) ला-नीना
31. भारतीय मानसून के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. मानसूनी पवनें नियमित पवनें होती हैं।
2. भारत में वर्षा लाने वाला एकमात्र तंत्र अरब सागर से उठने वाली दक्षिण-पश्चिम मानूसन धारा है।
3. भारतीय द्वीपों पर मानसून की सबसे पहली वर्षा होती है। तथा मानसून की वापसी भी सबसे बाद में होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है / हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 3
32. भारतीय मानसून की अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा मिलती है-
(a) नीलगिरी की पहाड़ियों पर
(b) पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में
(c) गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग में
(d) दोनों शाखाएँ कभी आपस में नहीं मिलती हैं
33. मराठवाड़ा, पुणे और बंगलूरू मे कम वर्षा होने के प्रमुख कारण हैं-
(a) यहाँ वनों का प्रतिशत बहुत कम है।
(b) ये क्षेत्र पश्चिमी घाट के वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित हैं।
(c) इन क्षेत्रों में प्रदूषण का अत्यधिक होना।
(d) कारण स्पष्ट नहीं है।
34 वर्षा ऋतु में तमिलनाडु तट के शुष्क रहने का / के कारण है/हैं ?
1. तमिलनाडु का तट बंगाल की खाड़ी की मानसूनी पवनों के समानांतर पड़ता है।
2. यह दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा के दृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
35. मानसूनी वर्षा की विशेषताओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होने वाली वर्षा मौसमी है।
2. मा वर्षा मुख्य रूप से उच्चवाच अथवा भू-आकृति द्वारा निर्यात होती है।
3. समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ मानसूनी वर्षा की मात्रा घटने लगती है।
4. मानसूनी वर्षा का स्थानिक वितरण एकसमान है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 1. 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) केवल 2 और 4
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..