झारखण्ड विधानसभा चुनाव (2019)

झारखण्ड विधानसभा चुनाव (2019)
> महत्वपूर्ण तथ्य
> सर्वाधिक मतों से विजयी प्रत्याशी आलमगीर आलम, 
>> पाकुड़ विधानसभा से 65,108 मतों से विजयी 
> सबसे कम मतों से विजयी प्रत्याशी भुषण बारा, कांग्रेस - महत्वपूर्ण तथ्य 1 कांग्रेस
>> सिमडेगा विधानसभा से 285 मतों से विजयी 
> पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ( चुनाव चिन्ह - गैस सिलेण्डर छाप) ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पराजित किया।
> राँची विधानसभा सीट से भाजपा के सी. पी. सिंह लगातार छठी बार विजयी हुए। 
> सबसे अधिक उम्र के विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव, कांग्रेस
>> लोहरदगा विधानसभा सीट से विजयी
> सबसे कम उम्र की विधायक अंबा प्रसाद, कांग्रेस
> बड़कागाँव विधानसभा सीट से विजयी
> इस सीट पर 2009 में अंबा प्रसाद के पिता योगेन्द्र साहु तथा 2014 इनकी माता निर्मला देवी कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत चुके हैं। से
> 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या 1216 थी। 
> सर्वाधिक उम्मीदवार - ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र (31 प्रत्याशी ) 
> न्यूनतम उम्मीदवार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र
> 2019 के विधानसभा चुनाव में 22 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं।
> 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 महिलाएँ विधायक बनी है। जो झारखण्ड के अभी तक के चुनावों में सर्वाधिक है। , 
> 2005 – 05 महिलाएँ
> 2009 – 08 महिलाएँ
> 2014 – 09 महिलाएँ
> 2019 – 10 महिलाएँ
> 10 महिला विधायकों में से 6 महिलाएँ पहली बार विधानसभा में चुनकर आयी हैं ।
> हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण
> हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर, 2019 को राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।
> हेमंत सोरेन (झामुमो) ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
> हेमंत सोरेन बरहेट तथा दुमका दो सीटों से निर्वाचित हुए हैं। उन्होनें बरहेट सीट से विधानसभा सदस्य के रूप में सबसे पहले शपथ ग्रहण किया।
> बरहेट विधानसभा के विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से ने इस्तीफा सौंप दिया।
> प्रो. स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर हैं, अतः उन्होनें विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधायक के रूप में शपथ ग्रहण नहीं किया।
> बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती पर वारंट निर्गत होने के कारण उन्होनें विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान शपथ ग्रहण नहीं किया।
> भाजपा के अनंत ओझा ने संस्कृत में शपथ ग्रहण किया था।
> झारखण्ड की पाँचवी विधानसभा के अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र प्रत्याशी के रूप में नाला से झामुमो के विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 7 जनवरी को इन्हें सर्वसम्मति से झारखण्ड विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। रवीन्द्र नाथ महतो झामुमो पार्टी से तीसरी बार नाला के विधायक निर्वाचित हुए हैं।
> झारखण्ड विधानसभा उपचुनाव ( नवंबर, 2020)
> नवंबर, 2020 में झारखण्ड राज्य में रिक्त विधानसभा सीटों (दुमका तथा बेरमो) पर उपचुनाव संपन्न हुआ।
> 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के हेमन्त सोरन दुमका तथा बरहेट दो सीटों से विजयी हुए थे जिसके बाद उन्होनें दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया था। दुमका विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झामुमो के बसंत सोरेन ने भाजपा की लुइस मरांडी को पराजित किया है।
> 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो सीट से विजयी हुए थे। मई, 2020 में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था। बेरमो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह ने भाजपा के योगश्वर महतो को पराजित किया है।
> अन्य तथ्य 
> बाबुलाल मरांडी (धनवार) ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो से चुनाव लड़ा था, परंतु बाद में वे भाजपा में शामिल हो गये।
> प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट) ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झाविमों से चुनाव लड़ा था, परंतु बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गये।
> बंधु तिर्की (मांडर) ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झाविमो से चुनाव लड़ा था, परंतु बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गये।
> बेरमो के तत्कालीन विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात् उनके पुत्र कुमार जयमंगल ने उपचुनाव में जीत दर्ज की।
> हेमंत सोरेन 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका तथा बरहेट से जीत दर्ज की थी। दुमका से उन्होनें अपनी दावेदारी छोड़ दी, जिस सीट पर संपन्न उपचुनाव में बसंत सोरेन (झामुमो) ने जीत दर्ज की। 
> 2019 के विधानसभा चुनाव में मधुपुर से निर्वाचित विधायक हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया था। इस सीट पर हुए उपचुनाव ( 2 मई, 2021 ) को परिणाम की घोषणा) में हाजी हुसैन असांरी के पुत्र हाफीजुल हसन (झामुमो) से विजीय हुये हैं। इस निर्वाचन से पूर्व ही हाफीजुल हसन को सरकार में मंत्री बनाया गया था।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here