NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ (Schedules in the Indian Constitution )
भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ (Schedules in the Indian Constitution )

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ (Schedules in the Indian Constitution )
अनुसूची | सम्बंधित विषय | सम्बंधित अनुच्छेद |
पहली अनुसूची | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों (Union Territories) के नाम एवं उनकी सीमाएँ। | अनुच्छेद 1 तथा 4 |
दूसरी अनुसूची |
राष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा/ राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
राज्यसभा / राज्य विधान - परिषदों के सभापति और उप-सभापति, सर्वोच्च
न्यायालय / उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारत का नियंत्रक एवं महालेखा
परीक्षक पदाधिकारियों के वेतन, भत्तों तथा पेंशन आदि से जुड़े प्रावधान ।
|
अनुच्छेद 59 (3), 65 (3), 75(6), 97, 125, 148(3) 158 (3),164(5), 186, 221 |
तीसरी अनुसूची | संघ - राज्य मंत्री, संसद / राज्य विधानमंडल के सदस्य व चुनावों के प्रत्याशी, न्यायाधीश आदि द्वारा ली जाने वाली शपथों ( Oaths ) या प्रतिज्ञानों ( Affirmations) के प्रारूप दिए गए हैं। | अनुच्छेद 75 (4), 84 99, 124(6), 148(2),164 (3), 173, 188, 219 |
चौथी अनुसूची | राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों के लिए राज्यसभा में स्थानों का आवंटन। | अनुच्छेद 4 (1), 80 (2) |
पाँचवीं अनुसूची | अनुसूचित क्षेत्रों व जनजातियों के प्रशासन तथा नियंत्रण से जुड़े प्रावधान । | अनुच्छेद 244 (1) |
छठी अनुसूची | असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से सम्बंधित उपबंध। | अनुच्छेद 244 (2) एवं 275 (1) |
सातवीं अनुसूची | संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची में शामिल विषय | | अनुच्छेद 246 |
आठवीं अनुसूची | संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं की सूची। | अनु. 344 (1) व 351 |
नौवीं अनुसूची | इसमें भूमि सुधार व जमींदारी उन्मूलन से सम्बंधित अधिनियम, नियम, विनियम आदि जिन्हें न्यायिक पुनर्विलोकन से बचाने के लिए इसमें सम्मिलित किया गया था। | अनुच्छेद 31 (ख) |
दसवीं अनुसूची | दल-बदल (Defection) के आधार पर संसद और विधानसभा के सदस्यों की निरर्हता से सम्बंधित उपबंध। | अनुच्छेद 102 (2) एवं 191 (2) |
ग्यारहवीं अनुसूची | पंचायतों की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं। | अनुच्छेद 243 (छ) |
बारहवीं अनुसूची | नगरपालिकाओं की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं। | अनुच्छेद 243 (ब) |
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here