NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | संविधान के विभिन्न प्रावधान व उनके स्रोत (Various Provisions of the Constitution and their Sources)
भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों (Fundamental Duties) का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है ?
⇒ रूस के संविधान से
भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों (Directive Principles of State Policy) की संकल्पना किस देश के संविधान से अभिप्रेरित है?
⇒ आयरलैंड
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत (Principle of Liberty, Equality and Fraternity) किस देश से लिया गया है?
⇒ फ्रांस
भारत में न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है?
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका से
भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन (Constitutional Amendment) का प्रावधान किस देश से लिया गया है ?
⇒ दक्षिण अफ्रीका
भारत के संविधान में सम्मिलित आपातकालीन उपबंध (Emergency Provisions ) किस देश के संविधान से प्रेरित हैं?
⇒ जर्मनी के वीमर संविधान से
शक्तिशाली केन्द्र के साथ भारत की संघात्मक व्यवस्था (Federal System) किस देश के संविधान से प्रेरित है?
⇒ कनाडा से
भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची (Concurrent List) किस देश से ली गई है?
⇒ ऑस्ट्रेलिया
भारतीय संविधान में निहित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया (Process Established by Law) किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है?
⇒ जापान के संविधान से
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का आदर्श का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है?
⇒ रूस
भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार ( Parliamentary Privilege) की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है ?
⇒ ब्रिटेन
भारत के संविधान में सम्मिलित मूल अधिकार (Fundamental Rights ) किस देश के संवैधानिक प्रावधानों से प्रेरित है?
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका
विभिन्न देशों के संविधानों से लिए गए प्रावधान
देश |
प्रावधान |
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) |
1. प्रस्तावना के शब्द ( हम भारत के लोग), 2. मूल अधिकार, 3. स्वतंत्र न्यायपालिका, 4. न्यायिक पुनरावलोकन प्रणाली 5. सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पद से हटाए जाने की प्रक्रिया, 6. राष्ट्रपति पर महाभियोग, 7. जनहित याचिका, 8. उपराष्ट्रपति का पद। 9. यथोचित विधि प्रक्रिया |
ब्रिटेन (Britain) |
1. विधि का शासन, 2. संसदीय शासन प्रणाली, 3. एकल नागरिकता, 4. द्वि-सदनीय व्यवस्था, 5. विधि-निर्माण प्रक्रिया, 6. सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव जीत का निर्णय, 7. विधायिका में अध्यक्ष पद की भूमिका 8. संसदीय विशेषाधिकार | |
द. अफ्रीका (South Africa) |
1. संविधान संशोधन की प्रक्रिया, 2. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन । |
कनाडा (Canada) |
1. सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था 2. शक्तियों का वितरण तथा अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना, 3. केंद्र द्वारा राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति, 4. उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन, 5. संघात्मक विशेषताएँ। |
ऑस्ट्रेलिया ( Australia) |
1. समवर्ती सूची, 2. व्यापार, वाणिज्य एवं समागम की स्वतंत्रता सम्बंधी प्रावधान, 3. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक 4. प्रस्तावना की भाषा |
आयरलैण्ड (Ireland) |
1. राज्य के नीति निदेशक तत्व, 2. राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति, 3 राज्यसभा में सदस्यों का नामांकन। |
फ्रांस (France) |
1. गणतंत्रात्मक व्यवस्था, 2. स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत। |
रूस (Russia) |
1. मूल कर्तव्य, 2. प्रस्तावना में सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का आदर्श। |
जर्मनी (Germany) |
1. आपातकाल के समय मूल अधिकारों का स्थगन |
जापान (Japan) |
1. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया । |
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..