NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | हड़प्पा सभ्यता
हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल कौन सा है?
⇒ 2500 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक
हड़प्पा नामक पुरास्थल किस सभ्यता से सम्बद्ध है ?
⇒ सिंधु घाटी सभ्यता
हड़प्पा सभ्यता की लिपि (Script) किस प्रकार थी ?
⇒ भावचित्रात्मक (Pictographic)
हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्रोत क्या है ?
⇒ पुरातात्विक खुदाई
मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है?
⇒ मृतकों का टीला
सिंधु सभ्यता किससे सम्बंधित है?
⇒ आद्य- ऐतिहासिक युग (Proto-Historic Age) से
मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है?
⇒ पूर्व आर्य काल से
हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ स्थित है?
⇒ सौराष्ट्र में
हड़प्पा संस्कृति का वह कौन सा स्थल है जहाँ दुर्ग तथा निचला नगर अलग-अलग प्राचीरों से घिरे हुए हैं?
⇒ कालीबंगन
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा सभ्यता की पुरातात्विक खुदाई किसके द्वारा की गई थी?
⇒ सर जॉन मार्शल द्वारा
हड़प्पा कालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?
⇒ लोहा (Iron)
सिंधु घाटी के लोग किसकी पूजा करते थे?
⇒ मातृ देवी की
धौलावीरा नामक पुरातात्विक स्थल किस राज्य में स्थित है ?
⇒ गुजरात
हड़प्पा संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
⇒ धौलावीरा से
हड़प्पा कालीन मुहरों का सर्वाधिक प्रचलित आकार कैसा है?
⇒ वर्गाकार
आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप क्या है ?
⇒ ब्राह्मी लिपि
विश्व में सबसे पहले कपास की खेती का आरम्भ कहाँ प्रारम्भ की गई थी?
⇒ भारत में
सिंधु घाटी सभ्यता से सम्बंधित वृषभ मुद्रा किस पुरातात्विक स्थान से प्राप्त हुई थी?
⇒ मोहनजोदड़ो
मृण पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की मुहर कहाँ से प्राप्त हुयी है ?
⇒ कालीबंगन से
सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की सभ्यता रखे जाने का महत्त्वपूर्ण कारक क्या है?
⇒ मृदभाण्ड
भारत में किस प्रकार के मृदभांड द्वितीय नगरीकरण के प्रारम्भ के प्रतीक माने गए हैं?
⇒ उत्तरी काले पॉलिशकृत मृदभाण्ड (Northern Black Polished Ware)
भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य किस सभ्यता से मिलते हैं?
⇒ हड़प्पा सभ्यता से
हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्यतः किस पदार्थ का उपयोग किया गया है?
⇒ सेलखड़ी (Steatite)
मेसोपोटामियाई अभिलेखों में सैंधव सभ्यता के लिए कौन से शब्द का प्रयोग किया गया हैं?
⇒ मेलुहा
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..