NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | प्रांतीय चुनाव और मंत्रिमंडल का गठन, कांग्रेस समाजवादी पार्टी एवं त्रिपुरी अधिवेशन
किस अधिनियम के द्वारा भारत में प्रान्तीय चुनाव करवाने का प्रावधान किया गया था ?
⇒ भारत शासन अधिनियम, 1935
भारत शासन अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत भारत में प्रान्तीय चुनाव किस वर्ष सम्पन्न किया गया?
⇒ वर्ष 1937 में
वर्ष 1937 के चुनावों में कांग्रेस द्वारा बहुमत प्राप्त प्रांतों की संख्या कितनी थी?
⇒ 5
1937 में हुए प्रान्तीय चुनाव बाद कांग्रेस ने कुल कितने समय तक शासन किया?
⇒ 28 माह
वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा (गुजरात) अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
⇒ सुभाष चन्द्र बोस ने
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सुभाष चंद्र बोस ने पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया था?
⇒ त्रिपुरी अधिवेशन, 1939
सुभाष चंद्र बोस के त्याग पत्र के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बना?
⇒ डॉ. राजेंद्र प्रसाद
कांग्रेस छोड़ने के पश्चात् सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1939 में किस दल की स्थापना की थी ?
⇒ फारवर्ड ब्लॉक
वर्ष 1934 में पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस समाजवादी पार्टी का संयोजक कौन था?
⇒ जय प्रकाश नारायण
वर्ष 1937 के चुनाव के पश्चात् संयुक्त प्रान्त में गठित मंत्रिमंडल में वित्त विभाग के प्रमुख कौन बने ?
⇒ रफी अहमद किदवई
कांग्रेस समाजवादी दल का प्रमुख नेता कौन था?
⇒ आचार्य नरेंद्र देव
कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक कहाँ हुई थी?
⇒ पटना में (वर्ष 1934)
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..