General Competition | Science | Biology (जीव विज्ञान) | पौधों का जैविक वर्गीकरण

बीते हुए 3.5 अरब वर्ष के दौरान पृथ्वी पर लाखों सजीवों की जातियों विकसित हुई है। इतनी बड़ी संख्या में पाये जाने वाले सजीवों की जातियों को एक-एक करके अध्ययन करना संभव नहीं है ।

General Competition | Science | Biology (जीव विज्ञान) | पौधों का जैविक वर्गीकरण

General Competition | Science | Biology (जीव विज्ञान) | पौधों का जैविक वर्गीकरण

  • बीते हुए 3.5 अरब वर्ष के दौरान पृथ्वी पर लाखों सजीवों की जातियों विकसित हुई है। इतनी बड़ी संख्या में पाये जाने वाले सजीवों की जातियों को एक-एक करके अध्ययन करना संभव नहीं है ।
  • जीवों की विविधता के अध्ययन को आसान बनाने हेतु उसे समानताओं एवं असमानताओं के आधार पर विभिन्न समूह में बाँटते हैं। यह प्रक्रिया वर्गीकरण (classification) कहलाता है। 
  • जीवविज्ञान की वह शाखा जिनमें जीवों का व्यवस्थित तरीके से वर्गीकरण किया जाता है, उसे वर्गिकी (Taxonomy) कहा जाता है।
  • जीवविज्ञान में वर्गिकी के स्थापना का श्रेय कैरोलस लिन्नियस को है। उन्हें हम वर्गिकी के जनक कहते हैं। लिन्नियस ने अपनी पुस्तक सिस्टेमा नेचुरे में सर्वप्रथम वर्गीकरण की रूप रेखा प्रस्तुत की थी।
  • कैरोलस लिन्नियस समस्त जीवों को दो समूहों में बाँटा था। ये समूह थे- पौधा जगत (Plant Kingdom) तथा जन्तु जगत (Animal Kingdom) I
  • लिन्नियस का द्विजगत वर्गीकरण कुछ ही समय तक अपनायी जाती रही परंतु जैसे ही जीवाणु प्रोटोजोआ, कवक आदि जीवों का पता चला लिन्नियस का वर्गीकरण अपर्याप्त सिद्ध हुई ।
  • वर्त्तमान में सबसे मान्य वर्गीकरण आर. एच विटेकर का पाँच जगत वर्गीकरण है। आर. एच. विटेकर का पाँच जगत वर्गीकरण निम्नलिखित सिद्धांतों पर आधारित है-
    1. पोषण की विधि : क्या जीव में स्वपोषण होता है या विषमपोषण । 
    2. कोशिका के प्रकार : क्या जीव में प्रोकैरियोटिक कोशिका है या यूकैरियोटिक कोशिका ।
    3. कोशिका की संख्या : क्या जीव एककोशिकीय है या बहुकोशिकीय है।
    4. विकासीय संबंध : विकास के क्रम में विभिन्न जीव आपस किस प्रकार जुड़े हैं।
  • आर. एच. विटेकर के वर्गीकरण के पाँच जगत (Five Kingdom) तथा उनकी विशेषताएँ निम्न हैं-
    1. Monera Kingdom : इस जगत के जीव सूक्ष्मदर्शी होते है तथा प्रोकैरियोटिक कोशिका के बने होते हैं। इन जीवों में अलैंगिक प्रजनन होता है। पोषण के दृष्टि से इस जगत के विभिन्न सूक्ष्मजीवों में स्वपोषण तथा पर-पोषण होता है। इस जगत में बैक्टीरिया, सायनोबैक्टीरिया तथा एक्टीनोमाइसिटिज को रखा गया है।
    2. Protista Kingdom : इस जगत एककोशिकीय तथा यूकैरियोटिक कोशिका वाले सूक्ष्मजीवों को रखा गया 1 मोनेरा जगत के समान इस जगत के विभिन्न सूक्ष्मजीवों में स्वपोषण तथा पर- पोषण विधि द्वारा पोषण होता है। इस जगत के जीवों में लैंगिक तथा अलैंगिक दोनों ही प्रकार के प्रजनन पाये जाते हैं। प्रोटोजोआ, यूग्लिना, एककोशिकीय शैवाल तथा स्लाइम मोल्ड इस जगत के प्रमुख जीव है। 
    3. Fungi Kingdom : इस जगत में कवक या फूफूंद को रखा गया है। ये एककोशिकीय भी होते हैं तथा बहुकोशिकीय भी। कवक में क्लोरोफील नहीं होने के कारण इसमें स्वपोषण नहीं होता है। इस जगत में जीवों में प्रजनन कायिक, अलैंगिक तथा लैंगिक तीनों तरह से होता है। सभी कवक यूकैरियोटिक कोशिका के बने होते हैं।
    4. Plantae Kingdom : इस जगत में सभी बहुकोशिकीय पौधों को रखा गया है। सभी पौधे यूकैरियोटिक कोशिका के बने होते हैं तथा इनमें प्रकाशसंश्लेषण द्वारा स्वपोषण की विधि सम्पन्न होती है। 
    5. Animalia Kingdom: इस जगत के अंतर्गत प्रोटोजोआ वर्ग को छोड़कर पृथ्वी पर के समस्त जंतु आते हैं। सभी जंतु यूकैरियोटिक कोशिका के बने होते हैं जिनमें पर-पोषण होता है।
  • जीवों का वर्गीकरण में जगत (Kingdom) सबसे बड़ी कोटि (Category ) है । वर्गीकरण में जीवों को समानता तथा असमानता के आधार पर विभिन्न कोटि में विभक्त करते है। सभी कोटि क्रमबद्ध तरीके से एक-दूसरे से संबंधित होते हैं, जिसे टैक्सोनॉमिक अनुक्रम (Taxonomic hierarchy) कहते है । जो निम्न है-
    Species जाति → Genus वंश → Famly कुल → Order → गण → Division या Phylum → Kingdom जगत
  • कुल पाँच जगत में लगभग 1.8 मिलीयन से अधिक पौधा और जंतु की जातियाँ (Species) समाहित है। वर्गीकरण की आधारभूत एवं मूल इकाई जाति है।

द्विपद-नाम पद्धति (Binomial Nomenelature)

  • एक ही जन्तु या पौधा का नाम, विभिन्न भाषा में, विभिन्न देश में अलग-अलग है, जिसके कारण जन्तु या पौधा को विश्व के सभी भागों में पहचानना मुश्किल होता है।
  • नामों में विविधता की स्थिति से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने प्रत्येक जीव का एक मानक नाम दिया है, जिसे वैज्ञानिक नाम कहा जाता है। एक जीव का वैज्ञानिक नाम पूरे विश्व में एक समान रहता है।
  • जीवों के वैज्ञानिक नाम लिखने हेतु जिस पद्धति का उपयोग होता है, उसे द्विनाम पद्धति कहते है ।
  • द्विनाम पद्धति में किसी जीव का वैज्ञानिक न क नाम दो शब्दों से मिलकर बना होता है, जिसमें पहला शब्द वंशीय नाम (Generic name) तथा दूसरा शब्द जातीय नाम (Specific name) कहलाता है। वैज्ञानिक नाम में, वंश का नाम बड़े अक्षर से तथा जाति का नाम छोटे अक्षर से शुरू होता है।
  • सर्वप्रथम स्वीडेन के वनस्पति विज्ञानी कैरोलस लिन्नियस ने द्वि-नाम पद्धति को उपयोग में लाना प्रारंभ किया। उन्होंने लैटिन तथा ग्रीक शब्दों का उपयोग कर वैज्ञानिक नाम लिखने की परंपरा की शुरूआत की थी । कैरोलस लिन्नियस को आधुनिक वनस्पति शास्त्र के पिता भी कहते है ।
प्रमुख पौधा का वानस्पतिक नाम या वैज्ञानिक नाम
  • प्रमुख पौधा का वानस्पतिक नाम-
    सरसो - Brassica campestris
    धान - Oryza sativa
    गेहूँ - Triticum aestivum
    गुलाब - Rosa chinesis
    मनुष्य - Homo sapieus
    आम - Mangifera indica
    लीची - Litchi chinensis
    सूर्यमुखी - Helianthus annuus
    आलू - Solanum tuberosum
    अमरूद - सोडियम गुआजावा
  • प्रमुख कीटभक्षी पौधा उसके वानस्पतिक नाम-
    घटपर्णी (Pitcher) - नेपन्थिस खासियाना
    सन्ड्यू (Sundew) - ड्रोसेरा
    ब्लैडरवर्ट (Bladderwort) - यूट्रीकुलेरिया
    वीनस फ्लाईट्रेप (Venus Fly Trap) - डायोनिया मसीपुला
    सारासीनिया (Sarracenia) - नेपन्थिस खासियाना
    बटरवर्ट्स (Butter worts) - पिंगुइकुला
    कोबरा लिली (Cobra lily) - डार्लिंग टोनिया
  • प्रमुख मोटा अनाज एवं उनके वैज्ञानिक नाम-
    मक्का - जीमेज
    कडुआ (रागी) - ऐल्यूसाइन कोराकाना
    ज्वार - सोरघम वल्गेयर
    बाजरा - पेनिसेटम ग्लॉकम
  • प्रमुख औषधिय पौधा उनके वैज्ञानिक नाम-
    भटकटैया (कंटेली) - सोलेनम जेन्थोकार्पम
    अश्वगंधा - क्लीओम विस्कोसा
    बज्रदंती - बार्लेरिया प्रायोनाइटिस
पादप जगत का वर्गीकरण (Classification of Plant kingdom)
  • सर्वप्रथम आइकलर ने पादप जगत को दो उपजगत में बॉटा था-
    1. क्रिप्टोगैम्स (Cryptogams)- इसके अंतर्गत वे पौधा आते हैं जिनमें फूल तथा बीज नहीं होते हैं। इस उपजगत को तीन फाइलम में विभाजित किया गया है ये है- थैलोफाइटा, ब्रायोफाइटा तथा टेरिडोफाइटा ।
    2. फैनरोगैम्स (Phanerogams)- इसके अंतर्गत वे पौधा आते हैं जिसमें फूल तथा बीज पाये जाते हैं। इस उपजगत को दो भागों में बांटा गया है ये है जिम्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म |
Thallophyta (थैलोफाइटा)
  • थैलोफाइटा के अंतर्गत वैसे पौधों आते हैं जिनमें जड़, तना, पत्ती का अभाव रहता है तथा इनमें संवहन उत्तक ( जाईलम, फ्लोएम) नहीं पाये जाते हैं। 
  • थैलोफाइटा समूह के प्रमुख पौधा हैं- शैवाल तथा लाइकेन ।
  • सभी पौधा क्लोफील युक्त स्वपोषी और प्रायः जलीय (मीठाजल, समुद्री जल) और नम स्थानों में उगते हैं। प्रजनन इसमें प्रायः अलैंगिक विधि द्वारा बिजाणुओं (Sporangia) के माध्यम से होता है।
  • शैवाल एककोशिकीय होते हैं और बहुकोशिकीय भी । एककोशिकीय शैवाल मोनेरा जगत में है या प्रोटिस्टा जगत में। बहुकोशिकीय शैवाल के तीन वर्ग हैं- क्लोरोफाइसी (हराशैवाल), फियोफाइसी (भूरा शैवाल) तथा रोडोफाइसी (लाल शैवाल) ।
  • शैवाल के आर्थिक महत्व-
    1. क्लोरेला शैवाल का प्रयोग अंतरिक्ष यात्री भोजन एवं ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु करता है। क्लोरेला में 50% तक प्रोटीन होता है। क्लोरेला शैवाल से क्लोरेलिन नामक एंटीबायोटिक भी तैयार होता है।
    2. ग्रेसिलेरिया, जेलिडियम, कांड्रस जैसे लाल शैवाल से अगर-अगर प्राप्त होता है। अगर-अगर का प्रयोग बेकरी व्यावसाय, मिठाई, दंतमंजन, दवा निर्माण तथा कृत्रिम वृद्धि माध्यम बनाने में किया जाता है ।
    3. लैमिनेरिया शैवाल से आयोडिन निकाला जाता है। शैवाल में आयोडिन आयोडाईड रूप में रहता है। लेमिनेरिया शैवाल से सोडियम लैमिनेरिन सल्फेट प्राप्त होता है जो खून को जमने से रोकता है।
    4. जापान, मलेशिया, चीन, इंडोनेशिया में पोरफाइरा शैवाल अत्यधिक प्रिय भोजन है।
    5. भूरे शैवाल को समुद्री घास कहा जाता है। समुद्री घास का उपयोग पशु चारे में, मुर्गियों के चारे में किया जाता है।
    6. एल्जिनिक एसीड समुद्री शैवाल से निकाला जाता है, इसका उपयोग रबड़ उद्योग में लैटेक्स के उपचार में होता है ।
  • शैवाल तालाबों, जलाशय में इतने तेजी से वृद्धि करने लगता है कि अन्य जीवों के अस्तित्व के समक्ष खतरा उत्पन्न हो जाता है। बरसात के समय जमीन पर फिसलन वाला हरा परत शैवाल ही बनाता है ।
  • प्रसिद्ध लाल सागर का रंग लाल, लाल शैवाल के कारण है। लाल शैवाल इस सागर के ऊपरी भागों को अच्छादित करके रखा है।
  • नील हरित शैवाल- सायनो बैक्टीरिया का नया नाम नील हरित शैवाल है । इस शैवाल का इस्तेमाल जैव उर्वरक बनाने में होता है। यह मोनेरा जगत के प्रोकैरोयोटीक जीव है।
लाइकेन (Lichen )
  • लाइकेन दो जीवों के बीच के सहजीवी (Symbiosis) संबंध के कारण अस्तित्व में आया है। ये दो जीव है कवक तथा शैवाल । कवक तथा शैवाल के बीच के सहजीवी संबंध को, हेलोटिज्म (Helotism) कहते हैं ।
  • लाइकेन चट्टानों पर पेड़ के तने पर, तथा जमीन पर धब्बों के रूप में रहते हैं तथा अत्यंत कड़े होते हैं ।
  • लाइकेन के कवक अवयव (Mycobiont) जल तथा खनिज पदार्थ अवशोषित कर शैवाल को देता है तथा बदले में शैवाल प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन तैयार कर कवक को देते हैं।
    • आर्थिक महत्व के लाइकेन-
      1. लाइकेन विपरित परिस्थितियों वाले वातावरण में उगकर पारिस्थितिकी तंत्र को प्रारंभ करता है। लाइकेन वायु प्रदूषक के सूचक के तौर पर काम करता है ।
      2. परमेलिया लाइकेन से मिर्गी रोग के उपचार हेतु औषधि तैयार किये जाते हैं।
      3. रोसेला लाइकेन से लिटमस पत्र तैयार किये जाते हैं।
      4. इण्डोकार्पन लाइकेन का प्रयोग जापान के लोग सब्जी के रूप में करते हैं।
ब्रायोफाइटा (Bryophyta)
  • ब्रायोफाइटा के अंतर्गत आने वाले पौधा को पादप जगत का उभयचर कहा जाता है। क्योंकि इस समुदाय के पौधे जमीन पर पाये जाते हैं परंतु निषेचन हेतु पानी की आवश्यकता होती है।
  • पौधा का आकार थैलस के समान होता है, परंतु वास्तविक तना तथा पत्ती जैसी संरचना होती है, परंतु वास्तविक जड़ का अभाव रहता है। पौधे में जड़ जैसी संरचना होती है जिसे मूलाभास (Rhizoids) कहते हैं।
  • पौधे में संवहन उत्तक (जाईलम, फ्लोएम) का अभाव होता है। पौधा का लैंगिक अंग बहुकोशिकीय होते हैं। नर जनन अंग को पुंधानी (Anthridium) तथा स्त्रीजनन अंग को स्त्रीधानी (Archegonium) कहते हैं।
  • प्रमुख पौधा - मॉस (फ्यूनेरिया) मार्केशिया, रिक्सिया, बारब्यूला, ऐन्थोसीरस आदि ।
  • मॉस तथा लिवरवर्ट ब्रायोफाइटा समुदाय के चर्चित पौधा समूह है।
  • ब्रायोफाइटा के आर्थिक महत्व -
    1. मॉस स्तनधारी, चिड़ियाँ तथा अन्य जानवरों के भोजन के रूप में काम आते हैं।
    2. स्फैग्नम मॉस जिसे पीट मॉस भी कहा जाता है, में जल अवशोषण तथा अवशोषित जल को संग्रह करने की अधिक क्षमता होती है, इसलिये इन्हें नर्सरी में पैकिंग मैटेरियल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। |
    3. सूखे मॉस का इस्तेमाल ईंधन के रूप में होता है।
    4. मॉस जमीन में चटाई की तरह बीछे होते हैं तथा बर्षा ऋतु में मिट्टी का क्षरण नहीं होने देते हैं।
टेरिडोफाइटा (Pteridophyta)
  • टेरीडोफाइटा समुदाय पृथ्वी पर का पहला विकसित पौधा है। इस समुदाय के पौधों में जड़, तना, पत्ती विकसित होते हैं तथा संवहन ( जाइलम, फ्लोएम) तंत्र पाये जाते हैं।
  • इस समुदाय के पौधा प्रायः छायादार एवं नम स्थानों पर उगते हैं। पौधा में फूल तथा बीच उत्पन्न करने की क्षमता नहीं होती है।
  • इस समुदाय के पौधा के जनन अंग, बहुकोशिकीय होते हैं। नर जनन अंग पुंधानियाँ (antheridia ) तथा मादा जनन अंग स्त्रीधानियाँ (Archegonia) होते हैं। निषेचन हेतु जल की आवश्यकता होती I
  • हेटोरोस्पोरस टेरिडोफाइटा में जाइगोट मातृ पौधा पर ही लगा होता है । जाइगोट विभाजित होकर भ्रूण बनाता है। इस घटना को पौधा में बीज स्वभाव की उत्पत्ति माना जाता है।
  • प्रमुख पौधा - मर्सीलिया, फर्न, हॉर्सटेल सिनैजिनेला, इक्वींजीटम आदि ।
  • टैरीडोफाइटा के आर्थिक महत्व-
    1. लाइकोपोडियम बिजाणु (Spore) का उपयोग दवाई बनाने में होता है ।
    2. मर्सीलिया का प्रयोग सब्जी के रूप में होता है । टेरिडीयम का उपयोग पशु चारे के रूप में होता है।
    3. एजोला जिसे जलीय फर्न कहते हैं इसका इस्तेमाल जैव उर्वरक रूप में होता है।
    4. सिनैजिनेला में पुर्नजीवन का गुण होता है इसका प्रयोग सजावटी पौधों के रूप होता है।
    5. आफियोग्लोसम (Ophioglosum) टेरिडोफाइटा समुदाय के ऐसे पौधा हैं जिनमें सर्वाधिक गुणसूत्र पाये जाते हैं। इनमें गुणसूत्र की संख्या 630 जोड़ा (1260) होता है।
जिन्मोस्पर्म (Gymnosperm)
  • जिम्नोस्पर्म को को अनावृत्तबीजी या नग्नबीजी कहते हैं। क्योंकि इनके बीजों पर कोई आवरण नहीं होता है। जिन्मोस्पर्म पौधों काष्ठीय (Woody) बहुबर्षी, वृक्ष, झाड़ी के रूप में लगभग हर जगह पाये जाते हैं।
  • जिम्नोस्पर्म के पौधों में पूर्ण विकसित मूसला जड़ (Tap root) होते हैं। इनके कुछ पौधों के जड़ों में शैवाल तथा कवक सहजीवी संबंध बना कर रहते हैं। उदा०—
    1. साइकस पौधों के जड़ों में शैवाल सहजीवी के रूप में रहते हैं। ऐसे जड़ को कोरोलॉयड जड़ कहते हैं।
    2. पाइनस पौधों के जड़ों में कवक सहजीवी के रूप में रहते हैं। ऐसे जड़ को माइकोराइजल जड़ भी कहते हैं।
  • जिम्नोस्पर्म में परांगण (Pollination) वायु के माध्यम से होता है ।
  • जिम्नोस्पर्म के प्रमुख आर्थिक महत्व-
    1. साइकस, थूजा जैसे पौधा बगीचे में सुंदरता हेतु लगाया जाता है। साइकस के कुछ पौधों के तने में संचित स्टार्च को निकालकर सबूदाना तैयार किया जाता है।
    2. चीड़ से ताड़पीन का तेल, रेजिन तथा बहुमूल्य लकड़ी की प्राप्ति होती है।
    3. इफ्रेड्रा वृक्ष के तने से इफेड्रीन औषधि तैयार हो । इस औषधि को खाँसी तथा दमा जैसे रोग के उपचार में प्रयोग लाया जाता है।
    4. पाइनस वृक्ष के बीज से चिलगोजा (Chilgoza) प्राप्त होता है। चिलगोजा को जिम्नोस्पर्म का मेवा कहा जाता है।
    5. चीड़, सिकोया, देवदाड़, स्प्रूस पौधों के लकड़ी से फर्नीचर बनाये जाते हैं। 
एंजियोस्पर्म (Angiosperm)
  • एंजियोस्पर्म पौधों का सबसे बड़ा समूह है इसके अंतर्गत कुल पौधा का 2.5 लाख स्पीशीज शामिल है। इन पौधा का बीज आवरण से ढँके होते हैं। 
  • जिम्नोस्पर्म तथा टेरिडोफाइट्स समुदाय के पौधा अनेक स्थानों पर जाते हैं, किंतु ये पौधे इतनी अधिक भिन्न जलवायु में नहीं पाये जाते हैं जितने की एजियोस्पर्म। ऐजियोस्पर्म पौधा टुण्ड्रा जलवायु से लेकर गर्म उष्णकटिबंधीय क्षेत्र रेगिस्तान, एंटाकर्टिका तक पाये जाते हैं।
  • सबसे छोटा इंजियोस्पर्म पौधा वुल्फीया है। वुल्फीया इतना छोटा होता है इसे सूक्ष्मदर्शी से देखना पड़ता हैं वुल्फीया जलीय पौधा है। सबसे लंबा एंजियोस्पर्म पौधा यूकेलिप्टस है।
  • मनुष्य के अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति एंजियोस्पर्म (आवृत्तबिजी) पौधा ही करता है। समस्त अनाज, दालें, खाने में काम आनेवाला तेल, समस्त फल एवं सब्जी, सभी रेशेवाला फसल, इमारती लकड़ी सभी एंजियोस्पर्म पौधा से प्राप्त होता है। एंजियोस्पर्म को दो वर्गों में विभाजित किया गया है-
    1. द्विबीजपत्री (Dicotyledous) - उदा०– चना, मटर, सूर्यमुखी, गेंदा, कद्दू, आलू, नीम ।
    2. एकबीज पत्री (Monocotylendous) - उदा०- बॉस, केला, खंजूर, गेहूँ, घास ।
  • एकबीजपत्री पौधा तथा द्विबीजपत्री पौधा में प्रमुख अंतर-
    1. एकबीजपत्री पौधा के बीच में केवल एक बीजपत्र (Seed leaves) होते हैं, द्विबीजपत्री के बीज में दो बीजपत्र होते हैं।
    2. एक बीजपत्री के रेशेदार जड़ (Fibreous root) होते हैं जबकि द्विबीजपत्री में मूसला जड़ (Tap root) होते हैं।
    3. एकबीजपत्री के तना प्रायः खोखला (उदा०- बॉस) डिस्क के तरह (प्याज, लहसून), छदम (Falase) होता है, द्विबीजपत्री के तने काफी मजबूत तथा सुदृढ़ होते हैं।
    4. एक बीजपत्री पौधों के पत्ती समान्तर शिराविन्यास वाले होते हैं जबकि द्विबीजी के पत्ती जालिकावत शिराविन्यास वाले होते हैं।
    5. एक बीजपत्री पौधों के फूल में तीन चक्र होते हैं जबकि द्विबीजपत्री पौधों के फूल में सभी चारों चक्र होते हैं।
  • एक बीजपत्री के अंतर्गत शामिल प्रमुख वर्ग-
    1. लिलिएसी उदा० - प्याज, लहसून, सतावर, घृतकुमारी (Aloevera)
    2. ग्रैमनी या पोएसी उदा० – गेहूँ, मक्का, धान, जौ, बॉस, दूबघास, गन्ना ।
    3. प्लामी उदा० - नारियल, सुपारी
    4. म्यूजेसी उदा०- केला
  • द्विबीजपत्री में शामिल प्रमुख वर्ग
    1. क्रूसोफेरी या ब्रैसिकेसी उदा० - राई, मूली, फूलगोभी, बंदगोभी, सरसो ।
    2. मालवेसी उदा० - भिंडी, कपास, पटसन, पटुआ
    3. लेग्यूमिनीसी उदा०- सभी दलहन फसलें, छूइमूई, कत्था, इमली ।
    4. सोलेनेसी उदा०– आलू, मिर्च, टमाटर, तंबाकू, बैगन, ऐट्रोपा बेलाडेना ।
    5. कम्पोजिटी या एस्टेरेसी
      • यह द्विबीजपत्री का सबसे बड़ा कुल है। उदा०— सूर्यमुखी, गेंदा, गुलदाउदी, डहेलिया, कुसुम, धतूरा 
    6. रूटेसी उदा०- नींबू, संतरा, मौसमी, बेल
    7. कुकुरबिटेसी उदा०- तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, परवल, करैला, लौकी
    8. मिरटेसी उदा० - अमरूद, यूकेलिप्टस, जामुन, मेंहदी
    9. अम्बलीफेरी उदा०- धनिया, जीरा, सौंप, गाजर
    10. रेनन कुलेसी उदा०- बटरकप, काला जीरा
    11. रोजेसी उदा० - सेब, नाशपाती, गुलाब

याद रखने योग्य तथ्य

  • कपास (Gossypium) के बीजों के सतह पर रेशे होते हैं जिनसे रूईया प्राप्त होता है। पटसन के तंतु से प्राप्त रेशों से रस्सी, बोरे बनाये जाते हैं।
  • मेथी के बीज मसाले के रूप में उपयोग होते हैं। कसूरी मेथी की पत्तियाँ मसाले के रूप में उपयोग होता है।
  • नील Indigofera tinctoria पौधों से प्राप्त किया जाता है।
  • बेलाडोना के पत्ती से ऐट्रोपीन निकाला जाता है। यह दर्दनाशक औषधि में काम आता है।
  • अश्वगंधा का प्रयोग खॉसी के उपचार में किया जाता है।
  • क्रिकेट खेलने वाला बल्ला सैलिक्स परप्यूरिया पौधों से तैयार होता है।
  • पोस्ता के पौधा (Papaver Somniferum) के कच्चे फसल से लेटेक्स निकालकर अफीम तैयार किया जाता है। अफीम से ही मार्फिन, हेरोइन जैसे मादक द्रव्य तैयार किये जाते हैं।
  • हशीश, चरस, गांजा, भाँग कैनाबिस पौधा से प्राप्त किया जाता है। हशीश एवं चरस कैनाबिस पौधा के फूल से प्राप्त किया जाता है। गांजा कैनाबिस पौधा के फूलदार एवं फलदार शाखाओं को सूखाकर तैयार किया जाता है। भाँग कैनाबिस के पत्ती को सूखाकर तैयार किया जाता है।

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जीवों की संरचना, प्रजनन, स्वभाव, पोषण आदि गुणों के आधार पर विभिन्न श्रेणियो में बाँटना वर्गीकरण कहलाता है
2. वर्गीकरण के सिद्धान्तो का अध्ययन वर्गिकी कहलाता है
उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/ है
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 तथा 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
2. निम्नलिखित में किन्हे वर्गिकी के जनक कहा जाता है ?
(a) मेण्डल
(b) लीनियस
(c) एंग्लर
(d) खुराना
3. सिस्टेमा नेचुरे पुस्तक किसने लिखी है ?
(a) लैमार्क
(b) डार्विन
(c) मेंडल
(d) लिन्नियस
4. जीवो के वर्गीकरण की मूल इकाई इकाई अथवा सबसे छोटी इकाई अथवा अधारीय इकाई है-
(a) जीनस
(b) स्पीशीज
(c) वैराइटी
(d) सब-स्पीशीज
5. स्पीशीज (जाति) है-
(a) फाइलम के नीचे
(b) समान जीनस की वर्गिकी विभाजन
(c) अन्तर प्रजनन करने वाली जनसंख्या
(d) नजदीकी सम्बन्धित आपस में प्रजनन करने वाली जनसंख्या
6. द्विपद नामकरण पद्धति सर्वप्रथम किसने प्रारंभ किया था ?
(a) कैरोल्स लिन्नियस 
(b) हक्सले
(c) जी. सिम्प्सन
(d) थीयोफ्रेक्टस
7. पाँज जगत वर्गीकरण (Five Kingdom classifica- tion) किसके द्वारा किया गया है ?
(a) आर. एच. ह्विटेकर
(b) कार्ल वोस 
(c) ह्रीकेल
(d) लिन्नियस
8. ह्विटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण में प्रोकैरियोट्स को रखा गया है ?
(a) प्रोटिस्टा
(b) मोनेरा
(c) फंजाई
(d) प्लाण्टी
9. द्विपद नाम पद्धति में दो शब्द सूचित करते है-
(a) क्रमश: जीनस तथा स्पीशीज को
(b) क्रमशः स्पीशीज तथा जीनस को
(c) क्रमश: जीनस तथा वेरायटी को
(d) क्रमश: फेमली तथा जीनस को
10. द्विनाम पद्धति का अभिप्राय है पौधों के नामो को दो शब्दो में लिखना, जो बताते है, उनके-
(a) कुल व वंश
(b) जाति व किस्म
(c) वंश व जाति
(d) गण व कुल
11. वर्गीकरण की प्राकृतिक सिस्टम किस वनस्पति वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया था ?
(a) ब्रिटिश
(b) भारतीय
(c) जर्मन
(d) स्वीडिश
12. पौधों का नाम देने वाला विज्ञान कहलाता है-
(a) पहचान 
(b) वर्गीकरण
(c) नामकरण
(d) वर्गिकी
13. पाँच जगत में कुल कितने जगत में केवल एककोशिकीय जीव ही शामिल है ?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
14. 'स्पीशीज प्लैटेरम' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है ?
(a) कैरोलस लिन्नियस 
(b) जॉन रे
(c) थीयोफ्रेस्टस
(d) एल्डर
15. मोनेरा जगत के जीवो में किस प्रकार का पोषण होता है ?
(a) स्वपोशी 
(b) विषमपोषी
(c) सहजीविता
(d) स्वपोषी तथा विषमपोशी
16. प्रोटिस्टा जगत के अंतर्गत आने वाले जीव होते है-
(a) कीमोऑटोट्रॉप्स 
(b) हेट्रोट्रॉफ्स
(c) ऑटोट्रॉप्स
(d) इनमें से सभी
17. निम्नलिखित में सही क्रम हो पहचाने ?
(a) स्पीशीज - आर्डर - जीनस किंगडम 
(b) स्पीशीज - जीनस - ऑर्डर- किंगडम
(c) जीनस - स्पीशीज - आर्डर - किंगडम 
(d) किंगडम - जीनस - स्पीशीज - आर्डर 
18. किस टैक्सोनॉमिक शब्द को वर्गीकरण के किसी भी पायदान पर प्रयोग में ला सकते है ?
(a) जीनस
(b) क्लास
(c) टैक्सान
(d) स्पीशीज
19. निम्नलिखित में कौन प्रोकैरियोट जीव है ?
(a) मैक्रोफाइट्स
(b) यूलोथ्रिक्स
(c) बैक्टीरिया
(d) इनमें से सभी
20. किस वर्गिकी अनुक्रम के जीव आपस में अंतर प्रजनन में भाग लेते है ? 
(a) जीनस 
(b) फाइलम
(c) क्लास
(d) स्पीशीज
21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जीवो के बाह्य लक्षणों के आधार पर विभिन्न समूहो में वर्गीकृत करने की विधि को कृत्रिम वर्गीकरण पद्धति करते है
2. कृत्रिम वर्गीकरण पद्धति की शुरूआत जॉर्ज बेन्थम तथा डॉल्टन हुकर ने शुरू की थी
उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/ है ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 तथा 2 दोनों
(d) न तो ] न ही 2
22. सभी जीव (पौधे तथा जन्तु) बने होते है-
(a) रसायनिक अणुओ द्वारा
(b) जैव अणुओं द्वारा 
(c) कोशिका द्वारा
(d) इनमें से सभी
23. ह्विटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण में यूकैरिओट्स को निम्नलिखित में किस वर्ग में रखा गया है ?
(a) सभी पाँच किंगडम में
(b) पाँच में से चार किंगडम में
(c) पाँच में से तीन किंगडम में
(d) पाँच में से दो किंगडम में
24. 'जेनेरा प्लैंटेरम' किसने लिखा था ?
(a) हचिंसन ने 
(b) एंगलर और प्रांटल ने
(c) बेसे ने
(d) बेन्थम तथा हूकर ने
25. जीवों का वर्गीकरण जब क्रोमोसोम के आधार पर किया जाता है, तो उसे क्या कहते है-
(a) फेनेटिक्स 
(b) साइटोटैक्सोनॉमी
(c) कीमोटैक्सोनॉमी
(d) क्लैडिस्टिक्स
26. समान गुणो वाले कुलो को किसमें शामिल किया जाता है -
(a) ऑर्डर में
(b) क्लास में
(c) फाइलम में
(d) किंगडम में
27. जीवों के वर्गीकरण की तीन जगत पद्धति किसने दी थी ?
(a) लिनियस
(b) हेकल
(c) ह्विटेकर
(d) कॉपलैण्ड
28. नाम पद्धति कोड के अनुसार जीवों के वैज्ञानिक नाम लिखने का कौन सा तरीका सही है ?
(a) Amoeba Proteus
(b) Amoeba Proteus
(c) amoeba proteus
(d) amoeba proteus
29. निम्नलिखित में से किसने वर्गीकरण - विज्ञान में भ्रौणिकीय लक्षणों (Embreyonic Charecters) के प्रयोग को लोकप्रिय बनाया ?
(a) पंचानन माहेश्वरी
(b) कैरोलस लीनियस
(c) बीरबल साहनी
(d) बेन्थम तथा हूकर
30. पुष्पी पादप को किसमें रखा गया है-
(a) क्रिप्टोगैम्स
(b) फैनरोगैम्स
(c) एंजियोस्पर्म
(d) ब्रायोफाइट्स
31. अपुष्पी पादप को किसमें रखा गया है-
(a) फैनरोगैम्स
(b) टेरिडो फाइटस
(c) क्रिप्टोगैम्स
(d) ब्रायो फाइट्स
32. क्रिप्टोगैम्स में सम्मिलित है-
(a) थैलोफाइटा
(b) ब्रायोफाइटा
(c) टेरिडोफाइटा
(d) इनमें से सभी
33. फैनरोगैम्स में शामिल है-
(a) आवृतबीजी
(b) अनावृत बीजी
(c) A तथा B दोनों
(d) न तो A न ही B
34. थैलोफाइटा समूह के पादपो में निम्नलिखित में कौन लक्षण पाये जाते है ?
(a) पादप शरीर वास्तविक जड़, तना तथा पत्ती में विभेदित नहीं होता है
(b) इनका शरीर सुकाय सदृश (Thallus ) कहलाता है
(c) अधिकांश पादप या तो जलीय है या नम स्थानों पर उगते है
(d) इनमें से सभी
35. थैलोफाइटा समूह के पौधे अनुकुल परिस्थिति में किस प्रकार से प्रजनन करते है ?
(a) मुकुलन
(b) बीजाणुजनन
(c) विखण्डन
(d) इनमें से सभी
36. निम्नलिखित में कौन सा एक थैलोफाइटा समूह का पौधा है ?
(a) शैवाल
(b) कवक
(c) मॉस
(d) फर्न
37. शैवालो के अध्ययन को क्या कहते है ?
(a) फाइकोलॉजी 
(b) माइकोलॉजी चन्दु
(c) टेरिडोलॉजी
(d) ब्रायोलॉजी 
38. निम्नलिखित में कौन-सा एक शैवालो के विशिष्ट लक्षण नहीं है ?
(a) इनका शरीर थैलस के समान होता है 
(b) इसमें क्लोरोफील पाया जाता है
(c) अधिकांश शैवाल जलीय होते है 
(d) शैवाल के थैलस सदृश्य शरीर वास्तविक उत्तक से बने होते है 
39. हाइड्रा की कोशिकाओ में पाया जाने वाला शैवाल है- 
(a) जूक्लोरेला 
(b) प्रोटोडर्मा
(c) क्लेमाइडोमोनास
(d) वाउचेरिया
40. निम्नलिखित में कौन सा शैवाल बर्फ की सतह पर उग सकते है ?
(a) जूक्लोरेला
(b) प्रोटोडर्मा
(c) क्लेमाइडोमोनास
(d) वाउचेरिया
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here