General Competition | Geography | भारत की सिंचाई एवं नहरें

राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद् का गठन 1983 ई० में किया गया। इस संगठन के पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

General Competition | Geography | भारत की सिंचाई एवं नहरें

General Competition | Geography | भारत की सिंचाई एवं नहरें

  • सिंचाई : कृत्रिम तरीका से फसलों को नहर, नलकूप या अन्य माध्यमों से जल पहुँचाना ही सिंचाई कहलाता है। भारत में सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन कुआँ एवं नलकूप हैं। वही सिंचाई का दूसरा प्रमुख साधन नहर है। वही दक्षिण भारत में सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन तालाब है। दक्षिण भारत में तालाब से सबसे ज्यादा खेती तमिलनाडु राज्य में किया जाता है। उत्तर भारत - नलकूप । 
  • भारत सरकार ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत की प्रथम राष्ट्रीय जल नीति की घोषणा 1987 ई० में किया है। इस जल नीति में पहली बार संशोधन 2002 ई० में तथा दूसरी बार संशोधन 2012 ई० में किया गया।
  • राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद् का गठन 1983 ई० में किया गया। इस संगठन के पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। 
  • भारत में सिंचाई परियोजना को तीन वर्गों में विभाजित किया गया हैं-
    1. वृहद या वृहतम सिंचाई परियोजना : वैसी सिंचाई परियोजना जिसमें 10,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि शामिल हो वृहतम सिंचाई परियोजना कहलाता है। इसके अंतर्गत बहुउद्देशीय परियोजना को रखा जाता है।
    2. मध्यम सिंचाई परियोजना : वैसी सिंचाई परियोजना जिसके अंतर्गत 3. हेक्टेयर से 10,000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि शामिल हो, मध्यम सिंचाई परियोजना कहलाता है। इसके अंतर्गत नहर को रखा जाता है।
    3. लघु सिंचाई परियोजना : वैसी सिंचाई परियोजना जिसके अंतर्गत 2,000 हैक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि शामिल हो, लघु सिंचाई परियोजना कहलाता है। इसके अंतर्गत कुआँ, नलकूप, तालाब इत्यादि आते हैं।
  • Note : 1. भारत में सबसे अधिक सिंचाई लघु सिंचाई परियोजना ( 63%) के तहत किया जाता है।
    2. विश्व में सबसे ज्यादा सिंचित भूमि चीन में है, वही भारत का स्थान दूसरा है।
  • ड्रिप सिंचाई : सिंचाई की वैसी तकनीक जिसमें पौधों के जड़ में बूंद-बूंद पानी टपका कर सिंचाई किए जाते हैं उसे ही ड्रिप सिंचाई कहते हैं। ड्रिप सिंचाई का जन्मदाता देश इजराइल है।
  • फर्टिगेशन सिंचाई : सिंचाई की वैसी तकनीक जिसमें जल के साथ घुलनशील उर्वरक भी पौधों तक पहुँचाया जाता है उसे ही फर्टिगेशन सिंचाई कहते हैं। 2. इस सिचाई का जन्मदाता दश इजराइल माना जाता है। 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर

1. पृथ्वी पर पीने लायक मीठा जल कितना प्रतिशत है ?
(a) 2.5 
(b) 4.5
(c) 9.5
(d) 96.5
2. जल प्रदूषण को रोकने में कौन उपाय कारगार नहीं है ?
(a) कल-कारखानों के अपशिष्ट रासायनिक पदार्थ जलाशय में न गिराए जाएँ।
(b) कूड़ा-करकट मल आदि नदियों में न गिराए जाएँ।
(c) तालाबों में कीटनाशक दवाएँ छिड़की जाएँ। 
(d) सड़ी-गली वस्तुएँ तालाबों में न फेंकी जाएँ।
3. केरल में सिंचाई की आवश्यकता क्यों नहीं होती ?
(a) वहाँ खेती नहीं की जाती है।
(b) वहाँ लोग मुख्यतः मछली पकड़ते हैं।
(c) वहाँ करीब सालोंभर वर्षा हुआ करती है। 
(d) वहाँ उद्योगों का विकास हुआ है।
4. भूमिगत जल का उपयोग भारत के किस क्षेत्र में अधिक किया जाता है ?
(a) राजस्थान में
(b) महाराष्ट्र में
(c) दक्षिण भारत में
(d) उत्तर भारत में
5. भाखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर बना है
(a) ब्यास  
(b) सतलज
(c) रावी
(d) चेनाब
6. संसार में सबसे लंबा बाँध किस नदी पर बना है ?
(a) यमुना 
(b) दामोदर
(c) महानदी
(d) कोसी
7. किस नदी परियोजना से राजस्थान और मध्य प्रदेश में सिंचाई तथा मिट्टी संरक्षण की सुविधाएँ मिली हैं ?
(a) नागार्जुन सागर परियोजना
(b) चंबलघाटी परियोजना
(c) नर्मदाघाटी परियोजना
(d) हीराकुद परियोजना
8. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदीघाटी परियोजना किस राज्य में अवस्थित है ?
(a) आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में
(b) ओडिशा में
(c) तमिलनाडु में
(d) मध्य प्रदेश में
9. भारत में जल-प्राप्ति का मुख्य स्रोत क्या है ?
(a) हिमनदों का पिघलना 
(b) वर्षा-जल
(c) नहरों प्राप्त जल
(d) भूमिगत जल
10. भारत के किस भाग में झीलों और तालाबों का उपयोग अधिक होता है ?
(a) असम में
(b) पश्चिम बंगाल में
(c) उत्तरी भारत में
(d) दक्षिणी भारत में 
11. किस नदी प्रणाली का जल सबसे अधिक उपयोग में आता है ?
(a) गंगा
(b) ब्रह्मपुत्र
(c) ताप्ति
(d) कावेरी
12. सोन नदी बिहार के किस भाग में बहती है ?
(a) उत्तर-पूर्वी भाग में
(b) दक्षिण- पश्चिम भाग में
(c) दक्षिण-पूर्वी भाग में 
(d) उत्तर-पश्चिम भाग में
13. इनमें राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना कौन-सी है ?
(a) चंबल परियोजना
(b) नागार्जुन सागर परियोजना
(c) भाखड़ा नांगल परियोजना 
(d) इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
14. इनमें किस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण रहा है ?
(a) चंबल
(b) भाखड़ा
(c) कोसी
(d) हीराकुद
15. विश्व के कुल जल का कितना महासागरों में पाया जाता है?
(a) 96.5% 
(b) 90%
(c) 98%
(d) 95%
16. प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष जल उपलब्धता के संदर्भ में विश्व में भारत का कौन स्थान है ?
(a) 182वाँ
(b) 150वाँ
(c) 132वाँ
(d) 100वाँ
17. वर्षा जल संग्रहण के ढाँचों को हर घर में बनाना किस राज्य में कानूनन अनिवार्य है ?
(a) बिहार
(b) तमिलनाडु
(c) पश्चिम बंगाल
(d) मध्य प्रदेश
18. भारत सरकार ने कब राष्ट्रीय पेयजल मिशन चालू किया?
(a) 1956 में
(b) 1966 में
(c) 1976 में
(d) 1986 में
19. निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन बहुउद्देशीय नदी परियोजना के संबंध में सत्य है / है ?
1. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती हैं।
2. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ घरेलू और औद्योगिक उपयोग हेतु जल की आपूर्ति करती हैं।
3. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ के कारण भूमि निम्नीकरण की समस्या बढ़ती है।
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3
20. कृष्णा नदी जल विवाद किन राज्यों के बीच है ?
(a) महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
(b) महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
(c) कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
(d) महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश
21. 'सलाल प्रोजेक्ट' का संबंध किस नदी से है ? 
(a) गोदावरी नदी
(b) चेनाब नदी 
(c) दामोदर नदी
(d) रावी नदी
22. 'वर्षा जल संग्रहण' के तरीके 'खादीन' और 'जोहड़' भारत के किस राज्य में प्रचलित है ? 
(a) राजस्थान 
(b) मेघालय
(c) महाराष्ट्र
(d) तमिलनाडु
23. भारत में भौमजल (Groundwater) का सर्वाधिक उपयोग करने वाले राज्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं ? 
(a) पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु
(b) छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल
(c) गुजरात, तर-प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, और महाराष्ट्र
(d) इनमें से कोई नहीं
24. निम्नलिखित में से किस नदी बेसिन का कुल पुनः पूर्ति योग्य भौमजल संसाधन सबसे कम हैं ? 
(a) तापी
(b) गंगा
(c) स्वर्णरेखा
(d) चंबल तथा सहायक नदियाँ
25. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में धरातलीय और भौमजल का उपयोग सर्वाधिक होता है ? 
(a) औद्योगिक क्षेत्र
(b) घरेलू सेक्टर
(c) कृषि
(d) इनमें से कोई नहीं
26. धरातलीय जल संसाधन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. धरातलीय जल के मुख्य स्त्रोत- नदियाँ, झीलें, तलैया और तालाब है।
2. भारत में सभी नदी बेसिनों में औसत वार्षिक प्रवाह का एक-तिहाई धरातलीय जल का ही उपयोग किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सही है / हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
27. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं ?
1. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवल बोए गए क्षेत्र का 85% भाग वर्षा आश्रित हैं।
2. महाराष्ट्र और राजस्थान में भूमिगत जल में फ्लोराइड के संकेंद्रण के बढ़ने का कारण भौमजल संसाधन का अत्यधिक उपयोग हैं।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सही है / हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. नदियों में प्रदूषकों का संकेंद्रण ठंडी के समय अधिक कथनों पर विचार कीजिये: होता हैं।
2. भारत के नदी क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रदूषित नदी क्षेत्र दिल्ली और इटावा के बीच यमुना नदी क्षेत्र हैं।
3. भौमजल प्रदूषण का कारण भारी विषैली धातुओं- फ्लोराइड और नाइट्रेट का संकेंद्रण हैं।
4. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) के साथ मिलकर राष्ट्रीय जल-संसाधन की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग करता हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं ?
(a) केवल 1, 3 और 4
(b) 1) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
29. निम्नलिखित में से कौन-सा / से अधिनियम जल प्रदूषण से संबंधित है/हैं ? 
(a) जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनिमय, 1974
(b) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनिमय, 1986
(c) जल उपकर अधिनिमय, 1977
(d) उपर्युक्त सभी।
30. जल का पुन: चक्र और पुन: उपयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. पुन: चक्र और पुन: उपयोग द्वारा अलवणीय जल की उपलब्धता को सुधारा जा सकता है।
2. कम गुणवत्ता वाले जल का प्रयोग उद्योगों में करने से जल पर होने वाली लागत को कम किया जा सकता है।
3. पुनः चक्रण द्वारा पुनः पूर्ति योग्य जल की उपादेयता व्यापक है।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
31. जल संभर प्रबंधन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 'हरियाली' केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तित जल संभर प्रबंधन प्रोजेक्ट (Watershed Managemnet Project) हैं।
2. 'नीरू - मीरू' कार्यक्रम आंध्र प्रदेश में तथा 'अरवारी पानी संसद' राजस्थान में जल प्रबंधन के लिए चलाए गए कार्यक्रम हैं।
3. जल संभर से तात्पर्य, मुख्य रूप से धरातलीय और भौमजल-संसाधनों के दक्ष प्रबंधन से हैं।
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
32. राष्ट्रीय जल नीति, 2012 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस नीति में एक राष्ट्रीय जल संरचना कानून बनाने, अंतर्राज्यीय नदियों तथा नदी घाटियों के इष्टतम विकास के लिये व्यापक विधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
2. जल संसाधन संरचनाओं के अभिकल्पन और प्रबंधन में जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर अनुकूलन कार्यनीतियों को अपनाने तथा स्वीकार्य मानदंडों की समीक्षा पर जोर दिया गया है।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सही है/ हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
33. लैगून तथा झीलों के सदंर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. लैगूनों और झीलों से प्राप्त जल संसाधन का उपयोग केरल तथा पश्चिम बंगाल राज्यों में पीने के लिए किया जाता है।
2. लैगूनों तथा झीलों के जल संसाधन का उपयोग मछली पालन और चावल को कुछ निश्चित किस्मों, नारियल आदि की सिंचाई में किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here