NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल (Universe and Solar System)

ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल (Universe and Solar System)

NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल (Universe and Solar System)

NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल (Universe and Solar System)

बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार, लगभग 13.8 अरब वर्ष पूर्व वर्तमान ब्रह्माण्ड एक अत्यधिक सघन एवं अत्यधिक उच्च तापमान वाले एकल सूक्ष्म पिण्ड अथवा बिन्दु के रूप में था, जिसे सिंगुलैरिटी (Singularity) कहा गया। इस पिण्ड में एक महाविस्फोट के पश्चात ब्रह्माण्ड का प्रसार प्रारम्भ हुआ जो अनवरत जारी है।
महाविस्फोट सिद्धान्त ( Big Bang Theory) किससे सम्बंधित है?
ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से
तारों का रंग किसका सूचक है?
उसके ताप का
पृथ्वी के सर्वाधिक निकट का तारा कौन सा है ?
सूर्य
हमारी आकाशगंगा (Galaxy) दुग्ध मेखला किस आकार की है?
अंडाकार / सर्पिलाकार ( Spiral )
आधुनिक खगोलशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?
कॉपरनिकस
पृथ्वी गोलाकार है, यह सर्वप्रथम किसने कहा था?
पाइथागोरस ने
मंदाकिनी का सबसे चमकीले एवं ठण्डे तारों का क्षेत्र कौन सा है?
 ओरियन नेबुला
तारों की आयु किस आधार पर ज्ञात की जाती है ? 
⇒ तारों द्वारा मुक्त ऊष्मा के आधार पर 

ब्रह्माण्ड से सम्बंधित प्रमुख अवधारणाएँ

खगोलशास्त्री प्रस्तुत अवधारणा
क्लॉडियस टॉलमी ( मिस्र - यूनान ) (Claudius Ptolemy) – 140 ई. इन्होंने सर्वप्रथम भू- केन्द्रित अवधारणा (Geocentric Concept) का प्रतिपादन किया। इस अवधारणा के अनुसार, पृथ्वी ब्रह्माण्ड के केन्द्र में है तथा सूर्य व अन्य ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं।
निकोलस कॉपरनिकस (पोलैंड) (Nicolaus Copernicus ) – 1543 ई. अपनी पुस्तक Commentariolus में सूर्य केन्द्रित अवधारणा (Heliocentric Concept) के अन्तर्गत बताया कि, ब्रह्माण्ड के केन्द्र में पृथ्वी नहीं, अपितु सूर्य है। महाविस्फोट सिद्धान्त (Big Bang Theory) का प्रतिपादन जॉर्ज लेमैत्रे (Georges Lemaitre) के द्वारा किया गया था।

सूर्य से सम्बंधित कुछ विशिष्ट तथ्य

पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 14.70 करोड़ किमी.
पृथ्वी से अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किमी.
पृथ्वी से औसत दूरी 14.96 करोड़ किमी.
सूर्य का व्यास 13,92,000 किमी.
आयतन पृथ्वी से 13 लाख गुना अधिक
द्रव्यमान पृथ्वी से 3,32,000 गुना अधिक
तलीय गुरुत्व पृथ्वी से 28 गुना
केन्द्रीय घनत्व 150 ग्राम प्रति घन सेमी.
रासायनिक संघटन हाइड्रोजन - 71%, हीलियम 26.5%, अन्य तत्व - 2.5%
फोटोस्फियर ताप ( सतह का ताप) लगभग 6000°C
केन्द्र का ताप 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
सूर्य के धब्बों का ताप 1500°C
ऊर्जा उत्सर्जन 1026 जूल/सेकेंड ( 1026J/s)
केन्द्रीय दबाव 1 अरब एटमॉस्फेयर
अक्ष पर घूर्णन अवधि 25.38 दिन (मध्य रेखा के सापेक्ष), 35 दिन (ध्रुवों के सापेक्ष)
सूर्य की आयु 5 बिलियन वर्ष (लगभग)
सामान्य तारे का संभावित जीवन काल 10 बिलियन वर्ष (लगभग)
सूर्य के प्रकाश की गति 3 × 108 m/s (3 लाख किमी./ सेकेंड)
हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है ?
  लगभग 25 करोड़ वर्ष
सूर्य की ऊर्जा किस क्रिया से उत्पन्न होती है ?
नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion) द्वारा
सूर्य के केन्द्र में उपस्थित सभी पदार्थ अत्यधिक उच्च तापमान (लगभग 15 लाख डिग्री सेण्टीग्रेड) के कारण गैस और प्लाज्मा अवस्था में पाये जाते हैं।
सूर्य से सबसे निकट स्थित तारे प्रॉक्सिमा सेन्चुरी की दूरी कितनी है?
4.24 प्रकाशवर्ष
पृथ्वी अपने परिक्रमापथ (Orbit) में लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है? 
29.9 किमी./सेकेण्ड
दिन-रात किस कारण होते हैं?
पृथ्वी के अपने कक्ष पर घूर्णन के कारण
ग्रह (Planet) क्या हैं?
⇒ वे अप्रकाशहीन पिण्ड, जो सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।
पृथ्वी ( Earth) किन ग्रहों के मध्य स्थित है?
शुक्र एवं मंगल
आकार के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम
1. बृहस्पति 2. शनि 3. अरुण 4. वरुण 5. पृथ्वी 6. शुक्र 7. मंगल 8. बुध
आकार एवं द्रव्यमान के अनुसार सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति एवं सबसे छोटा ग्रह बुध है।
घनत्व के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम
1. पृथ्वी 2. बुध 3. शुक्र 4. मंगल 5. वरुण 6. बृहस्पति 7. अरुण 8. शनि
शनि का घनत्व सबसे कम एवं पृथ्वी का घनत्व सबसे अधिक है।
आन्तरिक या पार्थिव (टेरेस्ट्रियल या अधिवासीय) ग्रह
1. बुध 2. शुक्र 3. पृथ्वी 4. मंगल
बाह्य या बृहस्पतीय (जोवियन) ग्रह
1. बृहस्पति 2. शनि 3. अरुण 4. वरुण
सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम
1. बुध 2. शुक्र 3. पृथ्वी 4. मंगल 5. बृहस्पति 6. शनि 7. अरुण 8. वरुण
सूर्य का निकटतम ग्रह बुध एवं सुदूरतम वरुण है।
सूर्य के परितः परिक्रमण वेग के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम
1. बुध 2. शुक्र 3. पृथ्वी 4. मंगल 5. बृहस्पति 6. शनि 7. अरुण 8. वरुण
बुध का परिक्रमण वेग सबसे कम तथा वरुण का वेग सर्वाधिक है।
परिभ्रमण वेग के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम
1. बृहस्पति 2. शनि 3. अरुण 4. वरुण 5. पृथ्वी 6. मंगल 7. बुध 8. शुक्र

पृथ्वी से सम्बंधित विशिष्ट तथ्य

आकृति भूआभ-जियॉड (Geoid)
अक्षध्रुवीय व्यास 12,714 किमी.
भूमध्यरेखीय व्यास 12,756 किमी.
ध्रुवीय परिधि (घेरा) 40,008 किमी.
विषुवत रेखीय परिधि 40,075 किमी.
द्रव्यमान 5.97 × 1024 किग्रा.
जलीय भाग 71%
स्थलीय भाग 29%
आयतन 10.83 × 1011 घन किमी.
औसत घनत्व 5.52 ( पानी के घनत्व के सापेक्ष)
पृथ्वी की अनुमानित आयु 4.6 बिलियन वर्ष
धरातल के क्षेत्रफल 51.1 करोड़ वर्ग किमी.
परिभ्रमण समय 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड
परिक्रमण समय 365 दिन 5 घंटे 48मि.46 से.
परिक्रमण वेग 29.8 किमी./सेकेंड
परिक्रमण मार्ग की लंबाई 96 करोड़ किमी.
सूर्य से न्यूनतम दूरी 14.70 करोड़ किमी.
सूर्य से अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किमी.
सूर्य से माध्य दूरी 14.96 करोड़ किमी.
सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुँचने में लगने वाला समय 8 मिनट, 16 सेकेंड
चंद्रमा से दूरी 3,84,000 किमी.
समुद्रतल से स्थल की सर्वाधिक ऊँचाई 8,848.86 मी. (माउंट एवरेस्ट )
समुद्रतल से सागर की सर्वाधिक गहराई 11,033 मी. (मैरियाना ट्रेंच)
आकाश में कितने तारामण्डल (Constellations) हैं?
88
बृहस्पति तथा शनि पर कौन सी प्रमुख गैसें पायी जाती है ?
हाइड्रोजन (H2), हीलियम (He) तथा मीथेन (CH4)
हीरक वलय (Diamond Ring) का दृश्य कब देखा जा सकता है?
पूर्ण सूर्यग्रहण के समय सूर्य की परिधि पर
वे दो ग्रह जिनके कोई उपग्रह (Satellite) नहीं हैं
बुध व शुक्र
जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है तो सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं
भूमध्य रेखा पर
हेल-बॉप तथा हैली क्या हैं?
पुच्छलतारा (Comet)
जीवन युक्त होने के कारण पृथ्वी को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
हरित ग्रह (Green Planet)
बृहस्पति का वलय (Ring) किस पदार्थ से निर्मित होता है?
सिलिकेट का
जब एक महीने में दो पूर्णिमा हों तो दूसरी पूर्णिमा वाले चाँद को क्या कहते हैं।
ब्लू मून (Blue Moon)
टाइटन किस ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह ( Satellite) है 
शनि का
अरुण (Uranus), को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगभग कितना समय लगता है ?
84 वर्ष
सूर्य का जुड़वा तारा किसे कहते हैं?
नेमेसिस (Nemesis)
किस ग्रह के दिन का मान (अवधि) और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के समतुल्य है, यह कथन किस ग्रह के सम्बंध में सही है?
मंगल ग्रह के
1610 ई. में बृहस्पति (Jupiter) के उपग्रहों की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
गैलीलियो
वे ग्रह, जिनके चारों ओर वलय (Ring) हैं?
बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण
सबसे बड़ा और चमकीला क्षुद्र ग्रह (Asteroid) कौन सा है?
सेरेस
सौर परिवार का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?
टाइटन
सूर्य के प्रकाशमंडल (Photosphere) का तापमान कितना है?
लगभग 6,000°C
चन्द्रग्रहण (Lunar Eclipse) कब होता है?
केवल पूर्णिमा को
शांति का सागर (Sea of Tranquility) किस उपग्रह पर स्थित है? 
चन्द्रमा पर
फोबोस एवं डीमोस किसके उपग्रह हैं?
मंगल
चन्द्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक दूसरे की बात क्यों नहीं सुन सकते हैं?
चन्द्रमा पर वायुमण्डल के अभाव के कारण
जब अर्द्ध चन्द्र (Half Moon) होता है, तो सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा के मध्य का कोण होता है?
90º
कृष्ण विवर (Black Hole) अंतरिक्ष में एक पिंड है, जो किसी भी प्रकार के विकिरण (Radiation) को बाहर नहीं आने देता। इसका क्या कारण है?
उच्चतम घनत्व
तारों के नष्ट होने के लिए कौन सी अकाशीय परिघटना उत्तरदायी है?
कृष्ण विवर / कृष्ण छिद्र
कृष्ण छिद्र सिद्धान्त (Black Hole Theory) को किसने प्रतिपादित किया था?
एस. चन्द्रशेखर ने
सबसे चमकीला तारा कौन सा है? 
साइरस या डॉगस्टार
सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) कब होता है?
केवल अमावस्या के दिन
एक निश्चित आकृति में व्यवस्थित तारों का समूह क्या कहलाता है?
नक्षत्र (Asterism)
ब्रह्मांड में सबसे दूर स्थित तारा कौन सा है?
इकारस (Icarus)
तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई कौन सी है?
प्रकाशवर्ष
ध्रुव तारा (Pole Star or North Star) किस तारामण्डल की ओर संकेत करते हैं?
सप्तऋषि तारामण्डल (Ursa Major or Great Bear)
मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के मध्य सूर्य की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिण्ड को क्या कहते हैं?
क्षुद्रग्रह (Asteroids)
उल्का (Meteor) को कहते हैं -
टूटता हुआ तारा (Shooting Star)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here