NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुधार आंदोलन
भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहा जाता है ?
⇒ राजा राममोहन राय
राजा राममोहन राय किस शिक्षा पद्धति के समर्थक थे ?
⇒ पाश्चात्य या ( अंग्रेजी) शिक्षा पद्धति
राजा राममोहन राय द्वारा कलकत्ता में ब्रह्मसमाज की स्थापना किस वर्ष की गयी थी?
⇒ वर्ष 1828
ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है?
⇒ एकेश्वरवाद पर
संवाद कौमुदी (बांग्ला भाषा) तथा मिरात - उल अखबार (फारसी भाषा) के संपादक कौन थे ?
⇒ राजा राममोहन राय
वर्ष 1815 में एकेश्वरवादी मत के प्रचार हेतु राजा राममोहन राय ने किस संस्था का गठन किया ?
⇒ आत्मीय सभा
राममोहन राय को राजा की उपाधि किसने प्रदान की थी?
⇒ मुगल बादशाह अकबर द्वितीय ने
राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ स्थित है?
⇒ ब्रिस्टल (इंग्लैण्ड में )
वर्ष 1872 में नेटिव मैरिज अधिनियम को पारित करवाने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
⇒ केशवचंद्र सेन ने
वर्ष 1839 में तत्वबोधिनी सभा की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
⇒ देवेन्द्र नाथ टैगोर
वर्ष 1875 में आर्य समाज की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?
⇒ स्वामी दयानन्द सरस्वती
दयानन्द सरस्वती द्वारा सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक किस भाषा में लिखी गई ?
⇒ हिन्दी
किस समाज सुधारक को भारत का मार्टिन लूथर किंग कहा जाता है ?
⇒ दयानन्द सरस्वती
वह व्यक्ति जिसने सर्वप्रथम स्वराज शब्द का प्रयोग किया और हिंदी को राष्ट्रभाषा माना?
⇒ स्वामी दयानंद सरस्वती
किस बंगाली नेता ने सती प्रथा का समर्थन किया था?
⇒ राधाकांत देव
वर्ष 1867 में केशवचन्द्र की प्रेरणा से महाराष्ट्र में प्रार्थना समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई ?
⇒ आत्माराम पाण्डुरंग
किस एक समाज सुधारक को महाराष्ट्र का सुकरात कहा जाता है ?
⇒ महादेव गोविन्द रानाडे
वर्ष 1897 में विवेकानन्द द्वारा राम कृष्ण मिशन की स्थापना किस स्थान पर की गई थी?
⇒ कलकत्ता
स्वामी विवेकानन्द ने विश्व धर्म संसद (शिकागो) में कब भाग लिया?
⇒ 1893 ई. में
सिस्टर निवेदिता कौन थीं?
⇒ विवेकानंद की शिष्या (मार्गेट नोबेल )
न्यूयार्क में थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
⇒ 1875 ई.
भारत में थियोसोफिकल सोसायटी का मुख्यालय कहाँ स्थापित किया गया?
⇒ अड्यार (मद्रास)
भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी को किसके प्रयत्नों से सफलता मिली?
⇒ ऐनी बेसेंट
यंग बंगाल आन्दोलन के प्रवर्तक कौन थे?
⇒ हेनरी विवियन डेरोजियो
विधवा पुनर्विवाह को कानूनी रूप से वैध करवाने में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी?
⇒ ईश्वर चंद्र विद्यासागर की
दलित जातियों के कल्याण के लिए ज्योतिबा फुले ने वर्ष 1873 में किस संस्था की स्थापना की ?
⇒ सत्य शोधक समाज
ब्रह्मसमाज को एकेश्वरवादी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का श्रेय किसे दिया जाता है ?
⇒ देवेन्द्रनाथ टैगोर .
ब्राह्मणों की सर्वोच्चता को चुनौती देने के लिए आत्मसम्मान आंदोलन किसके द्वारा चलाया गया?
⇒ वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार )
राधास्वामी सत्संग के संस्थापक कौन थे ?
⇒ शिव दयाल साहब
गुलामगिरी पुस्तक के लेखक कौन थे?
⇒ ज्योतिबा फुले
सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसने की थी ?
⇒ गोपाल कृष्ण गोखले ने
अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ की स्थापना किसने की थी ?
⇒ भीमराव अम्बेडकर
सिख धर्म में सुधार के लिए नामधारी आन्दोलन किसके द्वारा चलाया गया?
⇒ गुरु राम सिंह कूका
महाराष्ट्र के किस सुधारक को लोकहितवादी की संज्ञा प्रदान की गयी है?
⇒ गोपाल हरि देशमुख को
वर्ष 1910 इलाहाबाद में भारत स्त्री महामण्डल की स्थापना किसके द्वारा की गयी?
⇒ सरला देवी चौधरानी
महिलाओं के उत्थान के लिए आर्य महिला समाज की स्थापना किसके द्वारा की गयी?
⇒ पंडित रामाबाई सरस्वती
हाली पद्धति किससे सम्बंधित थी?
⇒ बँधुआ मजदूरी से
पश्चिम भारत के प्रमुख समाज सुधारक डी. के. कर्वे ने किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया ?
⇒ महिला शिक्षा एवं विधवा पुनर्विवाह के क्षेत्रों में
भारत में मुस्लिम सुधार आन्दोलन का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
⇒ सर सैय्यद अहमद खान को
तहजीब-उल-अखलाक (सभ्यता और नैतिकता) नामक पत्रिका के संपादक कौन थे ?
⇒ सर सैय्यद अहमद खान
बहुजन समाज के संस्थापक कौन थे ?
⇒ मुकुंदराव पाटिल
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..