NCERT One Liner | भारत का भूगोल (Geography of India) | जनसंख्या एवं नगरीकरण (Population and Urbanisation)
भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची में अनुच्छेद 246 के अन्तर्गत जनगणना किस सूची का विषय है?
⇒ संघ सूची
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या (Total Population) कितनी है?
⇒ 121 करोड़
स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में कुल कितनी जनगणनाएँ हुई हैं?
⇒ 7
विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत कितना है?
⇒ 17,5%
जनगणना 2011 के अनुसार भारत का कुल जनसंख्या घनत्व (Population Density) कितना है?
⇒ 382 / व्यक्ति वर्ग किमी.
जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
⇒ बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है ?
⇒ अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की दशकीय वृद्धि दर क्या है ?
⇒ 17,64%
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में पुरुषों की कुल जनसंख्या कितनी है?
⇒ 62.32 करोड़
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में महिलाओं की कुल जनसंख्या कितनी है?
⇒ 58.75 करोड़
जनगणना 2011 के अनुसार, न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
⇒ सिक्किम - 6.10 लाख
जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है
⇒ दिल्ली - 1.6 करोड़
भारत में तीन सर्वाधिक नगरीकृत राज्यों का अवरोही क्रम क्या है?
⇒ गोवा (62.1%), मिजोरम ( 52.%), तमिलनाडु ( 48.4% )
भारत के किस राज्य में नगरीय जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
⇒ तमिलनाडु
भारत में पुरुष साक्षरता दर कितनी है ?
⇒ 82.14%
जनगणना 2011 के जनगणना आयुक्त (Census Commissioner) कौन थे ?
⇒ सी. चंद्रमौली
छत्तीसगढ़ के किस जिले में आदिवासी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है?
⇒ दंतेवाड़ा जिला
जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन है
⇒ लक्षद्वीप - 64.47 हजार
भारत की कुल साक्षरता दर (literacy Rate) कितनी है?
⇒ 73,04%
भारत में महिला साक्षरता दर कितनी है?
⇒ 65.46%
सबसे अधिक साक्षर राज्य कौन सा है
⇒ केरल ( 94.00% )
सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है
⇒ केरल ( 96.11% )
महिला साक्षरता दर किस राज्य में सर्वाधिक है?
⇒ केरल ( 92.1% )
न्यूनतम साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है?
⇒ बिहार ( 61.80% )
न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है?
⇒ बिहार ( 71.20% )
न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है
⇒ बिहार ( 51.50% )
भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है
⇒ लक्षद्वीप ( 91.85% )
भारत में कुल लिंगानुपात ( Sex Ratio) कितना है?
⇒ 943 महिला / 1000 पुरुष
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य कौन सा है?
⇒ केरल (1084 )
न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य कौन सा है?
⇒ हरियाणा (878)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..