NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | नदियाँ (Rivers)

नदियाँ (Rivers)

NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | नदियाँ (Rivers)

NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | नदियाँ (Rivers)

दीर्घ काल में किसी जलधारा की उत्पत्ति व विकास को किस रूप में परिभाषित किया जाता है ? 
अपवाह तंत्र
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
नील नदी
अपवाह क्षेत्र ( Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
अमेजन (दक्षिण अमेरिका) 
विश्व का वृहत्तम डेल्टा कहाँ निर्मित है?
गंगा ब्रह्मपुत्र द्वारा
वह कौन सी नदी है, जो पाँच यूरोपीय देशों की राजधानियों से होकर प्रवाहित होती है? 
डेन्यूब नदी
अफ्रीका महाद्वीप की कौन सी नदी मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती है ?
लिम्पोपो नदी
वोल्गा नदी कहाँ गिरती है?
कैस्पियन सागर में
स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी तथा नीदरलैण्ड्स से प्रवाहित होने वाली कौन सी नदी भ्रंश घाटी (Rift Valley) में प्रवाहित होती है? 
राइन
वह देश, जो अरीय अपवाह (Radian Drainage) का उदाहरण प्रस्तुत करता है ?
श्रीलंका
सर और आमू दरिया नामक नदियाँ किस सागर में गिरती हैं?
अरल सागर में
काला सागर (Black Sea) में गिरने वाली प्रमुख कौन सी नदियाँ हैं?
नीपर, डेन्यूब, नीस्टर, डॉन
डेल्टा का निर्माण किस स्थान पर होता है?
छिछले समुद्र में
इटली की सबसे लम्बी नदी जिसे इटली की गंगा भी कहते है, कौन सी हैं?
पो नदी

विश्व की प्रमुख नदियाँ

  • नील नदी : अफ्रीका महाद्वीप में विक्टोरिया झील से निकलने वाली यह नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी ( 6650 किमी.) है। स्थित अस्वान बाँध व नासिर झील इसी नदी पर स्थित हैं।
  • अमेजन : आयतन की दृष्टि से यह विश्व की सबसे बड़ी एवं लंबाई में विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी (6400 किमी.) है |
  • मिसीसिपी-मिसौरी नदी : उत्तरी अमेरिका की ये नदियाँ विश्व का सबसे बड़ा नदी - तंत्र बनाती हैं। ये नदी पक्षी - पाद डेल्टा (Bird Foot Delta) बनाती है।
  • रियो - ग्रांडे : यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका व मैक्सिको की सीमा बनाती है।
  • सेंट लॉरेंस नदी : यह विश्व का व्यस्ततम् आंतरिक जल परिवहन मार्ग है। नियाग्रा जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।
  • कोलोरैडो नदी : विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन एवं हूवर बाँध इसी नदी पर स्थित है।
  • अमूर नदी : यह नदी चीन व रूस की सीमा बनाती है।
  • डेन्यूब नदी (Danube River) : जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलने वाली यह नदी यूरोपीय देशों के राजधानियों बेलग्रेड (यूगोस्लाविया), ब्राटिस्लावा (स्लोवानिया), बुखारेस्ट (रोमानिया), बुडापेस्ट (हंगरी) व वियना (आस्ट्रिया) से गुजरते हुए काला सागर में गिरती है ।
  • मेकांग नदी : यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे लम्बी नदी है ।
  • वोल्गा नदी : वल्दाई पहाड़ी से निकलने वाली यह नदी कैस्पियन सागर में गिरती है। यह यूरोप की सबसे लम्बी नदी है।
  • नाइजर नदी : गिनी की खाड़ी में गिरने वाली यह नदी तेल नदी (Oil river) के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • जाम्बेजी नदी ( Zambezi River) : विक्टोरिया जलप्रपात व करीबा बाँध इसी पर स्थित हैं। यह अफ्रीका महाद्वीप की चौथी सबसे लम्बी नदी है।
  • कांगो / जायरे नदी (Congo / Zaire River) : यह नदी विषुवत रेखा को दो बार काटते हुए पार करती है। स्टेनले व लिविंगस्टोन जलप्रपात इसी पर स्थित है।
  • लिम्पोपो नदी : यह नदी दक्षिण अफ्रीका के हाई वेल्ड से निकलने वाली यह नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
  • माही नदी : भारत की यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
  • राइन (Rhine) : यह यूरोप का व्यस्ततम् आंतरिक जल परिवहन मार्ग है। इसे कोयला नदी (Coal River) भी कहा जाता है। यूरोप का व्यस्ततम् बंदरगाह रॉटरडम इसी पर स्थित है।
  • मर्रे-डार्लिंग (Murray-Darling) : ये नदियाँ कोश्यूस्को पर्वत से निकलती हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नदी तंत्र है ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here