NCERT One Liner | पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment and Ecology) | विविध (Miscellaneous)
पगमार्क तकनीक (Pugmark Technology) का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
⇒ वन्य जन्तुओं की जनसंख्या के आकलन के लिए
एजेण्डा - 21 का सम्बंध किससे है?
⇒ सतत् विकास से (रियो डि - जेनेरियो के पृथ्वी सम्मेलन- 1992 में प्रस्तुत )
ईको-मार्क (Eco-Mark) क्या है?
⇒ पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रदान किया प्रमाणन चिन्ह
ग्लोबल - 500 पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों हेतु प्रदान किया जाता है ?
⇒ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में
किस देश में प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है?
⇒ सीएरा लियोन
किस पर्यावरण कार्यकर्ता को वृक्ष मानव कहा जाता है?
⇒ चंडी प्रसाद भट्ट (चिपको आन्दोलन से सम्बद्ध )
राजीव गाँधी पर्यावरण पुरस्कार किसलिए प्रदान किया जाता है?
⇒ स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए
राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग शोध संस्थान (NEERI) कहाँ स्थित है?
⇒ नागपुर में
पेरियार गेम अभयारण्य (केरल) किसलिए प्रसिद्ध है?
⇒ बाघों के लिए
इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ इकोलॉजी एण्ड एनवायरनमेण्ट कहाँ अवस्थित है ?
⇒ नई दिल्ली में
भारत सरकार द्वारा किस वर्ष केन्द्रीय गंगा प्राधिकरण का गठन किया गया?
⇒ वर्ष 1982 में
भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय कार्य योजना कब प्रकाशित हुई?
⇒ वर्ष 2008 में
भारतीय वन्य जीव संस्थान कहाँ स्थित है?
⇒ देहरादून (उत्तराखण्ड)
हरित अर्थव्यवस्था में हरित GDP की संकल्पना प्रस्तुत करने वाला प्रथम देश कौन सा है?
⇒ चीन
पारिस्थितिकी स्थायी मितव्ययिता है, यह किस आंदोलन का नारा था?
⇒ चिपको आंदोलन
राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
⇒ झाँसी (उत्तर प्रदेश) में
अमृता देवी स्मृति पुरस्कार किसलिए दिया जाता है?
⇒ वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु किए गए कार्यों के लिए
कौन सा जन्तु विश्व वन्य जीव कोष (World Wild Life Fund) का शुभंकर क्या है?
⇒ पांडा (Panda)
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (The Ministry of Earth Sciences: MoEs) के गठन से पूर्व इस मंत्रालय का नाम क्या था?
⇒ महासागर विकास मंत्रालय
यमुना एक्शन प्लान औपचारिक रूप से कब प्रारम्भ किया गया था?
⇒ वर्ष 1993 में
सासाकावा पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
⇒ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में
प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
⇒ रियो डी जेनेरियो, ब्राजील (वर्ष 1992 में )
अखिल भारतीय बाघ गणना, 2022 के अनुसार बाघ जनसंख्या वाले शीर्ष 3 राज्य कौन से हैं?
⇒ मध्य प्रदेश ( 785 ), कर्नाटक (563), उत्तराखण्ड (560)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..