NCERT One Liner | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) | जैव प्रौद्योगिकी (Bio Technology)

जैव प्रौद्योगिकी (Bio Technology)

NCERT One Liner | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) | जैव प्रौद्योगिकी (Bio Technology)

NCERT One Liner | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) | जैव प्रौद्योगिकी (Bio Technology)

आनुवंशिक रोगों की पूर्व सूचना प्राप्त करने की तकनीक क्या कहलाती है?
जेनेटिक प्रौद्योगिकी (Genetic Technology)
जीनोम का सम्पूर्ण ज्ञान सर्वप्रथम किस पौधे से प्राप्त हुआ था?
एरॉबिडॉप्सिस (Arabidopsis) नामक पौधे से 
पैतृकता (Heredity) सिद्ध करने के लिए किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है ? 
डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग को
डी.एन.ए परीक्षण ( D.N.A Test) की तकनीक किसके द्वारा विकसित की गई?
डॉ. एलेक जेफ्रीज द्वारा
भारत के किस वैज्ञानिक ने ट्रांसजेनिक सिल्कवर्म (Transgenic Silkworm) का विकास किया था ?
प्रोफेसर गोपीनाथन ने
2,4-D किसका उदाहरण है?
खरपतवारनाशी (Herbicides) का
बायोचिप (Biochip) में क्या होता है?
RNA, DNA तथा प्रोटीन
राष्ट्रीय रोग प्रतिरक्षा संस्थान (National Immunology Institute) कहाँ स्थित है?
नई दिल्ली में
किस वैज्ञानिक को प्रतिरक्षा विज्ञान (Immunology) का जनक माना जाता है?
एडवर्ड जेनर (Edward Jenner)
भारत का कौन सा एकमात्र शोध संस्थान डी.एन.ए फिंगर प्रिंटिंग जैव तकनीक से सम्बंधित है?
सेल्युलर एंड मोलीक्युलर बायोलॉजी केन्द्र, हैदराबाद
एक ऐसी जैविक रचना जो एकमात्र जनक (माता अथवा पिता) से अलैंगिक विधि द्वारा उत्पन्न होती है, क्या कहलाती है? 
क्लोन (Clone )
मनुष्य द्वारा निर्मित आनुवंशिक रूप से अभियंत्रित (Genetically Engineered) प्रथम जीवित जीव कौन सा है?
डॉली 
वैज्ञानिकों ने किस मास्टर जीन की खोज की है, जो अनेक प्रकार के कैंसर के लिए उत्तरदायी माना जाता है?
यूटीएक्स (UTX) जीन
विश्व स्तर के प्रोग्राम मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project) का उद्देश्य क्या है?
मानव जीनों और उनके अनुक्रमों की पहचान और मानचित्रण करना।
परखनली शिशु ( Test Tube Baby) के जन्म के लिए निषेचन (Fertilization) कहाँ किया जाता है?
माता के शरीर के बाहर
वह बच्चा जिसमें डी.एन.ए. का अधिकांश भाग उसके माता एवं पिता से तथा कुछ भाग किसी महिला प्रदाता से प्राप्त होता है, क्या कहलाता है ? 
थ्री पैरेंट बेबी
किस वैज्ञानिक को सुजननिकी (Eugenics) का जनक कहा जाता है?
फ्रांसिस गाल्टन (Francis Galton)
जीनोट्रांसप्लानटेशन (Genotransplantation) से तात्पर्य है
एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में अंगों का प्रत्यारोपण
भारत में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) की स्थापना किस वर्ष की गई थी? 
वर्ष 1986 में
डी. एन. ए. में कौन सी शर्करा पाई जाती है?
पेन्टोज (Pentose)
मानवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) पर आधारित अत्याधुनिक तकनीक को क्या कहा जाता है?
डी.एन.ए. अंगुलि छापन ( DNA Finger Printing)
राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान (National Botanical Research Institute) कहाँ स्थित है ?
लखनऊ में
हाइब्रिडोमा प्रौद्योगिकी (Hybridoma Technology) एक नया जीव-प्रौद्योगिकीय उपागम (Biotechnological Approach) है
एकक्लोनी प्रतिरक्षियों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिये
राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र (National Organic Farming Center) कहाँ स्थित है?
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश )
सुपर राइस (Super Rice) किसके द्वारा विकसित किया गया था?
डॉ. जी.एस. खुश द्वारा [ अंतर्राष्ट्रीय चावल शोध संस्थान (IRRI), मनीला में कार्यरत ]
बीटी कपास के उत्पादन से कौन सा सूक्ष्म जीव (Microorganisms) सम्बंधित है? 
बैसीलस थूरिन्जिएंसिस (Bacillus Thuringiensis) नामक जीवाणु
कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (SCNT) का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है?
शारीरिक व आनुवंशिक रूप से क्लोन जीव तैयार करने में
किसी जीव के उसकी पहचान शारीरिक और व्यावहारिक गुणों के आधार पर सत्यापित करने की तकनीक को क्या कहते हैं? 
बायोमीट्रिक्स (Biometrics)
भारत का पहला जैव प्रौद्योगिकी जिला कौन सा है?
एर्नाकुलम (केरल)
भारत में पोलियो वैक्सीन (Polio Vaccine) का निर्माण किसके द्वारा किया गया था ?
भारत इम्यूनोलॉजिकल एवं बायोलाजिकल कार्पोरेशन, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केन्द्र (National Cell Science Center) कहाँ स्थित है?
पुणे (महाराष्ट्र)
शरीर की उन कोशिकाओं को क्या कहा जाता है, जिनमें शरीर की किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में विभाजन तथा विशिष्टीकरण की क्षमता है और जो कई गंभीर बीमारियों पर शोध का केन्द्र बिंदु हैं?
कायिक कोशिकाएँ (Somatic Cells)
इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोवियल टेक्नोलॉजी (Institute of Microbial Technology) कहाँ स्थित है?
चंडीगढ़ (1984)
अंगुलियों के निशानों को बहुरंगीय सतह पर उभारने हेतु किस रसायन का प्रयोग किया जाता है? 
फ्लोरोसेंट पाउडर
ऐसे सूक्ष्म जीव जिनका प्रयोग करके पौधों को पोषक तत्त्वों की प्राप्ति कराई जा सकती है, क्या कहलाते है?
जैव उर्वरक
राष्ट्रीय पादप जैव-प्रौद्योगिकी केन्द्र (National Plant BioTechnology Center) कहाँ स्थित है?
नई दिल्ली
लखनऊ में विश्व का दूसरा तथा एशिया का प्रथम डी.एन.ए.बैंक (D.N.A Bank) कहाँ स्थापित किया गया है ?
बायोटेक पार्क
सुनहरे धान में बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) निर्माण करने वाले जीन को किस नाम से जाना जाता है ?
फाइटोन सिंथेज (Phytoene Synthase) तथा फाइटोन डिजाटुरेज (Phytoene Desaturase)
देश में दो प्रमुख ऊतक संवर्धन पायलट संयंत्र (Tissue Culture Pilot Plant) कहाँ स्थापित किय गये हैं?
राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे तथा टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
कौन सा जीव पौधों को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों एवं अन्य आर्थ्रोपोड्स को नष्ट करता है?
बैकुलोवायरस (Baculovirus)
CRISPR-Cas 9 प्रौद्योगिकी किसलिए प्रयोग की जाती है?
जीनोम के कुछ भागों को डी. एन. ए. अनुक्रमों से निकालने, जोड़ने या बदलने में सक्षम बनाती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here