NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारतीय संविधान की विशेषताएँ (Features of Indian Constitution )
संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किन नामों से किया गया है?
⇒ इंडिया दैट इज भारत ( इंडिया अर्थात भारत)
भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है?
⇒ संसदात्मक
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व क्या है ?
⇒ एकल कार्यपालिका
भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली के मध्य अंतर का मुख्य बिंदु कौन सा है?
⇒ न्यायिक समीक्षा
भारत का संविधान परिसंघीय है, यह किससे निर्धारित होता है?
⇒ केन्द्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण से
नीति निदेशक तत्वों तथा मूल अधिकारों को संविधान की आत्मा (Soul of the Constitution) किसने कहा है?
⇒ ग्रेनविल ऑस्टिन
मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और कितनी अनुसूचियाँ थीं?
⇒ 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ
सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में जन-गण-मन गाया गया था?
⇒ कलकत्ता अधिवेशन (वर्ष 1911 )
राष्ट्र गान (National Anthem) के गायन का मानक समय कितना है
⇒ 52 सेकंड
भारतीय संविधान अधिक कठोर तथा अधिक लचीले के मध्य एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है। यह कथन किसका है?
⇒ के. सी. व्हेयर
भारत अर्द्धसंघात्मक राज्य है, यह किसने कहा था ?
⇒ के. सी. व्हेयर ने
भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है?
⇒ संघ तथा राज्यों का एकल संविधान
अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं ने, अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आँका है। यह कथन किसका है?
⇒ आइवर जेनिंग्स का
भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है ?
⇒ जनता
कोई भी संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे क्रियान्वित करने वाले बुरे व्यक्ति हैं, तो संविधान भी बुरा हो जायेगा। यह कथन किसका है?
⇒ डॉ. भीमराव अम्बेडकर
संविधान को संघात्मकता के तंग ढाँचे में नहीं ढाला गया है । यह कथन किसका है?
⇒ डॉ. भीमराव अम्बेडकर
भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए, यह सुझाव किसने दिया था?
⇒ महात्मा गांधी ने
भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) किसने कहा है ?
⇒ ग्रेनविल आस्टिन ने
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका की समस्त शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं?
⇒ राष्ट्रपति में
भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal) कौन सा है?
⇒ बाघ
भारत का राष्ट्रीय पुष्प (National Flower) कौन सा है?
⇒ कमल
भारत का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) कौन सा है ?
⇒ मोर
भारत के राष्ट्रीय ध्वज ( Indian National Flag) के चक्र में कितनी तीलियाँ (Spokes) हैं?
⇒ 24
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..