NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | जैव विविधता (Biodiversity)

जैव विविधता (Biodiversity)

NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | जैव विविधता (Biodiversity)

NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | जैव विविधता (Biodiversity)

जैव-विविधता (Biodiversity) का क्या अर्थ है?
एक निर्धारित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप एवं जंतुओं की उपस्थिति
सर्वप्रथम जैवविविधता (Biodiversity) शब्द का प्रयोग किसने किया था ? 
वाल्टर जी. रोसेन ने
किस भौगोलिक क्षेत्र को जैवविविधता का भण्डार कहा जाता है?
उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों को
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दशक 2011-20 को किस रूप में घोषित किया गया है ? 
जैव-विविधता दशक
हॉटस्पॉट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?
नार्मन मायर्स ने (वर्ष 1988 में)
भारतीय राष्ट्रीय जैविक-विविधता प्राधिकरण कहाँ स्थापित किया गया है?
चेन्नई [ तमिलनाडु ] ( वर्ष 2003 ) 
भारत में लेह बेरी के नाम से कौन सी पर्णपाती झाड़ी प्रसिद्ध है?
सीबकथॉर्न (Sea-buckthorn)
भारत में अति सघन वनों (Highly Dense Forest) का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है ?
अरुणाचल प्रदेश में
एम-स्ट्रिप्स (m-STrIPES) शब्द किससे सम्बंधित है?
बाघ अभयारण्यों के रख-रखाव से
भारत ने जैव-सुरक्षा उपसंधि (प्रोटोकॉल) पर कब हस्ताक्षर किए थे?
23 जनवरी, 2001 को
प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप पर्यावरण को किस प्रकार हानि पहुँचाता है?
यह जिस क्षेत्र में उगता है वहाँ की जैव विविधता को कम करने लगता है।
भारत में सिंह-पुच्छ वानर (मकॉक) के प्राकृतिक आवास कहाँ पाए जाते हैं?
तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक में
भारत सरकार द्वारा जैव विविधता अधिनियम कब पारित किया गया ?
वर्ष 2002 में 
किस पक्षी के विलुप्त हो जाने के कारण मॉरीशस में सिडरॉक्सी ग्रांडीफ्लोरम नामक पादप प्रजाति भी विलुप्त हो गई ?
डोडो पक्षी (यह उपर्युक्त पौधे के फल को खाकर उसके बीजों के अंकुरण में सहायक था)
भारत का प्रथम समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park) कहाँ स्थित है ?
कच्छ की खाड़ी
फ्लाइंग फॉक्स अर्थात् उड्डयन वल्गुल, जिसे ग्रेट इंडियन फ्रूट बैट भी कहा जाता है, यह क्या है?
चमगादड़ों की एक प्रजाति
रेड डाटा बुक अथवा रेड लिस्ट किस संगठन से सम्बंधित हैं?
आई.यू.सी.एन (IUCN)
कौन सी औषधि (Medicine) गिद्धों की संख्या में कमी के लिए उत्तरदायी है?
डाईक्लोफेनेक सोडियम 
भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
बल्लभगढ़ (हरियाणा)
वृक्षों पर रहने वाले किस स्तनधारी का जूलॉजिकल नाम ऐलुरस फल्मेंस (Ailuras Fulgens) है?
रेड पांडा
भारत में रेड पांडा के प्राकृतिक आवास कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर-पूर्वी भारत के उप- हिमालयी क्षेत्रों में 
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस जन्तु के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है?
हंगुल मृग 
भारत में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (लद्दाख )
किस समूह के जीव अमोनिया को नाइट्राइट में परिवर्तित करते है ?
नाइट्रोसोमोनास (Nitrosomonas)
धान का पौधा नाइट्रोजन को किस रूप में ग्रहण करता है? 
अमोनियम के रूप में 
जीवमंडलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रासायनिक तत्वों का प्रवेश किस माध्यम से होता है?
पौधों की जड़ों के द्वारा
भारत को कितने जैव भौगोलिक क्षेत्रों ( Biogeographic Areas) में विभाजित किया गया है?
10
जब कोई समुदाय स्थायी, परिपक्व, जटिल तथा दीर्घ कालिक होता है, तो उसे किस रूप में परिभाषित किया जाता है?
चरम समुदाय ( Climax Community)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र कौन सा है?
- मन्नार की खाड़ी
किस वृक्ष को कल्पवृक्ष की उपमा प्रदान की गई है?
नारियल को
भारत में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों के स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध है?
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर, राजस्थान)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से होकर कौन सी नदियाँ प्रवाहित होती हैं?
बाणगंगा तथा गंभीरी
वनस्पति संरक्षण हेतु स्वस्थाने संरक्षण पद्धति ( In-situ Conservation) के अन्तर्गत कौन सा स्थल सम्मिलित नहीं हैं?
वानस्पतिक उद्यान (Botanical Garden )
कृत्रिम ग्रीन हाउस द्वारा वनस्पतियों का संरक्षण, किस विधि के अन्तर्गत आता है?
बाह्य स्थाने संरक्षण पद्धति (Ex-Situ Conservation )
वर्तमान में भारत में कुल कितने जैव मंडल रिजर्व (Biosphere Reserve) हैं?
18
भारत में प्रथम जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र कहाँ स्थापित किया गया था?
नीलगिरि (वर्ष 1986 में)
कार्टाजेना प्रोटोकॉल किससे सम्बंधित है ?
जैव सुरक्षा समझौता से
किस प्रकार की जैव विविधता का उपयोग प्रजनन कार्यों में किया जाता है ?
आनुवंशिक विविधता
भारत को सर्वप्रथम किसने जैव भौगोलिक क्षेत्रों तथा जैव भौगोलिक प्रदेशों में विभाजित किया ?
रोजर और पनवार ने
अरिबादा (Arribada) क्या है ?
कछुओं की कुछ प्रजातियों की व्यापक घोंसला प्रक्रिया
पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ष 1961 में स्थापित वर्ल्ड वाइड फण्ड, का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
ओस्लो (नॉर्वे)
किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में राष्ट्रीय पार्क स्थित हैं?
मध्य प्रदेश
जैव सुरक्षा का कार्टाजेना प्रोटोकॉल किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जाता है?
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
भारत का प्रथम नेशनल सेंटर फॉर मरीन बायोडायवर्सिटी (NCMB) किस शहर में स्थित है?
जामनगर (गुजरात) 
उड़ने वाली छिपकली, जिसे ड्रेको (Draco) कहा जाता है, वह भारत में कहाँ पायी जाती है?
पश्चिमी घाट के वनों में 
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
नागार्जुन सागर ( आंध्र प्रदेश)
विश्व का कौन सा द्वीप केवल पक्षियों के लिए आरक्षित है? 
कजिन द्वीप (Cousin Island) सेशेल्स
भारत में पक्षियों का प्रथम वनारण्य कहाँ स्थापित किया गया था?
वेदांथंगल (तमिलनाडु) में 
भारत का प्रसिद्ध नीलगिरि जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र कितने राज्यों में विस्तृत है?
तीन राज्यों में (कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल)
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस जन्तु के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है ?
बारहसिंगा के लिए
भारत का प्रसिद्ध फूलों की घाटी वाला राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र किन पर्वतारोहियों ने खोजा था ? 
फ्रैंक स्माइथ और होल्ड्सवर्थ
किसे गंगा के टाइगर की उपमा दी जाती है?
डॉल्फिन को

प्रमुख पक्षी अभयारण्य

  • घाना पक्षी विहार- भरतपुर, ( राजस्थान)
  • रंगन थिट्टू पक्षी विहार- मांड्या, (कर्नाटक)
  • वेदाथंगल पक्षी विहार- कांचीपुरम, (तमिलनाडु)
  • नीलापट्टू पक्षी विहार - नेल्लौर, (आंध्र प्रदेश)
  • सुल्तानपुर पक्षी विहार - गुरुग्राम (हरियाणा)
  • सलीम अली पक्षी विहार- चोराओ, मांडवी नदी के पास, (गोवा)
  • कौंडिन्या पक्षी विहार- चित्तूर, (आन्ध्र प्रदेश)
  • चिल्का झील पक्षी विहार- पुरी के पास, (ओडिशा)
  • कुमाराकॉम पक्षी विहार या वेंबनाद पक्षी विहारकोट्टायम, (केरल)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here