NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | वैदिक काल
वेद का शाब्दिक अर्थ क्या है?
⇒ ज्ञान (Knowledge)
सर्वाधिक प्राचीन वेद कौन सा है?
⇒ ऋग्वेद
आर्य शब्द किसको इंगित करता है?
⇒ श्रेष्ठ को
ऋग्वेद में कुल कितने मण्डल और सूक्त हैं ?
⇒ 10 मण्डल (Divisons) और 1028 सूक्त (Hymns)
त्रयी नाम किसके लिए प्रयोग किया जाता है ?
⇒ तीनों वेदों (ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद) के लिए
यज्ञ सम्बंधी विधि विधानों की जानकारी किस वेद से प्राप्त होती है?
⇒ यजुर्वेद से
चार वेदों में से किस एक में जादू-टोने और वशीकरण का वर्णन है?
⇒ अथर्ववेद
उपनिषद् (Upanishads) किस परम्परा पर आधारित है?
⇒ भारतीय दर्शन परम्परा
ऋग्वेद का कौन सा मण्डल पूर्णतः सोम देवता को समर्पित है?
⇒ नौवाँ मण्डल
अध्यात्म ज्ञान से सम्बंधित नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् से प्राप्त होता है ?
⇒ कठोपनिषद् में
उपनिषद् काल के राजा अश्वपति किस स्थान के शासक थे?
⇒ केकय के
मोक्ष प्राप्ति के साधन की चर्चा किस वैदिक साहित्य में की गई है?
⇒ उपनिषद् से
वैदिक नदी अस्किनी की पहचान किस नदी के रूप में की जाती है?
⇒ चिनाब
आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक बार वर्णित नदी कौन सी है?
⇒ सिंधु
वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ है?
⇒ शूल्वसूत्र
कौन सा वेद ऋग्वेद पर आधारित संगीतमय ऋचाओं का संकलन है?
⇒ सामवेद
वर्ण व्यवस्था (Caste System) का सर्वप्रथम विवरण कहाँ से प्राप्त होता है?
⇒ ऋग्वेद के दसवें मण्डल में
पूर्व वैदिक काल (Pre-vedic period) में किन दो संस्थाओं का राजा पर नियंत्रण होता था ?
⇒ सभा और समिति का
वैदिक देवताओं का पुरोहित किसे माना जाता है ?
⇒ बृहस्पति को
ऋग्वैदिक काल में निष्क शब्द का प्रयोग एक आभूषण के लिए होता था, किन्तु परवर्ती काल में उसका प्रयोग किस वस्तु के लिए किया जाने लगा ?
⇒ सिक्के (Coin) के लिए
पुरुष मेध प्रथा का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
⇒ शतपथ ब्राह्मण
ईरान से भारत में आर्यों के आने की सूचना किस अभिलेख से प्राप्त होती है?
⇒ बोगजकोई अभिलेख
उत्तर वैदिक काल में किस क्षेत्र को आर्य संस्कृति की धुरी समझा जाता था?
⇒ अंग एवं मगध
गोत्र (Clan) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस काल में हुआ था?
⇒ ऋग्वेद काल में
ऋग्वेद काल में जनता का विश्वास किसमें था ?
⇒ बलि एवं कर्मकांड में
प्रसिद्ध दशराज युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया था ?
⇒ परुष्णी (रावी)
आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत क्या था?
⇒ पशुपालन एवं कृषि
ऋग्वेद में उल्लिखित यव शब्द किस कृषि उत्पाद के लिए प्रयुक्त किया गया है ?
⇒ जौ (Barley)
वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली का क्या नाम था ?
⇒ वंशानुगत राजतंत्र प्रणाली
आयुर्वेद अर्थात जीवन का विज्ञान का उल्लेख सर्वप्रथम किस वेद में मिलता है ?
⇒ अथर्ववेद में
गायत्री मंत्र का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
⇒ ऋग्वेद के तीसरे मण्डल में
ऋग्वेद में किसको युद्ध का देवता समझा जाता है?
⇒ इंद्र
पूर्व वैदिक आर्यों का सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन था ?
⇒ इंद्र
गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी ?
⇒ विश्वामित्र ने
श्रीमद्भागवत गीता मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई थी?
⇒ संस्कृत में
सत्यमेव जयते शब्द किस ग्रंथ से लिया गया है?
⇒ मुंडकोपनिषद् से
ऋग्वेद की मूल लिपि क्या थी?
⇒ ब्राह्मी
जीविकोपार्जन हेतु वेद वेदांग पढ़ाने वाला अध्यापक क्या कहलाता था?
⇒ उपाध्याय
राजा की उत्पत्ति का सिद्धांत किस ब्राह्मण ग्रन्थ में मिलता है?
⇒ ऐतरेय ब्राह्मण में
शुल्व सूत्र किस विषय से सम्बंधित पुस्तक है?
⇒ ज्यामिति
असतो मा सद्गमय वाक्यांश कहाँ से लिया गया है?
⇒ वृहदारण्यक उपनिषद् से
चरक संहिता नामक पुस्तक किस विषय से सम्बंधित है?
⇒ चिकित्सा से
याज्ञवल्क्य-गार्गी संवाद का उल्लेख कहाँ मिलता है?
⇒ बृहदारण्यकोपनिषद् में
वैदिक काल में लम्बे समय तक अविवाहित रहने वाली कन्या को क्या कहा जाता था?
⇒ अमाजू
वैदिक काल में द्विज श्रेणी में कौन-कौन शामिल थे
⇒ ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..