NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | सविनय अवज्ञा आंदोलन
कांग्रेस के किस अधिवेशन में कार्यकारी कमेटी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का अधिकार दिया गया था?
⇒ लाहौर अधिवेशन
महात्मा गाँधी ने वर्ष 1930 में कहाँ से सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरम्भ किया था ?
⇒ दाण्डी (गुजरात) से
नमक सत्याग्रह के समय गांधीजी के गिरफ्तार हो जाने के बाद आंदोलन के नेता के रूप में उनका स्थान किसने लिया ?
⇒ अब्बास तैय्यबजी
गाँधी जी ने किस विदेशी पत्रकार को दांडी मार्च के समय अपने साबरमती आश्रम में ठहराया था?
⇒ वेब मिलर
महात्मा गाँधी धरासना नमक गोदाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धावे के समय किस स्थान पर थे ?
⇒ यरवदा जेल में
आचार्य विनोबा भावे किस आंदोलन में शामिल होने के कारण प्रथम बार गिरफ्तार हुए थे ?
⇒ सविनय अवज्ञा आंदोलन
किस आंदोलन के दौरान गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था ?
⇒ सविनय अवज्ञा आंदोलन में
वर्ष 1930 में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध प्रसिद्ध पेशावर कांड का नायक कौन था?
⇒ वीर चंद्रसिंह गढ़वाली
जियातरंग आंदोलन कहाँ प्रारम्भ हुआ था?
⇒ नागालैण्ड में
प्रभावती देवी किस क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी ?
⇒ चम्पारण, बिहार
बेगूसराय के चौकीदारी टैक्स के विरुद्ध आंदोलन, किस एक आंदोलन का भाग था?
⇒ सविनय अवज्ञा आंदोलन
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..