NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | बायोम एवं जैवमण्डल (Biome and Biosphere)
पृथ्वी पर पेड़-पौधों तथा जीव जन्तुओं सहित सभी प्रमुख पारिस्थितिक तंत्र क्या कहलाते हैं?
⇒ बायोम (Biome )
पृथ्वी पर सबसे बड़ा बायोम कौन सा है?
⇒ जलीय बायोम
सबसे कम जैव विविधता तथा जैव भार वाला बायोम कौन-सा है?
⇒ टुण्ड्रा बायोम
जैव मण्डल (Biosphere) के अन्तर्गत किन संघटकों को सम्मिलित किया जाता है?
⇒ जैविक एवं अजैविक घटक
कौन सा तंत्र किसी समुदाय के सभी जीवों में सम्बंध स्थापित करता है?
⇒ खाद्य जाल (Food Web )
सभी उपभोक्ताओं में कौन सा गुण पाया जाता है?
⇒ परपोषी
एबोनी तथा महोगनी वृक्ष किन वनों सम्बन्धित हैं?
⇒ उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों से
साल, सागौन तथा शीशम किस बायोम के वृक्ष हैं?
⇒ मानसूनी वन बायोम
किस बायोम की भूमि अम्लीय तथा अल्प खनिज वाली होती है?
⇒ शंकुधारी वन
विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर पारिस्थितिक उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
⇒ पहले बढ़ता है फिर घटता है।
किस बायोम में सबसे कम तापान्तर पाया जाता है ?
⇒ अयनवर्ती सदाबहारी वर्षा वन बायोम में
किस बायोम में प्राथमिक उत्पादकता सर्वाधिक होती जाती है?
⇒ विषुवतीय वन बायोम में
विश्व का सर्वाधिक विक्षुब्ध पारिस्थितिकी तंत्र कौन-सा माना जाता है ?
⇒ मानसूनी बायोम
सागर जल के नितल (तलहटी) में रहने वाले जीवों को कौन सी संज्ञा दी जाती है ?
⇒ बेन्थस
रेण्डियर किस बायोम का जन्तु है ?
⇒ टुण्ड्रा बायोम
भारत में वन सर्वेक्षण विभाग (Forest Survey Department) द्वारा कब से वन रिपोर्ट का प्रकाशन किया जा रहा है?
⇒ वर्ष 1987 से
लानोस तथा कैम्पोस घास किस बायोम में पायी जाती है?
⇒ उष्ण कटिबंधीय घास बायोम
कौन सी प्रजाति एक बड़े निवास स्थान पर रहती है तथा सामान्यतः प्रवासी होती है?
⇒ अंब्रेला प्रजाति
प्राकृतिक वनस्पति का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र कौन-सा है ?
⇒ पतझड़ वन
अनुकूलतम बायोम (Optimum Biome) की दशायें किस बायोम में पायी जाती है?
⇒ अयनवर्ती सदाबहारी वर्षा वन बायोम में
हाथी घास (Elephant Grass) किस बायोम की एक प्रमुख घास है?
⇒ सवाना बायोम
किसी भी बायोम में प्राणियों का जीवन, उनकी क्रियाशीलता की तीव्रता तथा उनकी संख्या किस पर निर्भर करती है ?
⇒ संरचना, सकल बायोमास एवं जातियों के संघटन पर।
विश्व के किस बायोम को प्रमुख अन्न भण्डार तथा दुग्ध व्यवसाय का केन्द्र कहा जाता है?
⇒ शीतोष्ण घास बायोम को
की-स्टोन प्रजातियों ( Keystone Species) का संरक्षण करना आवश्यक है?
⇒ पारितंत्र की अन्य प्रजातियाँ की-स्टोन प्रजातियों के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती हैं। की-स्टोन प्रजातियों के विलुप्त होने पर अनेक अन्य प्रजातियाँ भी विलुप्त हो जाती हैं।
पौधों की जाति, उनकी संरचना एवं वृद्धि किस पर निर्भर करती है?
⇒ पर्यावरण के भौतिक एवं जैविक कारकों के अर्न्तसम्बंध पर
पर्णपाती वन (Deciduous Forest) किस प्रकार के बायोम में पाये जाते हैं?
⇒ मानसून वन बायोम
दो भिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के मध्य स्थित संक्रमण मण्डल (Transition Zone) क्या कहलाता है?
⇒ इकोक्लाइन (Ecocline)
सर्वप्रथम पारिस्थितिक स्तूप की परिकल्पना किसने प्रस्तुत की थी?
⇒ चार्ल्स एल्टन ने
भारत में किस क्षेत्र को पारिस्थितिक उष्ण स्थल (Ecological Hotspot) की संज्ञा दी जाती है?
⇒ पश्चिमी घाट
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..