NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology)
पारिस्थितिकी (Ecology) किनके मध्य पारस्परिक सम्बंधों का अध्ययन है?
⇒ जीव समुदाय और वातावरण के
पर्यावरण के तीन प्रमुख घटक कौन से हैं?
⇒ जैविक संघटक, अजैविक या भौतिक संघटक तथा ऊर्जा संघटक
सर्वप्रथम गहन पारिस्थितिकी (Deep Ecology) शब्द का प्रयोग किसने किया था ?
⇒ अर्नि नेस (Arne Naess) ने
घास स्थल, वन तथा मरुस्थल किस पारिस्थितिक तंत्र के उदाहरण हैं?
⇒ स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र के
एक पद, जो केवल जीव द्वारा ग्रहण किए गए स्थान का ही नहीं बल्कि जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन करता है-
⇒ पारिस्थितिक कर्मता
10 प्रतिशत नियम किससे सम्बंधित है?
⇒ ऊर्जा के खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुँचने से
धारणीय या स्थायी विकास (Sustainable Development) की अवधारणा सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत की थी?
⇒ ब्रटलैण्ड कमीशन ने (वर्ष 1987 में)
पारितंत्र में खाद्य शृंखलाओं के संदर्भ में किस प्रकार के जीव अपघटक (Decomposer) कहलाते हैं?
⇒ कवक, जीवाणु
स्थलीय पारिस्थितिकीय तंत्र में जीवभार का पिरामिड कैसा होता है ?
⇒ सीधा (Upright )
जीवभार का पिरामिड (Biomass Pyramid) किस पारिस्थितिक तंत्र में उल्टा (विपरीत दिशा में) बनता है?
⇒ जलीय पारितंत्र में
पारिस्थितिक तंत्र में तत्त्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?
⇒ जैव भू-रासायनिक चक्र (Bio Geo-chemical Cycle)
समुद्री वातावरण में कौन से जीव मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं?
⇒ फाइटोप्लैन्कटन्स (Phytoplankton)
पारितन्त्र का गतिक हृदय किसे कहा जाता है ?
⇒ ऊर्जा प्रवाह व खनिज चक्र
किसी क्षेत्र के सभी जीवधारी तथा वातावरण में उपस्थित अजैव घटक संयुक्त रूप से किसका निर्माण करते हैं
⇒ पारितंत्र का
सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र कौन सा है?
⇒ महासागर
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नंदा देवी किस राज्य में स्थित है?
⇒ उत्तराखंड
भारत के किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में विविध समुद्री पेड़-पौधे तथा जन्तुओं को संरक्षित करने के लिए जैव आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) स्थापित किया गया है?
⇒ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
वाल्मीकि बाघ आरक्षित क्षेत्र (Valmiki Tiger Reserve) परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है?
⇒ पश्चिमी चंपारण (बिहार)
पारिस्थितिक तंत्र की ऊर्जा का प्रमुख स्रोत किसे माना जाता है?
⇒ सौर्यिक विकिरण (Solar Radiation)
दस प्रतिशत का नियम किस वैज्ञानिक ने दिया था?
⇒ रेमण्ड लिण्डेमैन (Raymond Lindeman) ने
पर्यावरणीय नियतिवाद या निश्चयवाद के प्रतिपादक कौन थे?
⇒ कार्ल रिटर
पारिस्थितिकीय पिरामिड (Ecological Pyramid) की संकल्पना किसने दिया था?
⇒ चार्ल्स एल्टन
पारिस्थितिकीय (Ecosystem) में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त होता है?
⇒ सर्वाहारी को
पेड़ पौधे किस रूप में मृदा से नाइट्रोजन ग्रहण करते हैं?
⇒ नाइट्रेट आयन
विश्व का प्रथम रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था?
⇒ कोबोर्ग प्रायद्वीप (1974 ई.)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..