NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् (Union Council of Ministers)

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् (Union Council of Ministers)

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् (Union Council of Ministers)

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् (Union Council of Ministers)

केन्द्र सरकार का प्रमुख कौन होता है ?
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
राष्ट्रपति के द्वारा
भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष होना चाहिए?
25 वर्ष 
संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके अधीन होती है?
प्रधानमंत्री 
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए लोकसभा सदस्यों की न्यूनतम कितनी संख्या होनी चाहिए? 
50
भारत का प्रधानमंत्री सामान्यत: किस सदन का सदस्य होता है?
लोक सभा (राज्यसभा का सदस्य भी प्रधानमंत्री बन सकता )
मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या, प्रधानमंत्री सहित लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, यह प्रावधान किस संविधान संशोधन के द्वारा किया गया?
91वाँ संविधान संशोधन, 2003
संसद का सदस्य नहीं होने पर कोई व्यक्ति अधिकतम कितने समय तक केंद्रीय मंत्री रह सकता है?
छह माह तक
केन्द्र में मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है ? 
लोकसभा के प्रति
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान किया गया है कि, प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा, जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े?
अनुच्छेद-257
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका किसके अधीन कार्य करती है?
विधायिका के
जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में पहले गृह मंत्री तथा बाद में रक्षा मंत्री कौन बने?
कैलाश नाथ काटजू
भारत के किस प्रधानमंत्री का विदेश में आकस्मिक निधन हुआ? 
लाल बहादुर शास्त्री
अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कौन सा नेता एक बार भी संसद में उपस्थित नहीं हुआ ?
चौधरी चरण सिंह
संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिमंडल शब्द का प्रयोग किया गया है?
अनुच्छेद-352 ( 3 ) में
संघीय मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किसके प्रतिवेदन पर आधारित
गोपालस्वामी आयंगर था?
मंत्रिपरिषद् तथा मंत्रिमण्डल में अंतर
मंत्रिपरिषद् ( Council of Ministers ) मंत्रिमण्डल (Cabinet)
  1. कैबिनेट स्तर के मंत्री, राज्य स्तर के मंत्री एवं उपमंत्री
  2. यह एक संवैधानिक निकाय है, जिसका वर्णन संविधान के अनुच्छेद-74 व 75 में किया गया है।
  3. सैद्धांतिक रूप से मंत्रिपरिषद् को संघ की समस्त कार्यपालिका शक्तियाँ प्राप्त हैं, परंतु मंत्रिमण्डल द्वारा इसके कार्यों का निर्धारण किया जाता है।
  4. मंत्रिमण्डल द्वारा लिए गए नीतिगत निर्णयों का क्रियान्वयन मंत्रिपरिषद् द्वारा किया जाता है।
  1. इसमें केवल कैबिनेट स्तर के मंत्री ही शामिल होते हैं।
  2. 44वें संविधान संशोधन, 1978 द्वारा अनुच्छेद 352 में मंत्रिमण्डल शब्द को जोड़ा गया जो संविधान के मूल पाठ में नहीं था।
  3. व्यावहारिक रूप में मंत्रिमण्डल सदैव मंत्रिपरिषद् की शक्तियों का ही प्रयोग करता है और मंत्रियों के कार्यों का निर्धारण करता है।
  4. नीतिगत निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए यह मंत्रिपरिषद् को निर्देश देता है तथा निर्णयों के क्रियान्वयन की निगरानी भी करता है।
मंत्रिपरिषद् (Council of Ministers) सामूहिक रूप लोकसभा के प्रति उत्तरदायी (Responsible) होती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here