NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | द्वितीय विश्वयुद्ध, पाकिस्तान की माँग एवं व्यक्तिगत सत्याग्रह
द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारम्भ हुआ था?
⇒ 1 सितम्बर, 1939
द्वितीय विश्व युद्ध के प्रारम्भ के समय भारत का वायसराय कौन था ?
⇒ लॉर्ड लिनलिथगो
वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारत को जर्मनी के विरूद्ध युद्धग्रस्त राष्ट्र कब घोषित कर दिया?
⇒ 17 अक्टूबर, 1939
कांग्रेस के विधानमण्डल से इस्तीफा दिए जाने के कारण मुस्लिम लीग द्वारा मुक्ति दिवस कब मनाया गया था?
⇒ 22 दिसम्बर, 1939
द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था?
⇒ विंस्टन चर्चिल
द्वितीय विश्व युद्ध के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रणनीति क्या थी?
⇒ पूर्ण स्वतंत्रता का आश्वासन मिलने पर ब्रिटेन का सहयोग करना
वर्ष 1930 में मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में सर्वप्रथम किसके द्वारा एकल मुस्लिम राष्ट्र की माँग की गई थी?
⇒ मोहम्मद इकबाल
वर्ष 1933 में पाकिस्तान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया?
⇒ चौधरी रहमत अली के द्वारा
मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में पाकिस्तान की माँग के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया?
⇒ लाहौर अधिवेशन, 1940
पाकिस्तान प्रस्ताव की रूप-रेखा किसके द्वारा तैयार की गई?
⇒ सिकन्दर हयात खाँ के द्वारा
नेहरू एक राष्ट्रभक्त है जबकि जिन्ना एक राजनीतिज्ञ है यह कथन किसका है?
⇒ मुहम्मद इकबाल का
मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान दिवस कब मनाया गया था ?
⇒ 23 मार्च, 1943
ब्रिटेन द्वारा अगस्त प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया?
⇒ 8 अगस्त, 1940
व्यक्तिगत सत्याग्रह का प्रारम्भ कब किया गया था?
⇒ 17 अक्टूबर, 1940 को
व्यक्तिगत सत्याग्रह के प्रारम्भ किए जाने का मूल उद्देश्य क्या था?
⇒ अगस्त प्रस्ताव तथा भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल किए जाने का विरोध
व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन के प्रणेता कौन थे?
⇒ महात्मा गाँधी
महात्मा गाँधी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन के लिए प्रथम सत्याग्रही किसे चुना गया?
⇒ विनोबा भावे को
महात्मा गाँधी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन के लिए द्वितीय सत्याग्रही किसे चुना गया ?
⇒ जवाहरलाल नेहरू को
किसने यह कहा था कि नेहरू एक राष्ट्रभक्त हैं जबकि जिन्ना एक राजनीतिज्ञ हैं?
⇒ मोहम्मद इकबाल
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..