NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | विजयनगर साम्राज्य
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब और किसने की थी ?
⇒ वर्ष 1336 में हरिहर और बुक्का ने
विजयनगर के किस शासक ने चीन के सम्राट के पास अपना राजदूत भेजा था ?
⇒ बुक्का प्रथम
अभिलेखों में विजय नगर के किस शासक को पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी सागरों का स्वामी कहा गया है ?
⇒ बुक्का प्रथम को
विजयनगर का पहला शासक कौन था, जिसने बहमनियों से गोवा को छीना ?
⇒ हरिहर द्वितीय
प्रसिद्ध विजय विठ्ठल मंदिर कहाँ अवस्थित है ?
⇒ हम्पी
विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुण्डा का युद्ध किसके साथ किया था ?
⇒ कुली कुतुबशाह
विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषता क्या थी?
⇒ भू-राजस्व
कृष्णदेव राय के दरबार में आठ तेलगू कवियों को क्या कहा जाता था?
⇒ अष्टदिग्गज
तालीकोटा (रक्षसी-तंगड़ी) का युद्ध किस वर्ष हुआ था?
⇒ वर्ष 1565 में
प्रसिद्ध विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के अधीन किस साहित्य का स्वर्ण युग था ?
⇒ तेलुगू
जब राजा वाडियार ने मैसूर राज्य की स्थापना की तब विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था ?
⇒ वेंकट द्वितीय
अपनी मदुरा विजय कृति में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्री कौन थी ?
⇒ गंगादेवी
होयसलों की प्राचीन राजधानी द्वारसमुद्र का वर्तमान नाम क्या है ?
⇒ हैलबिड
विजयनगर की प्राचीन राजधानी के स्रोत किन खण्डहरों से मिलते हैं?
⇒ हम्पी के खण्डहरों से
वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को आश्रय प्रदान किया गया
⇒ विजयनगर राजाओं द्वारा
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..