NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | 1857 ई. की क्रांति
1857 ई. की क्रांति सर्वप्रथम कहाँ से प्रारम्भ हुई थी ?
⇒ मेरठ से ( 10 मई 1857)
34वीं रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडे ने किस स्थान पर विद्रोह किया था?
⇒ बैरकपुर (प. बंगाल)
वर्ष 1857 के स्वाधीनता संग्राम के प्रतीक क्या थे?
⇒ कमल और रोटी
वर्ष 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
⇒ एनफील्ड राइफल में चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
1857 ई. के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था?
⇒ पामर्स्टन
1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम से सम्बंधित पहली घटना कौन सी थी?
⇒ सैनिकों का दिल्ली के लाल किले पर पहुँचना
1857 के विद्रोह में भाग लेने वाले सर्वाधिक सैनिक किस राज्य / क्षेत्र से थी ?
⇒ अवध
1857 ई. में किसने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग ने
लखनऊ में 1857 ई. की क्रांति का नेतृत्व किस महिला ने किया था ?
⇒ बेगम हजरत महल ने
1857 ई. के स्वाधीनता संघर्ष में प्रमुख भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कहाँ हुआ था ?
⇒ वाराणसी में
रानी लक्ष्मीबाई को अंतिम युद्ध में किसने पराजित किया ?
⇒ कैप्टन ह्यूरोज
असम में 1857 ई. की क्रांति का नेता कौन था?
⇒ दीवान मनिराम दत्त
फैजाबाद से विद्रोह कर रहे किस क्रांतिकारी को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था ?
⇒ मौलवी अहमदुल्लाह
कानपुर से विद्रोह का नेतृत्व कर रहे नाना साहब ने किसे अपना सेनापति नियुक्त किया ?
⇒ तात्या टोपे ( राम चन्द्र पाण्डुरंग) को
1857 के विद्रोह के दौरान मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने किसे अपना सेनापति नुियक्त किया ?
⇒ बख्त खाँ
1857 की क्रांति के दमन के पश्चात् भारतीय फौज के नवसंगठन से संबंधित कमीशन कौन है ?
⇒ पील कमीशन
1857 ई. के विद्रोह के प्रमुख केन्द्र व प्रमुख विद्रोही नेता
केन्द्र |
विद्रोही नेता |
विद्रोह तिथि |
दमनकर्ता |
दिल्ली |
बहादुरशाह-II, बख्त खाँ (सैन्य नेतृत्व ) |
11 मई, 1857 |
निकलसन, हडसन |
लखनऊ |
बेगम हजरत महल, विरजिस कादिर |
4 जून, 1857 |
कॉलिन कैंपवेल |
झाँसी / ग्वालियर |
रानी लक्ष्मीबाई / तात्या टोपे |
4 जून, 1857 |
जनरल ह्यूरोज |
कानपुर |
नाना साहब, तात्या टोपे (सैन्य नेतृत्व ) |
5 जून, 1857 |
कॉलिन कैंपवेल |
इलाहाबाद |
लियाकत अली |
6 जून, 1857 |
कर्नल नील |
फैजाबाद |
मौलवी अहमदुल्ला |
जून, 1857 |
कर्नल नील |
जगदीशपुर |
कुँवर सिंह, अमर सिंह |
12 जून, 1857 |
विलियम टेलर व विंसेंट ऑयर |
बरेली |
खान बहादुर खाँ |
जून, 1857 |
विंसेंट ऑयर |
फतेहपुर |
अजीमुल्ला |
1857 ई. |
जनरल रेनॉर्ड |
महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी ?
⇒ 1 नवंबर, 1858
वर्ष 1857 के विद्रोह के दमन के पश्चात् भारतीय सेना का पुर्नगठन के लिए किस आयोग का गठन किया गया?
⇒ पील आयोग
वर्ष 1858 के भारत शासन अधिनियम के द्वारा किसे भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
1857 ई. के विद्रोह में कौन सा शायर अंग्रेजों का आलोचक था?
⇒ मिर्जा गालिब
1857 के विद्रोह के कारणों पर भारतीय भाषा में लिखने वाला प्रथम भारतीय कौन था?
⇒ सर सैय्यद अहमद खाँ
1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम में किस राजवंश ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की थी ?
⇒ ग्वालियर के सिंधिया
किसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कहा था?
⇒ वी.डी. सावरकर
1857 के विद्रोह को एक षड्यंत्र की संज्ञा किसने दी ?
⇒ सर जेम्स आउट्रम एवं डब्ल्यू टेलर
तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था यह कथन किसका है?
⇒ आर. सी. मजूमदार का
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार कौन था?
⇒ एस. एन. सेन
1857 विद्रोह पर आधारित प्रमुख मत
इतिहासकार |
मत |
डॉ. एस. एन. सेन |
जो कुछ धर्म के लिए लड़ाई के रूप में प्रारम्भ हुआ, वह स्वतंत्रता संग्राम के रूप में समाप्त हुआ। |
अशोक मेहता |
1857 ई. के विद्रोह का स्वरूप राष्ट्रीय था। |
वी. डी. सावरकर |
1857 ई. का विद्रोह एक सुनियोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम था। |
डॉ. आर. सी. मजूमदार |
तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय संग्राम न तो प्रथम, न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था। |
सर जॉन लॉरेन्स |
यह पूर्णत: सिपाही विद्रोह था। |
बेंजामिन डिजरायली |
1857 ई. का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था। |
पी. रॉबर्ट्सन |
1857 ई. का विद्रोह केवल एक सैनिक विद्रोह था, जिसका तात्कालिक कारण चर्बी युक्त कारतूस था। |
टी.आर. होम्स |
यह सभ्यता एवं बर्बरता का संघर्ष था। |
डब्ल्यू, टेलर और जेम्स आउट्रम |
यह अंग्रेजों के विरुद्ध हिन्दू मुसलमानों का षड्यंत्र था । |
रीज |
यह ईसाई धर्म के विरुद्ध एक धर्म युद्ध था। |
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..