NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)

भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)

रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गयी थी ?
⇒ कलकत्ता में (1774 ई.)
भारतीयों को भारत के प्रशासन में भाग लेने का अधिकार किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुआ ?
⇒ चार्टर एक्ट, 1833 के द्वारा
भारतीय विधान परिषद् को बजट (Budget) पर बहस करने की शक्ति किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुई ?
⇒ भारत परिषद् अधिनियम, 1892
केन्द्रीय विधानमण्डल सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा द्वि-सदनीय (Bicameral) बनाया गया?
⇒ 1919 के भारत शासन अधिनियम के द्वारा
भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश (Ordinance) निर्गत करने की शक्ति मूलत: किस अधिनियम से प्रेरित है ?
⇒ भारत शासन अधिनियम, 1935 से

केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था (Diarchy System) किस अधिनियम के द्वारा लागू की गयी थी ?
⇒ भारत शासन अधिनियम, 1935
ब्रिटिश भारत में किस अधिनियम में संघीय शासन का प्रावधान था ?
⇒ भारत शासन अधिनियम, 1919 
अखिल भारतीय संघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था?
⇒ भारत शासन अधिनियम, 1919 
एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किसके द्वारा दिया गया था?
⇒ क्रिप्स मिशन के द्वारा
भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया था?
⇒ कैबिनेट मिशन (1946 ई.) के अंतर्गत
कैबिनेट मिशन द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार, संविधान सभा में प्रांतों से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किस अनुपात में था? 
⇒ 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य
भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया गया था? 
⇒ विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं के द्वारा

भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
⇒ 9 दिसम्बर, 1946 को
संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष (Permanent Chairman) किसे चुना गया था?
⇒ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
संविधान सभा में पण्डित नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था?
⇒ 13 दिसम्बर, 1946 
नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में कब स्वीकृत हुआ था?
⇒ 22 जनवरी, 1947
भारतीय संविधान के निर्माण काल में संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे? 
⇒ 11
भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा?
⇒ 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन 
भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
⇒ सर बी. एन. राव
भारत की संविधान सभा ने वर्तमान रूप में राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया?
⇒ 22 जुलाई, 1947 को 
भारत का संविधान कब स्वीकार किया गया?
⇒ 26 नवम्बर, 1949
भारतीय संविधान पूर्णत: कब लागू हुआ था?
⇒ 26 जनवरी, 1950
संविधान सभा (Constituent Assembly)
9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई, जिसमें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष तथा 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान निर्माण का प्रारम्भ 13 दिसंबर, 1946 को पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव (Objective Resolution) से हुआ, जिसे 22 जनवरी, 1947 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत (Adopt) किया गया जबकि, 26 जनवरी, 1950 को इसे पूर्णत: लागू (Execute) किया गया।
26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था?
⇒ संविधान सभा के द्वारा
जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था?
⇒ 24 जनवरी, 1950 में
भारत सरकार द्वारा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न (National Emblem) के रूप में कब अंगीकृत (Adopt) किया गया था?
⇒ 26 जनवरी, 1950
संविधान सभा की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
⇒ डॉ. राजेंन्द्र प्रसाद
प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष
1. संघ शक्ति समिति
⇒ पंडित जवाहरलाल नेहरू
2. संघीय संविधान समिति
⇒ पंडित जवाहरलाल नेहरू
3. प्रांतीय संविधान समिति
⇒ सरदार वल्लभभाई पटेल
4. प्रारूप समिति
⇒ डॉ. भीमराव अंबेडकर
5. मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों सम्बंधी परामर्श समिति
⇒ सरदार वल्लभभाई पटेल
6. प्रक्रिया नियम समिति
⇒ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
7. राज्यों के लिए समिति
⇒ पंडित जवाहरलाल नेहरू
8. संचालन समिति
⇒ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
संविधान सभा के कार्यों से सम्बंधित समिति के अध्यक्ष कौन थे?
⇒ जी. वी. मावलंकर
संविधान सभा ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था?
⇒ 29 अगस्त, 1947
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रेसीडेंसी से हुआ था?
⇒ बम्बई प्रेसीडेंसी ( 1947-50 ) (पहले बंगाल प्रेसीडेंसी से, 1946-47 )
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here