NCERT One Liner | भौतिक विज्ञान (Physics) | गुरुत्वाकर्षण (Gravity)
पृथ्वी पर पलायन वेग कितना है?
⇒ 11.2 किमी / सेकेण्ड
यदि चक्कर लगाते हुये अंतरिक्षयान (Spacecraft) से एक सेब छोड़ा जाए तो उसकी गति क्या होगी?
⇒ अंतरिक्षयान के साथ-साथ उसी गति से गतिमान होगा।
अन्तरिक्ष यात्री निर्वात (Vacuum) में सीधे खड़े क्यों नहीं रह सकते?
⇒ गुरूत्वाकर्षण की अनुपस्थिति के कारण
एक भू-उपग्रह (Geo-Satellite) किस बल के प्रभाव से अपने कक्ष में निरन्तर गति करता है ?
⇒ अपकेन्द्रीय बल
चन्द्रमा की सतह पर पलायन वेग पृथ्वी की सतह की अपेक्षा कम होता है, क्योंकि-
⇒ चन्द्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है।
भारहीनता की स्थिति किस कारण होती है ?
⇒ गुरुत्वाकर्षण की शून्य स्थिति
एक लड़की झूले पर बैठी स्थिति में झूला झूल रही है। उस लड़की के खड़े हो जाने पर आवर्तकाल (Time Period) पर क्या प्रभाव होगा?
⇒ आवर्तकाल कम हो जाएगा
हवा में लोहे और लकड़ी की समान भार की गेंद को एक समान ऊँचाई से गिराने पर क्या प्रतिक्रिया होगी?
⇒ लकड़ी की गेंद बाद में गिरेगी
पृथ्वी के किस स्थान पर किसी पिण्ड का भार सर्वाधिक होता है?
⇒ ध्रुवों पर
लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति का भार कब सर्वाधिक महसूस होता है?
⇒ जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो
भू-तुल्यकाली उपग्रह (Geosynchronous Satellite) के परिक्रमण की अवधि कितनी होती है?
⇒ 24 घंटे
यदि पृथ्वी और सूर्य के मध्य की दूरी दोगुनी होती, तो सूर्य द्वारा पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल क्या होता?
⇒ वर्तमान का 1/4 भाग
लोलक की समयावधि किस पर निर्भर करती है?
⇒ लोलक की लम्बाई पर
पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल यदि अचानक लुप्त हो जाए तो इसका परिणाम क्या होगा?
⇒ पृथ्वी पर स्थित वस्तुओं का भार शून्य हो जाएगा लेकिन द्रव्यमान अपरिवर्तित रहेगा।
पीसा की झुकी हुई मीनार गिरती क्यों नहीं है, इसका क्या कारण है?
⇒ गुरुत्व केन्द्र से जाने वाली उर्ध्वाधर रेखा (Vertical Line) तल के अन्दर रहती है।
यदि कोई वस्तु ऊपर से गिराई जाती है, तो उसके भार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
⇒ वस्तु का भार अपरिवर्तित रहेगा
जब हम भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हैं तो g का मान-
⇒ बढ़ता है
चक्रीय झूले पर झूलते समय व्यक्ति को बाहर की ओर ध क्का क्यों महसूस होता है ?
⇒ अपकेन्द्रीय बल के कारण
विभिन्न द्रव्यमान वाले दो पत्थर एक साथ किसी इमारत की छत से गिराए जाते हैं, तो कौन सा पत्थर जमीन पर पहले पहुँचेगा
⇒ दोनों ही पत्थर एक साथ जमीन पर पहुँचेंगे
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..