NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | पाषाण काल

पाषाण काल

NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | पाषाण काल

NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | पाषाण काल

पाषाणयुगीन अनुसंधान आरम्भ करने का श्रेय किसे दिया जाता है ?
रॉबर्ट ब्रुशफुट को
मानव इतिहास का प्रारम्भिक काल क्या कहलाता था ?
पुरापाषाण काल
प्राचीन भारत के औजार और अस्त्र-शस्त्र बनाने के लिए निवासी किस पदार्थ का प्रयोग करते थे?
पत्थर (Stone)
प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का खण्ड था?
जम्बू द्वीप
सर्वप्रथम मानव सदृश प्राणी जो होमोसेपिएन्स (Homosepience) से प्रजातीय रूप से भिन्न था, उसे सामान्यतः किस रूप में जाना जाता है?
पिथैकैन्थ्रोपस (Pithacanthropus) के रूप में
भारत में मानव के सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त होता है ?
हथनौरा (नर्मदा घाटी से )
पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष किस पुरास्थल से प्राप्त हुए हैं?
मेहरगढ़
जुते हुए खेत का साक्ष्य किस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुआ है?
कालीबंगा से
मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया था ? 
ताँबा
वृहद् पाषाण स्मारकों की पहचान किस रूप में की गई है?
मृतकों को दफनाने के स्थान के रूप में
प्राचीनतम स्थायी जीवन के प्रमाण कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
मेहरगढ़
प्रस्तर युग (Stone Age) के लोगों के पास प्रथम घरेलू पशु कौन सा था?
कुत्ता
उत्खनित प्रमाणों के अनुसार, पशुपालन का प्रारम्भ किस काल से माना जाता है?
मध्य पाषाण काल से
मध्यपाषाण काल में पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से मिले हैं?
आदमगढ़ से
मानव द्वारा खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम किस काल में प्रारम्भ हुई थी?
नवपाषाण काल में
मानव द्वारा प्रयोग में लाया जाने वाला प्रथम अनाज कौन सा था?
जौ (Barley) 
चाल्कोलिथिक युग (Chalcolithic Age) को किस अन्य नाम से जाना जाता है ? 
ताम्रपाषाण युग (Copper Age )
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण किस मंत्रालय का संलग्न कार्यालय है?
संस्कृति मंत्रालय
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के प्रथम महानिदेशक कौन थे? 
जॉन मार्शल 
भारतीय पुरातत्व का जनक (Father of Indian Archeology) किसे कहा जाता है?
अलेक्जेंडर कनिंघम
भारत के किस आरम्भिक पुरापाषाण युग के शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं?
भीमबेटका (मध्य प्रदेश) से
कुम्भकारी (मिट्टी के बर्तन बनाने की कला) के सर्वप्रथम प्रमाण किस युग से प्राप्त हुए हैं ?
नवपाषाण काल से
पेबल उपकरण (Pebble Tools) किस काल से सम्बंधित है
निम्न पुरापाषाण काल से
ताम्बवती के नाम से कौन सी संस्कृति प्रसिद्ध है?
अहार संस्कृति
माइक्रोलिथिक औजार (Microlithic tools) किस काल से सम्बंधित है?
मध्य पाषाण काल से
बेलन घाटी से प्राप्त औजार किस काल से सम्बंधित है?
निम्न पुरापाषाण काल से
मानव की आखेटक (Hunter) और खाद्य संग्राहक (Food Gatherer) की अवस्था किस काल से जुड़ी हुई है?
पुरा पाषाण काल से
भारत के दो सर्वाधिक प्राचीन ज्ञात मध्य पाषाणकालीन स्थल कौन से हैं?
महदहा और सरायनाहर राय
आधुनिक मानव होमोसेपियन्स का प्रादुर्भाव कब हुआ?
उच्च पुरापाषाण काल में
क्वार्टजाइट पत्थरों के स्थान पर जैस्पर, चर्ट आदि के पत्थर सर्वप्रथम कब प्रयुक्त हुए?
मध्य पुरापाषाण काल से
अग्नि का उपयोग करना मानव ने सर्वप्रथम कब सीखा था?.
नवपाषाण काल से
भारत में जीवाश्म ( Fossils) का एकमात्र प्रमाण कहाँ मिला है?
शिवालिक पहाड़ी से
भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुए हैं? 
मेहरगढ़ से
कपास के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए थे?
मेहरगढ़ से
हड्डी निर्मित उपकरण किस भारतीय पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुए हैं?
सराय नाहर राय से
गौरिक मृदभाण्ड पात्र का नामकरण कहाँ से हुआ था ?
हस्तिनापुर से 
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here