महत्वपूर्ण तथ्य
> झारखण्ड राज्य के प्रथम कार्यवाहक राज्यपाल का नाम विनोद चंद्र पाण्डेय है।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय के तृतीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हो चुके हैं।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्र हैं। श्रीमती मिश्र भारत के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश भी रह चुकी हैं ।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय का गठन 15 नवंबर, 2000 को राज्य गठन के साथ ही किया गया था। यह देश का 21वाँ उच्च न्यायालय है। यह राँची में स्थित है।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता थे।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्या. (डॉ.) रवि रंजन ( 17 नवंबर, 2019 से) हैं।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय में कुल सृजित पद 20 (मुख्य न्यायाधीश सहित) हैं।
> राज्य निर्माण के समय झारखण्ड उच्च न्यायालय में कुल 08 न्यायाधीश (01 मुख्य न्यायाधीश तथा 07 अन्य न्यायाधीश) कार्यरत थे।
> झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा जिला न्यायाधीश तथा मुसिफ स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु वर्ष 2002 में 'झारखण्ड ज्युडिशियल अकादमी' की स्थापना की गयी है।
> झारखण्ड के प्रथम लोकायुक्त न्यायमूर्ति लक्ष्मण उराँव थे।
> झारखण्ड राज्य के निवर्तमान लोकायुक्त न्यायमूर्ति डी. एन. उपाध्याय का जून, 2021 में निधन होने के बाद से यह पद रिक्त है।
> झारखण्ड राज्य के प्रथम महाधिवक्ता का नाम मंगलमय बनर्जी है।
> झारखण्ड राज्य के वर्तमान महाधिवक्ता राजीव रंजन हैं।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग की स्थापना जनवरी, 2002 ई. में की गई थी।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय राँची में है।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग में 01 अध्यक्ष एवं 08 अन्य सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान है।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष फटिक चंद्र हेम्ब्रम थे।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष अमिताभ चौधरी हैं। झारखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
> झारखण्ड लोक सेवा आयोग राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति हेतु संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करता है।
> राज्य के प्रथम मुख्य सचिव का नाम विजय शंकर दुबे है ।
> राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह हैं।
> राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का नाम शिवाजी महान कैरे है।
> राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा हैं।
> झारखण्ड के राज्यपाल का निवास स्थान राँची स्थित राजभवन है। इसका निर्माण 1931 ई. में किया गया था तथा इसके आर्किटेक्ट सदालो ब्लेयर्ड थे।
> झारखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा केन्द्र सरकार में केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री तथा कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री हैं।
> द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड राज्य की पहली महिला राज्यपाल हैं तथा झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के तौर पर 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..