NCERT One Liner | भारत का भूगोल (Geography of India) | मृदा (Soil)
- मृदा (Soil) शब्द की उत्पत्ति, लैटिन भाषा के शब्द सोलम (Solum) से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ - फर्श (Floor)
भारत के सर्वाधिक क्षेत्र में कौन सी मृदा पायी जाती है
⇒ जलोढ़ (Alluvial) / कछारी मृदा
रेगुर (Regur) मृदा को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
⇒ काली मृदा
रेगुर मृदा का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में पाया जाता है?
⇒ महाराष्ट्र में
मालवा पठार (Malwa Plateau) में किस मृदा की अधिकता है?
⇒ काली मृदा
- काली मृदा को स्वतः जुताई वाली मृदा भी कहा जाता है, जिसमें | सिंचाई की कम आवश्यकता पड़ती है। यह मृदा कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
- पीला रंग फेरिक आक्साइड के कारण होता है, जबकि लाल रंग लोहे के आक्साइड के कारण होता है।
लैटेराइट मृदा (Laterite Soil) मुख्यत: किन राज्यों में पायी है?
⇒ केरल, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में
लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण कौन सी मृदा दिनों-दिन अनुर्वर (Infertile) होती जा रही है?
⇒ लैटेराइट
- मृदा की क्षारीयता को कम करने के लिए जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।
लैटेराइट मृदा भारत में मुख्यतः कहाँ पायी जाती है?
⇒ मालाबार तटीय प्रदेश में
सबसे कम जलधारण क्षमता किस प्रकार की मृदा में होती है?
⇒ बलुई दोमट मृदा
पौधों को सबसे अधिक जल किस प्रकार की मृदा से प्राप्त होता है?
⇒ चिकनी मृदा से
मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौन सी फसलें उगाई जाती हैं?
⇒ दलहनी फसल
चम्बल घाटी (Chambal Valley) का निर्माण किस भौगोलिक प्रक्रिया से हुआ है?
⇒ अवनालिका अपरदन (Gully Erosion) से
चाय बागानों के लिए कौन सी मृदा उपयुक्त है?
⇒ लैटेराइट
दोमट मृदा (Alluvial Soil) में कौन-कौन से कण पाये जाते हैं?
⇒ गाद, मृत्तिका व रेत (Silt, Clay & Sand)
भारत की मृदाओं में किस सूक्ष्म तत्त्व की सर्वाधिक कमी है?
⇒ जस्ता
गंगा के मैदान की पुरानी जलोढ़ मृदा कहलाती है ?
⇒ बांगर
अम्लीय (Acidic) मृदा को कृषि योग्य बनाने हेतु किस खनिज का प्रयोग किया जाता है?
⇒ लाइम या चूना
भारत में सर्वाधिक क्षारीय मृदा किस राज्य में पायी जाती है ?
⇒ उत्तर प्रदेश में
- लवणीय मृदा में नाइट्रोजन व चूने की अल्पता पायी जाती है।
जैव मृदा (Organic Soil) का रंग नीला क्यों होता है?
⇒ अम्लीय व फेरस आयरन के कारण
पश्चिमी राजस्थान की मृदा में किस खनिज की अधिकता पायी जाती है?
⇒ कैल्शियम की
मरुस्थलीय मृदा (Desert Soil) में किस पोषक तत्व का अभाव पाया जाता है?
⇒ नाइट्रोजन का
मृदा अपरदन (Soil Erosion) को किस प्रकार रोका जा सकता है?
⇒ वनारोपण द्वारा
pH मान के अनुसार मृदा की प्रकृति
क्र. |
pH मान |
मिट्टी की प्रकृति |
1. |
1 से 6 |
अम्लीय मिट्टी (Acidic Soil) |
2. |
7 |
उदासीन मिट्टी (Neutral Soil) |
3. |
8 से 14 |
क्षारीय मिट्टी (Alkaline Soil) |
लाल और पीली मृदा अम्लीय प्रकृति की होती है, जिसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं ह्यूमस (जैव पदार्थ) की कमी होती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..